Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Young man from Venezuela arrested: व्हाइट हाउस के पास संदिग्ध कार में सो रहा था युवक, तलाशी में मिले खतरनाक हथियार
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Young man from Venezuela arrested: व्हाइट हाउस के पास संदिग्ध कार में सो रहा था युवक, तलाशी में मिले खतरनाक हथियार

Featuredinternational

Young man from Venezuela arrested: व्हाइट हाउस के पास संदिग्ध कार में सो रहा था युवक, तलाशी में मिले खतरनाक हथियार

Hum Vatan News
Last updated: November 7, 2026 1:27 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Young man from Venezuela arrested: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास हथियारों के साथ एक वेनेजुएलाई युवक को गिरफ्तार किया गया है। अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) के मुताबिक, 26 वर्षीय युवक के पास से तीन बंदूकें और कई कारतूस बरामद किए गए हैं। पूछताछ के दौरान युवक ने अधिकारियों को बताया कि उसके दिमाग में आवाजें आती हैं, जो उसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को मारने के लिए कहती हैं। इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

Contents
कौन है गिरफ्तार किया गया युवक?युवक ने बताया- कुछ लोग उसे मारना चाहते थेमादुरो की गिरफ्तारी के बाद बढ़ा राजनीतिक तनावयुवक पर लगे कई गंभीर आरोप

कौन है गिरफ्तार किया गया युवक?

गिरफ्तार युवक की पहचान रोनी योरड्रिक्स गुआनिपा क्रिनोस के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, वह साल 2024 में अवैध तरीके से अमेरिका पहुंचा था।

- Advertisement -
HTML5 Icon

घटना गुरुवार रात करीब 11:42 बजे की है। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के अधिकारी कॉन्स्टिट्यूशन एवेन्यू पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सड़क किनारे एक नीली फोर्ड एफ-150 कार खड़ी दिखाई दी। कार के अंदर युवक अकेले सो रहा था।

- Advertisement -
HTML5 Icon

अधिकारियों को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद वे उसका हाल जानने और पूछताछ करने पहुंचे। युवक अंग्रेजी नहीं बोल पा रहा था, इसलिए उसने गूगल ट्रांसलेट की मदद से अधिकारियों से बातचीत की। इसी दौरान उसने बताया कि उसके पास हथियार मौजूद हैं।

Vivek Oberoi Ramayana Movie: यश के रावण अवतार के मुरीद हुए विवेक ओबेरॉय

युवक ने बताया- कुछ लोग उसे मारना चाहते थे

पूछताछ के दौरान क्रिनोस ने दावा किया कि कुछ लोगों ने उसे मारने की कोशिश की थी। उसने बताया कि उसने उनमें से एक व्यक्ति से बंदूक छीन ली थी और उसे अपनी कार में रखे भूरे रंग के बैग में रखा था।

युवक के मुताबिक, उसने करीब एक महीने पहले कुछ हथियार खरीदे थे। वह चोरी की कार में रह रहा था और अपने पास मौजूद हथियारों को सरकार को सौंपना चाहता था।

हालांकि, अधिकारियों की तलाशी में कार से तीन हथियार बरामद हुए। इनमें AR-15 स्टाइल राइफल, MAC-10 हैंडगन और ग्लॉक 43X पिस्टल शामिल हैं। इसके अलावा कार से कई कारतूस भी मिले।

मादुरो की गिरफ्तारी के बाद बढ़ा राजनीतिक तनाव

यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। खबर के मुताबिक, जनवरी में अमेरिकी सैनिकों ने वेनेजुएला में सैन्य कार्रवाई कर वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लिया था। इसके बाद दोनों को न्यूयॉर्क लाया गया, जहां उन्हें डिटेंशन सेंटर में रखा गया है।

युवक पर लगे कई गंभीर आरोप

क्रिनोस पर बिना कानूनी अनुमति हथियार रखने और उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के आरोप लगाए गए हैं। इसके अलावा बिना रजिस्ट्रेशन के राइफल और पिस्टल रखने तथा कारतूस से जुड़े तीन अलग-अलग आरोप भी लगाए गए हैं।

युवक पर बिना अनुमति वाहन इस्तेमाल करने, चोरी करने और चोरी की संपत्ति अपने पास रखने के आरोप भी हैं। उसे सोमवार को फेडरल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Noel Tata: 70 साल के हुए नोएल टाटा, वोल्टास के चेयरमैन पद से लेंगे रिटायरमेंट
Featured देश - विदेश
CG Railway News : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी’ छत्तीसगढ़ में रेलवे ने शुरू की ऑटोमैटिक सिग्नलिंग व्यवस्था
Featured छत्तीसगढ़
Vivek Oberoi Ramayana Movie: यश के रावण अवतार के मुरीद हुए विवेक ओबेरॉय
Featured मनोरंजन
Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी का टेस्ट करियर खत्म, जानिए कैसा रहा उनका शानदार रिकॉर्ड
Featured खेल
CBSE Board Exam 2027 : CBSE छात्रों के लिए बड़ी खबर’ बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल, यहां देखें पूरा शेड्यूल
Featured देश - विदेश
Abhishek Banerjee Birthday Clash: अभिषेक बनर्जी और पुलिस अधिकारी के बीच तीखी बहस, वीडियो वायरल
Featured देश - विदेश
CG News : फायर NOC रिन्यूअल के लिए अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, राजपत्र में अधिसूचना जारी
Featured छत्तीसगढ़
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, अगले 3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम’ मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredreligion

Kali Chaudas 2026 : काली चौदस की रात का क्या है रहस्य’ तंत्र-मंत्र से जुड़ी इन 5 मान्यताओं को जानें

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Hyundai Creta
automobileFeatured

Hyundai Creta पर बंपर डिस्काउंट, नवंबर में मिल रहा ₹1.20 लाख तक का फायदा; जानें ऑफर

By
Hum Vatan News
6 Min Read
Featuredreligion

07 November 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?