Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: एक घंटे के भीतर भूकंप के 4 झटकों से कांप उठी भारत समेत इन एशियाई देशों की धरती, लोगों में दहशत
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » एक घंटे के भीतर भूकंप के 4 झटकों से कांप उठी भारत समेत इन एशियाई देशों की धरती, लोगों में दहशत

Featuredदेश - विदेश

एक घंटे के भीतर भूकंप के 4 झटकों से कांप उठी भारत समेत इन एशियाई देशों की धरती, लोगों में दहशत

Hum Vatan News
Last updated: April 13, 2025 2:46 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Earthquake:  म्यांमार और थाईलैंड में आए विनाशकारी भूकंप के बाद लगातार रह-रहकर भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। रविवार की सुबह एक घंटे के भीतर भारत, म्यांमार और ताजिकिस्तान के कुछ हिस्सों में चार भूकंप आए। इन झटकों से लोगों में दहशत फैल गई और लोग डरकर घरों से बाहर निकल गए। इस भूकंप से  मध्य और दक्षिण एशिया में चिंता बढ़ गई हैं। एक बार फिर भूकंप से हुए विनाश की तस्वीरें ताजा हो उठी हैं।

Contents
हिमाचल के मंडी में भूकंपम्यांमार में भूकंप के झटकेतजाकिस्तान में दो झटके

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक बार फिर भड़की हिंसा, 2-3 राउंड की चली गोलियां, एक युवक घायल

- Advertisement -
HTML5 Icon

हिमाचल के मंडी में भूकंप

रविवार को सबसे पहले हिमाचल के मंडी में भूकंप का झटका महसूस किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार भूकंप की गहराई धरती से पांच किलोमीटर पर थी। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.4 मापी गई।  भूकंप का केंद्र 31.49 डिग्री उत्तर, 76.94 डिग्री पूर्व में स्थित था।

- Advertisement -
HTML5 Icon

हलांकि भूकंप की तीव्रता ज्यादा नहीं थी लेकिन लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए। लोगों ने बताया कि पहले उन्हें  हल्की गड़गड़ाहट सुनाई दी और उसके बाद अचानक धरती कांप उठी। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल पड़े। अभी तक किसी के घायल होने या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

BREAKING : नहर में जा गिरा पिकअप वाहन, घटना स्थल पर लोगों का हुजूम, तीन बच्चे सहित दो महिला की तलाश जारी

म्यांमार में भूकंप के झटके

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक मंडी में आए भूकंप के तुरंत बाद मध्य म्यांमार में मीकटिला के पास 5.5 तीव्रता का भूकंप आया। यह भूकंप 28 मार्च को आए विनाशकारी  ( 7.7 तीव्रता) भूकंप के बाद सबसे शक्तिशाली झटकों में से एक था। 26 मार्च को म्यांमार में आए भूकंप में ,600 से अधिक लोग मारे गए थे और हजारों लोग घायल हुए थे। भूकंप के झटके म्यांमार के  मंडाले और नेपीताव दोनों शहरों में महसूस किए गए। भूकंप इतना शक्तिशाली था कि लोग इमारतों से बाहर निकल आए और कुछ घरों की छतें क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि इस भूकंप से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। लेकिन इन झटकों ने पहले से ही भूकंप से हुए नुकसान की भरपाई करने में जुटे म्यांमार के लोगों की चिंताएं बढ़ा दी है।

तजाकिस्तान में दो झटके

म्यांमार में आए भूकंप के बाद सुबह 9.54 बजे तजाकिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 मापी गई। भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया, जिसका केंद्र 38.86°N, 70.61°E पर था। यह एक शक्तिशाली भूकंप था। आस-पास के शहरों में लोगों ने बताया कि उन्हें भूकंप के झटके महसूस हुए, एहतियात के तौर पर कुछ दुकानों और स्कूलों को खाली करा दिया गया। इसके बाद, सुबह 10.36 बजे तजाकिस्तान में भूकंप का एक और झटका महसूस किया गया। इसकी तीव्रता  3.9 मापी गई। इलाके में में भूकंपीय गतिविधि बढ़ने से लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG Assistant Teacher Recruitment 2026: 11 अक्टूबर को परीक्षा, 2292 पदों के लिए प्रवेश पत्र जारी
Featured job छत्तीसगढ़
CG Weather Today : छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई शुरू, तेज धूप से बढ़ी गर्मी
Featured छत्तीसगढ़
06 October 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
Featured religion
सिंगापुर की एनर्जी कैपिटल ग्लोबल छत्तीसगढ़ में एआई-रेडी डेटा सेंटर कैंपस में करेगी ₹41,750 करोड़ का निवेश.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘हर गरीब को पक्का आवास’ के संकल्प को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में मिल रही जमीनी मजबूती.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण महिलाओं की आजीविका को मिल रहा नया आधार, अमारू में 20 एकड़ में लेमन ग्रास की खेती.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7-8 अक्टूबर को रायपुर के इंडोर स्टेडियम…मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में होगा आयोजन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CM Vishnu Deo Sai
CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit : सिंगापुर में CM साय ने निवेशकों को दिया छत्तीसगढ़ में निवेश का न्योता
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : कॉलेज जा रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरा झुलसा; रायपुर रेफर, आरोपी की तलाश जारी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Road Accident : भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप पेड़ से भिड़ी; 2 की मौत, 9 रेफर

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Coal Levy Scam : छत्तीसगढ़ कोल लेवी केस में बड़ी कार्रवाई, देवेंद्र यादव समेत 12 लोगों को बनाया आरोपी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?