Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: गणेश चतुर्थी पर जो भी करेगा अष्टविनायक के दर्शन, उसके बदल जाएंगे भाग्य, जानें कहां-कहां स्थित हैं ये 8 मंदिर
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » गणेश चतुर्थी पर जो भी करेगा अष्टविनायक के दर्शन, उसके बदल जाएंगे भाग्य, जानें कहां-कहां स्थित हैं ये 8 मंदिर

Featured

गणेश चतुर्थी पर जो भी करेगा अष्टविनायक के दर्शन, उसके बदल जाएंगे भाग्य, जानें कहां-कहां स्थित हैं ये 8 मंदिर

Hum Vatan News
Last updated: August 23, 2025 12:01 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

गणेश चतुर्थी का महोत्सव साल 2025 में 27 अगस्त से शुरू होगा। इस दौरान गणपति के भक्त 10 दिनों तक उत्सव मनाते हैं जिसे गणेशात्सव के नाम से भी जाना जाता है। भक्त इस दौरान घर में भी गणेश जी की प्रतिमा को स्थापित करते हैं। इस दौरान गणेश जी के मंदिरों में भी भक्तों का तांता लगा रहता है। यूं तो भारत में गणेश भगवान के कई मंदिर हैं लेकिन इन सभी भी अष्टविनायक मंदिरों को सबसे प्रमुख माना जाता है। आज हम आपको इन्हीं अष्टविनायक मंदिरों के बारे में जानकारी देंगे।

Contents
  • श्री मयूरेश्वर मंदिर: मोरगांव
  • श्री सिद्धिविनायक मंदिर: सिद्धटेक
  • श्री बल्लालेश्वर मंदिर: पाली
  • श्री गिरिजात्मज मंदिर: लेण्याद्री
  • श्री चिंतामणि विनायक मंदिर: थेऊर
  • श्री विघ्नेश्वर मंदिर: ओझर
  • श्री महागणपति मंदिर: रजनगांव
  • श्री वरदविनायक मंदिर: महड 

श्री मयूरेश्वर मंदिर: मोरगांव

अष्टविनायक मंदिरों में से एक मयूरेश्वर मंदिर महाराष्ट्र के मोरगांव में स्थित है। इसका आकार मोर की तरह है इसलिए इस मंदिर को मयूरेश्वर विनायक मंदिर के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर काले पत्थर से बनाया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार त्रेता युग में सिंधुरासुर नाम के राक्षस का वध करने के लिए भगवान गणेश ने मयूरेश्वर का रूप धारण किया था।

- Advertisement -
HTML5 Icon

श्री सिद्धिविनायक मंदिर: सिद्धटेक

भगवान गणेश का सिद्धिविनायक मंदिर अहमदनगर के सिद्धटेक में स्थित है। माना जाता है कि भगवान विष्णु मधु-कैटभ नामक दो राक्षसों का वध करने से पहले इसी स्थान पर गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करके पूजा की थी। सिद्धिविनायक मंदिर के पास ही देवी शिवी और शंकर भगवान के मंदिर भी स्थित हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

श्री बल्लालेश्वर मंदिर: पाली

भगवान गणेश का यह मंदिर महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पाली गांव में स्थित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान गणेश ने यहां बल्लाल को दर्शन दिए थे और साथ ही इस स्थान पर वास करने का वरदान भी दिया था। इस मंदिर में यूरापियन समय की एक बहुत बड़ी घंटी भी है, जो पुर्तगाल के आक्रमणकारियों पर विजय प्राप्त करने के बाद टांगी गई थी।

श्री गिरिजात्मज मंदिर: लेण्याद्री

इस मंदिर का नाम भगवान गणेश की माता पार्वती (गिरिजा) के नाम पर पड़ा है। यह मंदिर पुणे के लेण्याद्री में स्थित है। इस मंदिर तक पहुंचने के लिए भक्तों को 307 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह वो स्थान है जहां मां पार्वती ने मिट्टी की मूर्ति बनाई थी और वह मूर्ति जीवित हो उठी थी। इस स्थान पर गणेश जी की मूर्ति स्वयं प्रकट हुई थी।

श्री चिंतामणि विनायक मंदिर: थेऊर

यह मंदिर पुणे जिले के थेऊर में स्थित है। इस मंदिर को लेकर धार्मिक कथा प्रचलित है कि गणासुर नाम के एक राजा ने कपिल मुनि से इच्छापूर्ति करने वाला चिंतामणि रत्न छीन लिया था। तब कपिल मुनि की सहायता भगवान गणेश ने की थी। गणेश जी ने गणासुर का वध किया और चिंतामणि वापस प्राप्त कर कपिल मुनि को लौटाई। कपिल मुनि ने गणेश जी से उसी स्थान पर वास करने की प्रार्थना की थी। तब गणेश जी ने स्वयंभू प्रिमा में इस स्थान पर वास किया।

श्री विघ्नेश्वर मंदिर: ओझर

विघ्नेश्वर मंदिर अष्टविनायक मंदिरों में से एक है और महाराष्ट्र के ओझर में स्थित है। यह अष्टविनायक मंदिर में से एकमात्र ऐसा मंदिर है जहां सोने का कलश स्थापित है। यह मंदिर पुणे से 85 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

श्री महागणपति मंदिर: रजनगांव

भगवान गणेश के इस मंदिर का निर्माण नौंवी-दसवीं शताब्दी के आसपास करवाया गया था। यह मंदिर पुणे के पास ही स्थित है। इस मंदिर को लेकर कहा जाता है कि माधवराव पेशवा ने मंदिर के तहखाने (बेसमेंट) में गणेश जी की मूर्ति को रखने के लिए एक कमरा बनवाया था। इसके बाद इसका फिर से निर्माण इंदौर के सरदार द्वारा किया गया।

श्री वरदविनायक मंदिर: महड 

महाराष्ट्र के रायगढ़ के महड शहर में वरदविनायक मंदिर स्थित है। इस मंदिर का निर्माण पेशवा सुभेदार रामजी महादेव बिवलकर ने 1725 में करवाया था। यह मंदिर के पास एक झील है जहां से गणेश जी की मूर्ति खोजी गई थी और इस मंदिर में स्थापित की गई थी। माना जाता है कि इस मंदिर में जला दीपक 1892 से लगातार जल रहा है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13576/ 8

Advertisement Carousel

Latest Post

मुख्यमंत्री निवास में होली के रंगों की बौछार: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों-कर्मचारियों संग खेली होली.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Murder News
Murder News : मर्डर केस का आरोपी गिरफ्तार, पैसों के विवाद में दिया था वारदात को अंजाम
Featured छत्तीसगढ़
BREAKING : ईरान-इज़राइल युद्ध के बीच मिनाब में मातम, 165 छात्राओं की एक साथ उठीं अर्थियां
Featured international
CG Electricity Worker
CG Electricity Worker : बिजली कंपनी और बैंक ऑफ बड़ौदा के बीच बड़ा अनुबंध, एस.के. कटियार ने दी कर्मचारियों को बड़ी राहत
Featured छत्तीसगढ़
T20 World Cup 2026
T20 World Cup 2026 : सेमीफाइनल अंपायर लिस्ट भारत-इंग्लैंड मैच में क्रिस गफ्फनी और अल्लाहुद्दीन पालेकर संभालेंगे कमान
Featured खेल
BJP Rajya Sabha List 2026 : भारतीय जनता पार्टी ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची, 9 नेताओं को मौका
Featured देश - विदेश
Rajesh Khanna
Rajesh Khanna : किशोर दा की आवाज और काका का अंदाज, रायपुर के होली जश्न में आज भी टॉप पर यह गाना
Featured मनोरंजन
Murder News
Chhattisgarh Holi Crime News : रिश्तों का कत्ल कलयुगी बेटे ने टांगी से पिता को उतारा मौत के घाट, होली की रात मचा कोहराम
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

कलयुगी बेटे की दरिंदगी, पिता की हत्या कर शव पानी टंकी में छिपाया

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Truck Road Accident
Featuredछत्तीसगढ़

Truck Road Accident : NH पर मौत का तांडव खड़े हाइवा से टकराया तेज रफ्तार ट्रक, चालक के उड़े परखच्चे

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Chhattisgarh Police Holi Campaign
Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Police Holi Campaign : होली हुड़दंगियों पर पुलिस का काल 42 पॉइंट पर नाकाबंदी, 130 नशेड़ी ड्राइवर धरे गए

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?