Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के समावेशी विकास के विजन से जनजातीय परिवारों को मिल रहा सुरक्षित आवास और सम्मानजनक जीवन का आधार.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के समावेशी विकास के विजन से जनजातीय परिवारों को मिल रहा सुरक्षित आवास और सम्मानजनक जीवन का आधार.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के समावेशी विकास के विजन से जनजातीय परिवारों को मिल रहा सुरक्षित आवास और सम्मानजनक जीवन का आधार.

Hum Vatan News
Last updated: September 22, 2026 7:07 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर, 22 सितंबर 2026/ कभी बारिश की बूंदों के बीच कच्चे घर में रात गुजारने को मजबूर गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले के ग्राम पंचायत धनौली के खर्रीपारा निवासी श्रीमती नंदबाई बैगा के जीवन में अब खुशियों की नई शुरुआत हुई है। पीएम जनमन योजना के तहत पक्का आवास मिलने से उनके परिवार को सुरक्षित और मजबूत छत मिली है। वर्षों से कच्चे मकान में रहने के दौरान बारिश, सीलन और पानी टपकने जैसी परेशानियों का सामना करने वाली नंदबाई बैगा अब अपने पक्के घर में परिवार के साथ सुकून और सुरक्षा के साथ जीवन बिता रही हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विशेष रूप से कमजोर एवं जनजातीय परिवारों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने और उन्हें मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। पीएम जनमन योजना इसी सोच का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका उद्देश्य विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के परिवारों को आवास सहित आवश्यक बुनियादी सुविधाओं से जोड़कर उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है। नंदबाई बैगा का परिवार इस प्रयास से आए सकारात्मक बदलाव का एक उदाहरण है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

*कच्चे घर में हर मौसम रहती थी चिंता*

- Advertisement -
HTML5 Icon

नंदबाई बैगा बताती हैं कि पहले उनका घर कच्चा था। बारिश के दिनों में छत से पानी टपकता था और घर में सीलन बनी रहती थी। बरसात के दौरान परिवार को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। घर की खराब स्थिति के कारण हर मौसम में परिवार के मन में चिंता बनी रहती थी। सुरक्षित और मजबूत घर का अभाव उनके दैनिक जीवन की परेशानियों को और बढ़ा देता था।

*पक्के आवास से मिली सुरक्षा और सुकून*

पीएम जनमन योजना के तहत पक्का आवास मिलने के बाद नंदबाई बैगा के परिवार की परिस्थितियों में बड़ा बदलाव आया है। अब परिवार सुरक्षित और मजबूत घर में रह रहा है। बारिश के दिनों में न तो छत से पानी टपकने की चिंता है और न ही सीलन की परेशानी। पक्का आवास उनके लिए केवल एक भवन नहीं, बल्कि परिवार की सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य की मजबूत नींव बन गया है।

*सरकार की योजनाओं से जीवन में आया व्यापक बदलाव*

नंदबाई बैगा को शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ मिल रहा है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से उन्हें आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है। वहीं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन मिलने से खाना पकाने में सुविधा हुई है। इस तरह विभिन्न योजनाओं का लाभ एक साथ मिलने से उनके परिवार के जीवन में सकारात्मक बदलाव स्पष्ट दिखाई देता है।

*प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन से जनजातीय परिवारों तक पहुंच रही सुविधाएं*

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समुदायों के जीवन में बुनियादी सुविधाओं और बेहतर अवसरों की पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। पक्का आवास, स्वच्छ ईंधन और आर्थिक सहायता जैसी सुविधाओं का लाभ मिलने से नंदबाई बैगा जैसे परिवारों के जीवन में बदलाव दिखाई दे रहा है। उनके लिए पक्का घर बदलती परिस्थितियों और सुरक्षित भविष्य की उम्मीद का आधार बना है।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन*

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से ग्रामीण एवं जनजातीय परिवारों को आवास, आर्थिक सहायता, रसोई गैस सहित विभिन्न सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। नंदबाई बैगा का परिवार भी इन योजनाओं के समन्वित लाभ से बेहतर और सुरक्षित जीवन की ओर आगे बढ़ रहा है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG News : भिलाई स्टील प्लांट में हादसे से मचा हड़कंप, पुशर कार की टक्कर से मजदूर की मौत
Featured छत्तीसगढ़
जंगल में मिला नक्सलियों का हथियार डंप, SLR-INSAS राइफल समेत कई हथियार जब्त
Featured छत्तीसगढ़
CGPSC केस में बड़ा अपडेट, टामन सोनवानी के खिलाफ ED ने दाखिल की चार्जशीट
Featured छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की 87वीं मंडल सम्मिलन बैठक मंडल मुख्यालय नवा रायपुर अटल नगर में हुई संपन्न.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Crime News : बिहार में छेड़खानी के आरोपी पर पुलिस की कार्रवाई, नंदन यादव घायल’ वायरल वीडियो से मचा था बवाल
Featured देश - विदेश
माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
जंगल की महक से बाजार की पहचान तक पहुंचा महुआ…मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में महुआ को मिल रहा नया स्वरूप.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर’ रपटा पुल टूटने से कई गांवों की राह बंद, ग्रामीण परेशान
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Blogअन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

सेवा संकल्प से संवरी उम्मीद..0.40 हेक्टेयर में गुलाब पटेल ने लिखा मछली पालन से समृद्धि का नया अध्याय.

By
Hum Vatan News
3 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

राष्ट्रीय स्तर के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चंपारण्य, करीब 15 एकड़ क्षेत्र में आधुनिक पर्यटन सुविधाओं का होगा विस्तार.

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

अरोमा कैफे में भीषण अग्निकांड, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका’ सामान हुआ राख

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?