Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: भारत पर ट्रंप ने क्यों लगाया 50 फीसदी टैरिफ, ह्वाइट हाउस ने किया खुलासा
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » भारत पर ट्रंप ने क्यों लगाया 50 फीसदी टैरिफ, ह्वाइट हाउस ने किया खुलासा

Featuredदेश - विदेश

भारत पर ट्रंप ने क्यों लगाया 50 फीसदी टैरिफ, ह्वाइट हाउस ने किया खुलासा

Hum Vatan News
Last updated: August 8, 2025 6:30 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

न्यूयॉर्क/वाशिंगटन: अमेरिका ने भारत पर पहले 25 फीसदी टैरिफ लगाया और इसके बाद दोबारा 25 फीसदी टैक्स और लगा दिया। इस प्रकार भारत पर कुल अमेरिकी टैरिफ बढ़कर 50 फीसदी हो गया।यह दुनिया के किसी भी देश पर अमेरिका की ओर से लगाया गया सर्वाधिक टैरिफ है। भारत के बाद सिर्फ ब्राजील ऐसा दूसरा देश है, जिस पर ट्रंप ने 50 फीसदी का टैरिफ लगाया है। बाकी सभी देशों का टैरिफ भारत और ब्राजील के मुकाबले लगभग आधे के आसपास ही है। भारत पर इतना अधिक टैरिफ लगाने के पीछे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की क्या बौखलाहट थी, इसका खुलासा खुद ह्वाइट हाउस ने किया है।

Contents
  • ह्वाइट हाउस ने किया  ट्रंप के टैरिफ पर खुलासा
  • अमेरिका के सामने भारत का नहीं झुकना कैसे बना राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा?
  • अमेरिका ने लगाया भारत पर बेबुनियाद आरोप
  • अमेरिका ने चीन को भारत से भिन्न कैसे रखा
  • अमेरिका ने कहा-भारत रूस के सबसे बड़े तेल खरीदारों में से एक

ह्वाइट हाउस ने किया  ट्रंप के टैरिफ पर खुलासा

व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क लगाने का कारण बताया है। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ इसलिए लगाया क्योंकि भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद करने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने इसे अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़ा। पीटर ने कहाकि भारत का यह इनकार अमेरिका के लिए ‘‘राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा’’ है। इसी वजह से  पिछले सप्ताह, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत जवाबी शुल्क लगाने की घोषणा की थी, जो सात अगस्त से लागू हो गया। ट्रंप ने बुधवार को एक कार्यकारी आदेश पर भी हस्ताक्षर किए, जिसके तहत रूस से तेल की खरीद के लिए भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क लगाया गया। इसके साथ ही कुल शुल्क 50 प्रतिशत हो गया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

अमेरिका के सामने भारत का नहीं झुकना कैसे बना राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा?

अमेरिका के किसी दबाव के आगे भारत का नहीं झुकना और अपने जिगरी दोस्त रूस से तेल खरीदना जारी रखना ह्वाइट हाउस के लिए आखिरकार राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा कैसे बन गया। व्हाइट हाउस के अनुसार नवारो ने कहा कि यह समझना जरूरी है कि ‘‘भारत पर लगाए गए शुल्क का तर्क पारस्परिक शुल्क से बिलकुल अलग है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह पूरी तरह से एक राष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दा है, जो भारत के रूसी तेल की खरीद बंद करने से साफ इनकार से जुड़ा हुआ है और हर अमेरिकी को इसका गणित समझना चाहिए, क्योंकि यह व्यापारिक स्थिति से संबंधित है।’’ नवारो ने कहा, ‘‘आप इस बात से समझिए कि भारत शुल्क का ‘महाराजा’ है, यह अमेरिकी उत्पादों पर दुनिया में सबसे ज़्यादा शुल्क लगाता है और इसके पास ऊंची गैर-शुल्क बाधाएं भी हैं, जिससे हम अपने उत्पाद वहां नहीं पहुंचा पाते।

- Advertisement -
HTML5 Icon

अमेरिका ने लगाया भारत पर बेबुनियाद आरोप

पीटर ने भारत पर आरोप लगाते कहा कि अमेरिका एक ‘‘गैर न्यायसंगत व्यापारिक माहौल’’ में भारत से उत्पाद ख़रीदने के लिए विदेशों में बहुत सारे डॉलर भेजता है। ‘इसके बाद भारत इसी अमेरिकी डॉलर का इस्तेमाल रूसी तेल खरीदने के लिए करता है। फिर रूस भारत से आने वाले अमेरिकी डॉलर का इस्तेमाल अपने हथियारों के वित्तपोषण और यूक्रेनियों की हत्या के लिए करता है, और फिर अमेरिकी करदाताओं से उन हथियारों के लिए भुगतान करने को कहा जाता है जिनसे यूक्रेन को रूसी हथियारों से बचाना है और ये हथियार भारत से आने वाले अमेरिकी डॉलर से खरीदे जाते हैं।’’ उन्होंने कहा कि इसे ‘‘रोकना होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह गणित काम नहीं करता। राष्ट्रपति आर्थिक सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा के बीच के संबंध को समझते हैं, इसलिए यही मुख्य बात है।’’

अमेरिका ने चीन को भारत से भिन्न कैसे रखा

टैरिफ लगाने के मामले में अमेरिका ने चीन को आखिर भारत से अलग कैसे रखा, जबकि भारत से ज़्यादा रूसी तेल चीन भी खरीदता है। मगर इसके बावजूद चीन को उस तरह निशाना क्यों नहीं बनाया गया जिस तरह भारत पर शुल्क दोगुना करके निशाना बनाया गया है। इस पर ह्वाइट हाउस ने कहा, ‘‘जैसा ‘बॉस’ कहते हैं, देखते हैं क्या होता है। ध्यान रहे कि हमने चीन पर पहले ही 50 प्रतिशत से ज़्यादा शुल्क लगा रखे हैं। सलिए हम उस स्थिति में नहीं पहुंचना चाहते जहाँ हम ख़ुद को ही नुकसान पहुंचाएं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रपति निश्चित रूप से इस मुद्दे पर चीन के साथ काम करेंगे।’’

अमेरिका ने कहा-भारत रूस के सबसे बड़े तेल खरीदारों में से एक

व्हाइट हाउस के गृह सुरक्षा सलाहकार स्टीफन मिलर ने कहा, ‘‘लोगों को यह जानकर शायद आश्चर्य हुआ होगा कि भारत दुनिया में रूसी तेल के सबसे बड़े खरीदारों में से एक है और वे दुनिया भर के कई अन्य बाज़ारों से आसानी से तेल प्राप्त कर सकते हैं।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘इसी वजह से वे रूसी सेना को सबसे ज़्यादा धन मुहैया कराने वालों में से एक हैं।’’ वहीं, शुल्क पर प्रतिक्रिया देते हुए भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि नई दिल्ली को निशाना बनाना ‘‘अनुचित और अविवेकपूर्ण’’ है। मंत्रालय ने कहा, ‘‘किसी भी बड़ी अर्थव्यवस्था की तरह, भारत अपने राष्ट्रीय हितों और आर्थिक सुरक्षा की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13576/ 8

Advertisement Carousel

Latest Post

CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बालोद-बेमेतरा में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
Featured छत्तीसगढ़
MLA Rikesh Sen Murder Conspiracy
MLA Rikesh Sen Murder Conspiracy : वैशाली नगर में खलबली 22 हजार महिलाओं के सामने विधायक रिकेश सेन ने खोली दुश्मनों की पोल
Featured छत्तीसगढ़
Rajya Sabha Election 2026
Rajya Sabha Election 2026 : विजय शर्मा का कद राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने सौंपी बिहार, हरियाणा और ओडिशा की कमान
Featured छत्तीसगढ़
Kalashtami 2026 Puja : नजर दोष और गृह क्लेश का होगा अंत, कालाष्टमी पर सरसों के तेल का यह अचूक उपाय बदल देगा किस्मत
religion
Traffic Police Action
Traffic Police Action : स्टंटबाजी का अंत पिकअप लहराना पड़ा महंगा, पुलिस ने घर पहुंचकर थमाया 4500 का चालान
Featured छत्तीसगढ़
Crime News
Crime News : छत्तीसगढ़ न्यूज़ दो पक्षों के झगड़े में कोटवार की जान गई, गांव में भारी पुलिस बल तैनात
Featured छत्तीसगढ़
World War 3 Nuclear Threat India : न्यूक्लिअर विंटर का खौफ 12 हजार मिसाइलों के धमाके से जमेगी धरती, 10 साल तक सिर्फ बर्फबारी
Featured देश - विदेश
Ashutosh Pandey Attack
Ashutosh Pandey Attack : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर केस करने वाले आशुतोष पांडे पर हमला, पुलिस महकमे में हड़कंप
Featured देश - विदेश

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.

By
Hum Vatan News
12 Min Read
Arjun Rampal played the role of Major Iqbal
entertainmentFeatured

धुरंधर फिल्म: अर्जुन रामपाल ने निभाया मेजर इकबाल का किरदार, जानें कौन था वो जांबाज अफसर जिसने देश के लिए दी शहादत

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredदेश - विदेश

आशुतोष ब्रह्मचारी हमले पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान, बोले- ‘कहानी गले नहीं उतर रही’

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?