Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: एशियन गेम्स का पदक जीतना मेरा अधूरा सपना – केआईटीजी उद्घाटन पर बोलीं मीराबाई चानू.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » एशियन गेम्स का पदक जीतना मेरा अधूरा सपना – केआईटीजी उद्घाटन पर बोलीं मीराबाई चानू.

अन्यखेलछत्तीसगढ़देश - विदेश

एशियन गेम्स का पदक जीतना मेरा अधूरा सपना – केआईटीजी उद्घाटन पर बोलीं मीराबाई चानू.

Hum Vatan News
Last updated: March 26, 2026 9:02 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर, 26 मार्च 2026/ टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता सेखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य, एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह सपना अब भी उनके लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। पिछले एक दशक से भारतीय वेटलिफ्टिंग की अग्रणी खिलाड़ी रही मीराबाई ने ओलंपिक, विश्व चैंपियनशिप और कॉमनवेल्थ गेम्स में कई पदक जीते हैं, लेकिन एशियाई खेलों में पदक अब तक उनसे दूर रहा है। उन्होंने 2014 इंचियोन एशियन गेम्स में 19 वर्ष की उम्र में पदार्पण किया था, जहां वे नौवें स्थान पर रहीं। इसके बाद 2018 जकार्ता एशियन गेम्स में पीठ की चोट के कारण हिस्सा नहीं ले सकीं, जबकि 2022 हांगझोउ एशियन गेम्स में हिप की चोट ने उनका सपना अधूरा छोड़ दिया।

31 वर्षीय मीराबाई ने कहा कि – “एशियन गेम्स मेरे लिए बेहद खास है। वहां प्रतियोगिता का स्तर बहुत ऊंचा होता है, और यही इसे सबसे चुनौतीपूर्ण बनाता है। मेरा सपना है कि मैं वहां पदक जीतूं।” हालांकि, इस लक्ष्य की राह आसान नहीं है। नियमों में बदलाव के कारण उन्हें 48 किलोग्राम और 49 किलोग्राम वर्ग के बीच संतुलन बनाना होगा। वे 23 जुलाई से 2 अगस्त तक ग्लासगो में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में 48 किलोग्राम वर्ग में उतरेंगी, जबकि 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक नागोया (जापान) में आयोजित एशियन गेम्स में 49 किलोग्राम वर्ग में प्रतिस्पर्धा करेंगी।

- Advertisement -
HTML5 Icon

उन्होंने बताया कि कॉमनवेल्थ गेम्स तक मैं 48 किलोग्राम में खेलूंगी, लेकिन एशियन गेम्स के लिए फिर से 49 किलोग्राम वर्ग में आना होगा, जो एक बड़ी चुनौती है। मीराबाई ने हाल ही में राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 48 किलोग्राम वर्ग में तीन नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए। उन्होंने स्नैच में 89 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 116 किलोग्राम वजन उठाते हुए कुल 205 किलोग्राम के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया, जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

इस अवसर पर उन्होंने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन देश के दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच साबित होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे आने का मौका मिलता है, खासकर उत्तर-पूर्व और जनजातीय इलाकों में जहां बहुत टैलेंट है, लेकिन मंच की कमी रहती है।

मीराबाई ने नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (NCOE), खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और साई ट्रेनिंग सेंटर की भी प्रशंसा की। उनके अनुसार, इन संस्थानों में खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण, पोषण और सुविधाएं मिल रही हैं, जो भारतीय खेलों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13766/169

Advertisement Carousel

Latest Post

CM Vishnu Deo Sai
युवा वैज्ञानिकों को सम्मान , CM Vishnu Deo Sai ने मेधावी छात्रों को सौंपे गोल्ड मेडल और उपाधियां
Featured छत्तीसगढ़
BRICS 2026 : जयशंकर का वैश्विक संदेश—स्थिरता और शांति पर दोहरा मापदंड नहीं चलेगा
Featured देश - विदेश
CG Breaking News
CG Breaking News : पिता के सामने ही बेटे ने तोड़ा दम , आकाशीय बिजली ने छीन ली जान
Featured छत्तीसगढ़
Raja Shivaji Worldwide Collection : रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ का जलवा’ ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई
Featured मनोरंजन
PBKS vs MI : ‘मैं हालात को…’, लगातार पांचवीं हार के बाद बेबस नजर आए श्रेयस अय्यर, बयां किया दर्द
Featured खेल
Anwar Dhebar
जमानत याचिका खारिज , हाईकोर्ट से Anwar Dhebar की अर्जी नामंजूर
Featured छत्तीसगढ़
Vat Savitri Vrat 2026 : सास को ‘बायना’ देना क्यों जरूरी? जानें 5 अहम चीजें जो पूजा में अनिवार्य
Featured religion
VIP Treatment In Prison
VIP Treatment In Prison : जेल के भीतर ‘खास’ सेवा , पैसे दो और सुविधाओं का आनंद लो, प्रहरी का खेल खत्म
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Chhattisgarh Weather Update
Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Weather Update : गर्मी से मिलेगी बड़ी राहत , छत्तीसगढ़ के तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट संभव

By
Hum Vatan News
3 Min Read
NEET UG 2026 Exam Date
Featuredदेश - विदेश

NEET UG 2026 Exam Date : नया एडमिट कार्ड होगा जारी , 21 जून की परीक्षा के लिए जल्द डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Petrol Diesel Price Hike
Featuredदेश - विदेश

Petrol Diesel Price Hike : 2 साल का रिकॉर्ड टूटा , लंबे समय बाद फिर महंगे हुए पेट्रोल और डीजल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?