Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: चीन का नाम लिए बिना श्रीलंका ने दिया बड़ा संदेश, कहा-“भारत के सुरक्षा हितों के खिलाफ नहीं होने देंगे अपनी भूमि का उपयोग”
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » चीन का नाम लिए बिना श्रीलंका ने दिया बड़ा संदेश, कहा-“भारत के सुरक्षा हितों के खिलाफ नहीं होने देंगे अपनी भूमि का उपयोग”

Featuredदेश - विदेश

चीन का नाम लिए बिना श्रीलंका ने दिया बड़ा संदेश, कहा-“भारत के सुरक्षा हितों के खिलाफ नहीं होने देंगे अपनी भूमि का उपयोग”

Hum Vatan News
Last updated: April 5, 2025 4:26 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

कोलंबोः श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने चीन का नाम लिए बिना उसे कड़ा संदेश दिया है। पीएम मोदी की मौजूदगी में उन्होंने भारत को आश्वस्त करते हुए कहा कि श्रीलंका अपने भू-क्षेत्र का उपयोग भारत के सुरक्षा हितों के प्रतिकूल कदम उठाने के लिए नहीं होने देगा। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने सामपुर सौर ऊर्जा परियोजना का वर्चुअल उद्घाटन किया। इसके साथ ही भारत एवं श्रीलंका ने रक्षा सहयोग संबंधी समझौते पर बड़ी डील की है। रणनीतिक रूप से भारत के लिए यह समझौता काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Contents
  • भारत और श्रीलंका में रक्षा सहयोग समझौते से उड़ेगी चीन की नींद
  • श्रीलंका ने पीएम मोदी को दिया मित्र सम्मान
  • श्रीलंका में 5 हजार से ज्यादा धार्मिक स्थल सौर उर्जा की छत से होंगे रोशन

दोनों देशों के बीच श्रीलंका को बहु-क्षेत्रीय अनुदान सहायता पर भी सहमति बनी। इसके अलावा भारत एवं श्रीलंका ने त्रिंकोमाली को ऊर्जा केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए। बता दें कि पीएम मोदी बिम्मटेक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद शुक्रवार को कोलंबो पहुंचे हैं। दिसानायके के साथ वार्ता से पहले, मोदी का श्रीलंका की राजधानी के मध्य में स्थित ऐतिहासिक ‘इंडीपेंडेंस स्क्वायर’ (स्वतंत्रता चौक) पर औपचारिक स्वागत किया गया। किसी अन्य देश के नेता को यहां संभवत: पहली बार इस प्रकार सम्मानित किया गया है। दिसानायके ने ‘स्क्वायर’ पर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। ‘अधिकारियों ने कहा कि यह पहला मौका है जब किसी अन्य देश के नेता का ‘स्क्वायर’ पर इस तरह से स्वागत किया गया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

करिश्मा को स्विमसूट में देख भड़क गए थे ऋषि कपूर, एक्ट्रेस ने कहा-मेरे मां बाप…

- Advertisement -
HTML5 Icon

भारत और श्रीलंका में रक्षा सहयोग समझौते से उड़ेगी चीन की नींद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के बीच वार्ता के बाद भारत और श्रीलंका ने शनिवार को रक्षा सहयोग संबंधी महत्वाकांक्षी समझौते पर पहली बार हस्ताक्षर किए। इससे भारत और श्रीलंका के रणनीतिक संबंधों का मजबूत आगाज का रास्ता खुल गया है। यह रणनीतिक रूप से भारत के लिए अहम है। इसके साथ ही दोनों पक्षों ने त्रिंकोमाली को ऊर्जा केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए भी एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। श्रीलंका के पूर्वी क्षेत्र में नयी दिल्ली की बहु-क्षेत्रीय अनुदान सहायता पहुंचाने के लिए एक और समझौता किया गया। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति दिसानायके ने सामपुर सौर ऊर्जा परियोजना का भी डिजिटल माध्यम से उद्घाटन किया।

श्रीलंका ने पीएम मोदी को दिया मित्र सम्मान

श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘मित्र विभूषण’ पुरस्कार से सम्मानित किया। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि मित्र विभूषण सम्मान मिलना मेरे लिए गर्व की बात है। वहीं मछुवारों के मुद्दे पर कहा कि हम इस बात पर सहमत हैं कि हमें मछुआरों के मुद्दे पर मानवीय दृष्टिकोण अपनाकर आगे बढ़ना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और श्रीलंका के सुरक्षा हित आपस में जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारत हर कठिन परिस्थिति में श्रीलंका के साथ खड़ा रहा – चाहे वह 2019 का आतंकवादी हमला हो, कोविड महामारी हो या हालिया आर्थिक संकट हो।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री साय के साथ मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना की

श्रीलंका में 5 हजार से ज्यादा धार्मिक स्थल सौर उर्जा की छत से होंगे रोशन

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, “नेताओं ने सात समझौतों और सहमति पत्रों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने सौर ऊर्जा परियोजना के निर्माण का वर्चुअल उद्घाटन किया। दांबुला में हाल ही में पूरी हुई तापमान नियंत्रित भंडारण सुविधा का भी उद्घाटन किया, जो संभवतः द्वीप पर अपनी तरह की पहली सुविधा है। इससे श्रीलंका भर में लगभग 5,000 धार्मिक स्थलों को सौर छत प्रणाली से ऊर्जा की आपूर्ति  होगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13576/ 8

Advertisement Carousel

Latest Post

UPSC Result 2025: अनुज अग्निहोत्री ने हासिल की AIR-1, 958 अभ्यर्थियों का चयन
Featured देश - विदेश
CG NEWS : होली के बाद पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SI-ASI समेत सैकड़ों पुलिसकर्मियों के तबादले
Featured छत्तीसगढ़
UPSC Result
UPSC Result : UPSC में चमके छत्तीसगढ़ के लाल DSP डायमंड सिंह ध्रुव ने हासिल की 623वीं रैंक, अब बनेंगे IPS
Featured छत्तीसगढ़
तहसील कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में भीषण आग, समय रहते बचाए गए अहम दस्तावेज
Featured छत्तीसगढ़
Bilaspur Youth Dubai Rescue
Bilaspur Youth Dubai Rescue : बिलासपुर के लिए राहत दुबई में युद्ध के बीच फंसे 3 दोस्त सुरक्षित लौटे, 9 दिन तक अटकी रही थी सांसें
Featured छत्तीसगढ़
PNB Banking Update April 1
PNB Banking Update April 1 : PNB ग्राहकों के लिए बुरी खबर 1 अप्रैल 2026 से घटेगी ATM कैश लिमिट, जेब पर पड़ेगा सीधा असर
business Featured
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज मामला, घर में घुसकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म
Featured छत्तीसगढ़
थानो में बाल कल्याण पुलिस अधिकारी एवं बच्चों के आपातकालीन नम्बर के डिस्प्ले बोर्ड लगाये जायें – डाॅ. वर्णिका शर्मा.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG BREAKING : बेकाबू होकर पलटी यात्री बस, मासूम समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Chhattisgarh Ration Distribution 2026
Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Ration Distribution 2026 : जिले के कार्डधारकों को मार्च में मिलेगा 2 माह का राशन, जानें पूरी डिटेल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Murder Case
Featuredछत्तीसगढ़

Murder Case : ककरदरी के जंगल में मिला कंकाल 17 दिन बाद खुला आंचल मिश्रा की मौत का राज, प्रेमी सूरज वर्मा गिरफ्तार

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?