Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर एसईसीएल मुख्यालय में ‘कार्यस्थल पर योग’ कार्यक्रम का आयोजन.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर एसईसीएल मुख्यालय में ‘कार्यस्थल पर योग’ कार्यक्रम का आयोजन.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर एसईसीएल मुख्यालय में ‘कार्यस्थल पर योग’ कार्यक्रम का आयोजन.

Hum Vatan News
Last updated: June 17, 2026 8:15 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में 17 जून 2026 को एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर स्थित सीएमडी सभागार में “कार्यस्थल पर योग” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” निर्धारित की गई है, जिसके अनुरूप कार्यक्रम में कर्मियों को नियमित योग एवं प्राणायाम के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन, निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री हिमांशु जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही मुख्यालय के विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी कार्यक्रम में शामिल हुए।

- Advertisement -
HTML5 Icon

योग सत्र का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ योग प्रशिक्षक श्री प्रीत पाल सिंह गुम्बर द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को कार्यस्थल पर आसानी से किए जा सकने वाले योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विभिन्न विधियों का अभ्यास कराया। साथ ही उन्होंने बताया कि नियमित योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को कम कर कार्यक्षमता, एकाग्रता एवं सकारात्मकता को भी बढ़ाता है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हुए कार्यस्थल पर स्वास्थ्य एवं कल्याण की संस्कृति को बढ़ावा देना रहा।

उल्लेखनीय है कि एसईसीएल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर विभिन्न जागरूकता एवं योग संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहन मिले।

जनसम्पर्क अधिकारी
एसईसीएल बिलासपुर

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13843/168

Advertisement Carousel

Latest Post

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
राज्यपाल श्री डेका ने गजराज बांध को शहर की पेयजल आपूर्ति के लिए उपयोगी बनाने की दिशा में की पहल.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करें जनप्रतिनिधि : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Police Transfer News : छत्तीसगढ़ पुलिस में प्रशासनिक सर्जरी, एक साथ 61 निरीक्षकों को मिली नई पदस्थापना
Featured छत्तीसगढ़
CG News : प्रेमी की शादी तय होने पर बवाल, टॉवर पर चढ़ी नाबालिग को समझाइश देकर नीचे उतारा गया
Featured छत्तीसगढ़
सेजबहार फेस-1 कॉलोनी की भूमि से गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने हटाया अतिक्रमण….वर्ष 2006 में आवासीय परियोजना हेतु आबंटित भूमि पर निजी बिल्डर द्वारा किया जा रहा था अवैध निर्माण.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : निगम प्रशासन में नई जिम्मेदारियां तय, दो उपायुक्तों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़मनोरंजन

27 जून को होगा SSCC Annual Meet 2026, अभिनेता Sonu Sood रहेंगे मुख्य अतिथि

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Crime : शहर में बढ़ते अपराध’ दिनदहाड़े इंजीनियर से लूट, CCTV फुटेज के आधार पर जांच तेज

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?