Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: ये वीडियो देख युजवेंद्र चहल की छाती पर लोटेंगे सांप? मिस्ट्री मैन संग दिखी नई गर्लफ्रेंड महवश, ऐसा है लोगों का रिएक्शन
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » ये वीडियो देख युजवेंद्र चहल की छाती पर लोटेंगे सांप? मिस्ट्री मैन संग दिखी नई गर्लफ्रेंड महवश, ऐसा है लोगों का रिएक्शन

मनोरंजन

ये वीडियो देख युजवेंद्र चहल की छाती पर लोटेंगे सांप? मिस्ट्री मैन संग दिखी नई गर्लफ्रेंड महवश, ऐसा है लोगों का रिएक्शन

Hum Vatan News
Last updated: August 4, 2025 5:12 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भले ही फील्ड पर कोई खास कमाल न कर पा रहे हों, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ उन्हें खबरों में बनाए रखे है। बीते कई महीनों से लगातार उनकी चर्चा हो रही है। डांसर धनाश्री वर्मा से तलाक की खबरों ने पहले ही खूब सुर्खियां बटोरीं और अब आरजे महवश के साथ उनकी  करीबियां खासा ध्यान खींच रही हैं। दोनों के कथित अफेयर को लेकर इंटरनेट पर हलचल मची हुई है। सोशल मीडिया पर दोनों की दोस्ती को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कई लोग यह मान रहे हैं कि चहल और महवश एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, जबकि हाल ही में युजवेंद्र चहल ने इन सभी चर्चाओं को सिर्फ अफवाह करार दिया था। एक पॉडकास्ट में इन सभी अफवाहों को खारिज करते हुए चहल ने कहा कि वह और महवश अच्छे दोस्त हैं।

Contents
  • महवश पर लगे कई आरोप
  • पहले चहल ने कही थी ये बात
  • वायरल हुआ ये वीडियो
  • फैंस हो रहे कंफ्यूज

महवश पर लगे कई आरोप

इसके बावजूद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स महवश को निशाने पर ले रहे हैं। कुछ लोग उन्हें ‘होम ब्रेकर’ और ‘पति चोर’ जैसे अपमानजनक शब्दों से बुला रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि दोनों ने मिलकर धनश्री को धोखा दिया है। हालांकि, आरजे महवश ने भी ट्रोलर्स को कई बार करारा जवाब दिया है और स्पष्ट किया है कि वह इस तरह की नकारात्मकता से प्रभावित नहीं होतीं।, लेकिन इन सभी दावों के बावजूद दोनों अक्सर साथ देखे जाते हैं। आईपीएल के दौरान भी महवश, चहल लो खुलकर सपोर्ट करती रहीं। बर्थडे साथ मनाने से लेकर वेकेशन पर भी साथ जाने की तस्वीरें लगातार सामने आती रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी दोनों एक-दूजे के लिए पोस्ट करने से नहीं चूकते।

- Advertisement -
HTML5 Icon

पहले चहल ने कही थी ये बात

इन अटकलों के बीच ही युजवेंद्र चहल ‘द ग्रेट इंडियन  कपिल शो’ में नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने आरजे  महवश संग डेटिंग की चर्चाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। कपिल ने जब चहल से पूछा कि फिर से प्यार की बातें शुरू हो गई हैं। इस पर चहल ने जवाब देते हुए कहा है कि पूरे भारत को तो तीन चार महीने पहले ही इसका पता चल गया। इतना कहकर वो हंस पड़े थे। इसको लोग उनका कंफर्मेशन मान बैठे और कहने लगे कि दोनों साथ हैं। अब एक बार फिर चर्चा हो रही है और इस बार लोगों का कहना है कि अब चहल का दिल फिर से टूटेगा और उन्हें एक बार फिर धोखा मिलेगा और इसके पीछे की एक वजह एक वीडियो है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

वायरल हुआ ये वीडियो

एक नया वीडियो वायरल हुआ है जिसने फिर से सबका ध्यान खींच लिया है। वीडियो में आरजे महवश देर रात किसी मिस्ट्री मैन के साथ नजर आ रही हैं। जब पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद करना चाहा, तो उन्होंने नाखुशी जाहिर की और गुस्से में मुंह बनाते हुए कैमरे की तरफ देखा। इसके बाद  मुंह फेर कर वो तेजी से वहां से चली गईं। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर इस पर लोगों के रिएक्शन की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया, ‘हद हो गई, कभी किसी के साथ तो कभी किसी और के साथ, अब समझ नहीं आ रहा।’ वहीं एक अन्य ने लिखा, ‘भाई (चहल) का दिल टूट जाएगा।’ तीसरे ने तो यह तक कह डाला, ‘उम्मीद है महवश यूजी को फेम और पैसों के लिए इस्तेमाल नहीं कर रहीं।’ एक अन्य ने लिखा, ‘ये वीडियो देखकर चहल की छाती पर तो सांप लोट जाएगा।’

फैंस हो रहे कंफ्यूज

हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वीडियो में दिखने वाला शख्स कौन है, लेकिन इतना तय है कि यह वायरल होते ही लोगों की उत्सुकता और अफवाहों को और हवा दे गया है। इस पूरे मामले में किसी भी पक्ष ने अब तक आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन चहल के पॉडकास्ट इंटरव्यू और महवश के ट्रोल्स को जवाब से इतना जरूर साफ है कि फिलहाल वे दोनों इस रिश्ते को लेकर खुलकर कुछ नहीं कहना चाहते। फैंस अभी भी असमंजस में हैं कि क्या चहल और महवश के बीच कुछ चल रहा है या यह सिर्फ एक दोस्ती है, जिसे लोगों ने गलत समझ लिया है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13576/ 9

Advertisement Carousel

Latest Post

Chhattisgarh Assembly LIVE : चावल घोटाले में बड़ा एक्शन, 26 राइस मिलर ब्लैकलिस्ट
Featured छत्तीसगढ़
Major Success For Security Forces : नक्सलियों के ठिकाने से करोड़ों की नकदी और सोना जब्त
Featured छत्तीसगढ़
इंसाफ के लिए ‘शोले’ स्टाइल प्रदर्शन’ जमीन विवाद में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा ग्रामीण
Featured छत्तीसगढ़
BCCI Naman Awards 2026 winners
BCCI Naman Awards 2026 winners : BCCI का ‘नमन’ शुभमन गिल और स्मृति मंधाना ने बटोरी सुर्खियां, द्रविड़ को सर्वोच्च सम्मान
Featured देश - विदेश
IPS Santosh Singh CISF Deputation
IPS Santosh Singh CISF Deputation : सेंट्रल लीग में संतोष सिंह की एंट्री छत्तीसगढ़ के ‘निजात’ हीरो अब CISF के डिफेंस की संभालेंगे कमान
Featured छत्तीसगढ़
India T20 World Cup 2026
India T20 World Cup 2026 : ‘गंभीर और मेरे बीच कोई दीवार नहीं’ वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या ने खोल दिए ड्रेसिंग रूम के राज
खेल
Shreya Ghoshal Retirement News
Shreya Ghoshal Retirement News : अरिजीत सिंह का ‘एग्जिट प्लान’ और श्रेया की शर्त क्या खत्म हो रहा है मेलोडी का स्वर्ण युग
entertainment
Dubai Airport Drone Attack News
Dubai Airport Drone Attack News : मिसाइल अटैक के साये में खेल क्या मिडिल ईस्ट के तनाव से रद्द होगा IPL 2026 का प्री-सीजन
international

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेशमनोरंजन

Vijay TVK BJP Alliance : मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री? विजय के ‘सीएम’ बनने की जिद ने बढ़ाया बीजेपी का सिरदर्द

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredमनोरंजन

Madhu Malhotra : बॉलीवुड को बड़ा झटका ‘सत्ते पे सत्ता’ और ‘हीरो’ की अभिनेत्री मधु मल्होत्रा का 72 साल की उम्र में निधन

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredमनोरंजन

Farah Khan बोलीं– शाहरुख, सलमान और आमिर को भी मिलती थीं धमकियां

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?