Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: सऊदी अरब ने भारत समेत 14 देशों के लिए बंद किए अपने द्वार, क्यों लगाया है वीजा पर ये अस्थायी प्रतिबंध?
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » सऊदी अरब ने भारत समेत 14 देशों के लिए बंद किए अपने द्वार, क्यों लगाया है वीजा पर ये अस्थायी प्रतिबंध?

Featuredदेश - विदेश

सऊदी अरब ने भारत समेत 14 देशों के लिए बंद किए अपने द्वार, क्यों लगाया है वीजा पर ये अस्थायी प्रतिबंध?

Hum Vatan News
Last updated: April 7, 2025 2:39 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

भारत समेत 14 देशों के लिए सऊदी अरब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सऊदी अरब ने उमराह, बिजनेस और फैमिली विजिट के वीजा को लेकर 14 देशों के लोगों के लिए अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है, ये प्रतिबंध जून 2025 के मध्य तक रहेगा यानी कि हज सीजन तक। रिपोर्ट में कहा गया कि यह फैसला हज के दौरान लोगों की सेफ्टी और ओवरक्राउडिंग को लेकर लिया गया है। यह वीजा प्रतिबंध सऊदी अरब द्वारा एक साल के मल्टीपल वीजा को अनिश्चित काल के लिए सस्पेंड करने और इन 14 देशों से यात्रा को फरवरी 2025 में 30 दिनों के लिए वैलिड सिंगल एंट्री वीजा तक सीमित करने के बाद आया है।

Contents
  • किस-किस देश के लोग नहीं जा सकेंगे?
  • क्यों लेना पड़ा ऐसा फैसला?
  • लिस्ट में क्यों है भारत?
- Advertisement -
HTML5 Icon

CG BREAKING: पूर्व आबकारी मंत्री लखमा की आज पेशी, जानें पूरा अपडेट

- Advertisement -
HTML5 Icon

किस-किस देश के लोग नहीं जा सकेंगे?

सऊदी अधिकारियों ने उमराह वीजा जारी करने की अंतिम तिथि 13 अप्रैल 2025 तय की है, यानी कि 13 अप्रैल तक हज जाने वालों को रजिस्ट्रेशन कराने का मौका दिया गया है। इसके बाद हज यात्रा खत्म होने तक इन 14 देशों के नागरिकों को इस प्रकार के कोई नए वीजा नहीं दिए जाएंगे। इस वीजा सस्पेंशन से प्रभावित देशों में कुल 14 देश हैं जिनमें अल्जीरिया, मिस्र, बांग्लादेश, इथोपिया, इंडोनेशिया, इराक, भारत, जॉर्डन, मोरक्को, नाइजीरिया, पाकिस्तान, सूडान, ट्यूनीषिया और यमन शामिल हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

क्यों लेना पड़ा ऐसा फैसला?

आगे रिपोर्ट में कहा गया कि भारत समेत अन्य लिस्टेड इन देशों से कुछ लोग उमराह या विजिट वीजा पर सऊदी अरब में पहुंच चुके हैं और आधिकारिक चैनल के जरिए रजिस्ट्रेशन किए बिना हज करने के लिए तय समय से अधिक समय तक रुके हुए हैं, जिससे परेशान होकर सऊदी अरब ने ये फैसला लिया है। सऊदी अरब के अधिकारियों ने ऐसे लोगों को चेतावनी भी दी है कि बिना परमिशन के हज करने वाले या परमिटेड पीरिएड से अधिक समय तक रुकने वाले लोगों पर 5 साल तक बैन लग सकता है।

India’s Got Latent Row: पुलिस के सामने पेश हुए स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना, विवादित शो को लेकर हुई पूछताछ

जानकारी दे दें कि सऊदी अरब ने 2024 में हज के दौरान हुई 1200 से अधिक लोगों की मौतों के लिए बिना रजिस्ट्रेशन आए लोगों की भीड़ और भीषण गर्मी को जिम्मेदार बनाया था। कहा गया था कि इन बिना रजिस्ट्रेशन तीर्थयात्रियों तक अक्सर आवास, परिवहन और स्वास्थ्य सेवा जैसी जरूरी सुविधाएं नहीं पहुंच पाती, जिससे जोखिम और रसद संबंधी कठिनाइयां और भी बदहाल हो जाती हैं।

सऊदी हज और उमराह मंत्रालय के अनुसार, यह फैसला एक सुरक्षित और बेहतर संगठित तीर्थयात्रियों की गारंटी देने के लिए तार्किक प्रतिक्रिया है और इसका राजनायिक चिंताओं से कोई लेना-देना नहीं है।

लिस्ट में क्यों है भारत?

सऊदी अरब में भारत के कुछ नागरिकों द्वारा अनधिकृत रूप से हज करने की कोशिश करने के कारण वीजा दुरुपयोग करने के मामले दर्ज हैं। ऐसे में सऊदी अरब ने ओवर क्राउडिंग समस्या से निजात पाने के लिए भारत के नागरिकों पर भी यह बैन लगाया है, जिससे इस समस्या को कम किया जा सके।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13318/9

Advertisement Carousel
  • 13415/1

Latest Post

मोहन भागवत का बयान – भारत ने कभी किसी देश पर नहीं किया हमला
Featured देश - विदेश
मोबाइल और व्हाट्सएप चैट से सट्टा खिलाने वाला गिरोह गिरफ्तार, 35 लाख के दांव का खुलासा
Featured छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी के बीच बारिश का अलर्ट, 10 से ज्यादा जिलों में मेघ बरसने के आसार
Featured छत्तीसगढ़
वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आज, देशभर की नजरें टिकीं
Featured देश - विदेश
rasifal
15 September Horoscope : इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में मिल सकती हैं नई जिम्मेदारी, व्यापार में होगा लाभ, जानिए अपना राशिफल …
Blog
प्रत्येक मामले के पीछे एक मानवीय कहानी होती है संघर्ष की, आशा की, और न्यायपालिका में विश्वास की-मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा.
अन्य छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने की सामुदायिक पर्यटन की नई पहल.
अन्य छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से 26 अग्निवीरों ने की सौजन्य मुलाकात.
अन्य छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

भारत पर अमेरिका का 50% टैरिफ: वाशिंगटन से उठे सवाल, वाणिज्य मंत्री ने मक्का निर्यात पर जताई नाराजगी

By
Hum Vatan News
1 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

होटल में चल रही थी न्यूड पार्टी, पुलिस ने दी दबिश

By
Hum Vatan News
1 Min Read
Featuredदेश - विदेश

मेहसाणा में उर्वरक संयंत्र में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत, कई घायल

By
Hum Vatan News
1 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
September 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« Aug    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?