Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: ‘जब भी ऑपरेशन सिंदूर का नाम लेगा पाकिस्तान, याद आएगी शर्मनाक हार’, कटरा से पीएम मोदी ने दुश्मन देश को दिया कड़ा संदेश
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » ‘जब भी ऑपरेशन सिंदूर का नाम लेगा पाकिस्तान, याद आएगी शर्मनाक हार’, कटरा से पीएम मोदी ने दुश्मन देश को दिया कड़ा संदेश

Featuredदेश - विदेश

‘जब भी ऑपरेशन सिंदूर का नाम लेगा पाकिस्तान, याद आएगी शर्मनाक हार’, कटरा से पीएम मोदी ने दुश्मन देश को दिया कड़ा संदेश

Hum Vatan News
Last updated: June 6, 2025 4:24 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जम्मू-कश्मीर में चिनाब ब्रिज का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने तिरंगा को हवा में भी लहराया। चिनाब ब्रिज के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने कटरा में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने एक बार फिर पाकिस्तान पर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान मानवता और गरीबों की रोजी-रोटी का विरोधी है। पाकिस्तान ने कश्मीर के आदिल को भी मार डाला है।

Contents
कश्मीर को तबाह करने की थी पाक की साजिशपाकिस्तान टूरिज्म का विरोधी6 मई की रात आतंकियों पर कयामत बरसीलाखों लोगों का सपना पूरा हुआरेल परियोजना जम्मू-कश्मीर की नई ताकत की पहचानकश्मीर से कन्याकुमारी तक रेल का नेटवर्कइसे पूरा करना एक चुनौतीपूर्ण परियोजना थी- पीएम मोदी11 साल गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित

कश्मीर को तबाह करने की थी पाक की साजिश

पीएम मोदी ने कहा पाकिस्तान की साजिश कश्मीर को तबाह करने की थी। पाकिस्तान ने कश्मीर की कई पीढ़ियों को बर्बाद किया है। कश्मीर ने आतंक को ही अपना भाग्य मान लिया था। अब यहां के हालात बदल रहे हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

पाकिस्तान टूरिज्म का विरोधी

पीएम मोदी ने कहा कि पहलगाम में इंसानियत और कश्मीरियत पर हमला किया गया है। पाकिस्तान टूरिज्म का विरोधी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान जब कभी भी ऑपरेशन सिंदूर का नाम लेगा। उसे अपनी दर्दनाक शिकस्त याद आएगी।

- Advertisement -
HTML5 Icon

6 मई की रात आतंकियों पर कयामत बरसी

पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि 6 मई की रात आतंकियों पर कयामत बरसी। बौखलाए पाकिस्तान ने कश्मीर के आम लोगों पर हमला किया। इन्होंने कश्मीर के गुरद्वारा और मस्जिद पर भी हमला  किया।

लाखों लोगों का सपना पूरा हुआ

पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत की एकता और इच्छा शक्ति का विराट अनुभव है। ये भारत के नए सामर्थ्य का उद्घोष है। साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि चिनाब ब्रिज के उद्घाटन से जम्मू-कश्मीर के लाखों लोगों का सपना पूरा हो गया है।

रेल परियोजना जम्मू-कश्मीर की नई ताकत की पहचान

कटरा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लाइन परियोजना सिर्फ एक नाम नहीं है, ये जम्मू-कश्मीर की नई ताकत की पहचान है। ये भारत की नई शक्ति का उद्घोष है। थोड़ी देर पहले मुझे चिनाब और अंजी ब्रिज का उद्घाटन करने का अवसर मिला। आज जम्मू-कश्मीर को दो नई वंदे भारत ट्रेनें मिलीं हैं। ये 46 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं जम्मू-कश्मीर के विकास को गति देंगी।’

कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेल का नेटवर्क

पीएम मोदी ने कहा, ‘आज का कार्यक्रम भारत की एकता और इच्छाशक्ति का बहुत बड़ा उत्सव है। माता वैष्णोदेवी के आशीर्वाद से आज कश्मीर घाटी भारत के रेल नेटवर्क से जुड़ गई है। माता भारती का वर्णन करते हुए हम श्रद्धा के साथ कहते रहे हैं। कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेल का नेटवर्क है। यह अब रेलवे नेटवर्क के लिए भी एक वास्तविकता बन गई है।’

इसे पूरा करना एक चुनौतीपूर्ण परियोजना थी- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘आज जम्मू-कश्मीर के लाखों लोगों का सपना पूरा हुआ है। अब बस मुझे ही सारे अच्छे काम पूरे करने हैं। यह हमारी सरकार का सौभाग्य है कि हमारे कार्यकाल में इस परियोजना ने गति पकड़ी और हमने इसे पूरा किया। इसे पूरा करना एक चुनौतीपूर्ण परियोजना थी, लेकिन हमारी सरकार ने हमेशा चुनौती को चुनौती देने का रास्ता चुना है। जम्मू-कश्मीर में बन रहे सभी मौसम के अनुकूल प्रोजेक्ट इसका उदाहरण हैं।’

11 साल गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित

पीएम मोदी ने कहा, भाजपा एनडीए सरकार को सत्ता में आए 11 साल हो गए हैं। ये 11 साल गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित रहे हैं। सरकार के प्रयासों से 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी से लड़कर उससे बाहर निकले हैं। जो लोग खुद को सामाजिक व्यवस्था के विशेषज्ञ मानते हैं, जो लोग अगड़ों-पिछड़ों की राजनीति में डूबे रहते हैं, जो दलितों के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेंकते रहे हैं। उन्हें मेरी योजनाओं पर एक नजर डालनी चाहिए। वो कौन लोग हैं जिन्हें ये सुविधाएं मिलीं? ये मेरे दलित, आदिवासी, पिछड़े भाई-बहन हैं, जिन्होंने पहले झुग्गियों और जंगलों में अपना जीवन बिताया।’

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल को लेकर High Court’ का कड़ा रुख, सुविधाएं जल्द दुरुस्त करने के आदेश
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : राखी के पर्व पर शराब पार्टी को लेकर विवाद, बजरंग दल ने जताया विरोध
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : खाना खाने के बाद बिगड़ी 3 बहनों की तबीयत, दो ने अस्पताल में तोड़ा दम’ तीसरी की रास्ते में मौत
Featured छत्तीसगढ़
राखी टूट जाए तो क्या करें’ Raksha Bandhan’ के बाद राखी के विसर्जन का जानें सही तरीका
Featured religion
BREAKING NEWS : नेपाल में फ्लैश फ्लड से भारी तबाही, मृतकों का आंकड़ा 162 पहुंचा’ 133 भारतीय भी लापता
Featured देश - विदेश
Weather Update
CG Weather Today : छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट, बारिश का आंकड़ा सामान्य के करीब, 12 जिलों में यलो अलर्ट जारी
Featured छत्तीसगढ़
27 August 2026 Horoscope : इन राशि के जातकों की पुरानी समस्या हो सकती है दूर, जानिए अपना राशिफल…
Featured religion
महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG BREAKING : रायपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, DRI ने गांजा लदे ट्रक को किया जब्त

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

माओवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता, सीमा क्षेत्र से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

ट्रांसपोर्ट फर्म पर GST की जांच से हड़कंप, दो दिन चली कार्रवाई में रिकॉर्ड और वर्क ऑर्डर की पड़ताल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?