Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CG Police Commissioner System : छत्तीसगढ़ में ‘रस्मी’ पुलिस कमिश्नर सिस्टम? अधिकार सीमित रहने के संकेत
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CG Police Commissioner System : छत्तीसगढ़ में ‘रस्मी’ पुलिस कमिश्नर सिस्टम? अधिकार सीमित रहने के संकेत

Featuredछत्तीसगढ़

CG Police Commissioner System : छत्तीसगढ़ में ‘रस्मी’ पुलिस कमिश्नर सिस्टम? अधिकार सीमित रहने के संकेत

Hum Vatan News
Last updated: December 31, 2025 10:49 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

CG Police Commissioner System : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की साल 2025 की आखिरी कैबिनेट बैठक कल सुबह 11:30 बजे होने जा रही है। इस बैठक में राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू करने का अहम प्रस्ताव चर्चा में रहेगा। बताया जा रहा है कि पुलिस कमिश्नर सिस्टम का ड्राफ्ट पूरी तरह तैयार है और इस पर अफसरों के स्तर पर राय–मशविरा भी हो चुका है कि इसे किस स्वरूप में लागू किया जाएगा।

CG Cabinet Meeting 2025 : नवा रायपुर में आयोजित कैबिनेट बैठक में राज्य हित से जुड़े अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा

- Advertisement -
HTML5 Icon

हालांकि पहले यह चर्चा थी कि 1 जनवरी से ही रायपुर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम प्रभावशील हो जाएगा, लेकिन अभी तक इसे कैबिनेट की औपचारिक मंजूरी नहीं मिली है। अफसरों का कहना है कि तारीख से ज्यादा जरूरी है कि सिस्टम पूरी तैयारी और स्पष्ट अधिकारों के साथ लागू हो। इसलिए संभव है कि इसे एक–दो हफ्ते बाद लागू किया जाए।

- Advertisement -
HTML5 Icon

मकर संक्रांति से लागू होने की ज्यादा संभावना

वर्तमान में खड़मास का महीना चल रहा है, जिसमें शुभ कार्यों से परहेज किया जाता है। इसी वजह से पुलिस कमिश्नर सिस्टम को मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी के बाद लागू किए जाने की संभावना ज्यादा जताई जा रही है। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, उसी समय से नई व्यवस्था को औपचारिक रूप से शुरू किया जा सकता है।

संभागीय आयुक्त कार्यालय बनेगा पुलिस कमिश्नर दफ्तर

पुलिस कमिश्नर कार्यालय के लिए संभागीय आयुक्त कार्यालय का चयन किया गया है। संभागीय आयुक्त का नया कार्यालय बनकर तैयार है और वहां फर्नीचर सहित अन्य व्यवस्थाएं भी मौजूद हैं। वर्तमान एसपी कार्यालय को कंपोजिट बिल्डिंग बनाने के लिए तोड़े जाने की योजना है। ऐसे में संभागीय आयुक्त कार्यालय को ही पुलिस कमिश्नर कार्यालय के रूप में उपयोग में लाया जाएगा, हालांकि खड़मास के चलते अभी औपचारिक शुरुआत टल सकती है।

नाम का कमिश्नर, अधिकार सीमित?

सूत्रों से यह भी जानकारी सामने आ रही है कि भले ही 1 जनवरी से या उसके बाद पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू कर दिया जाए, लेकिन यह केवल नाम का कमिश्नर सिस्टम हो सकता है। बताया जा रहा है कि प्रतिबंधात्मक धारा 151 के अलावा अन्य बड़े अधिकार पुलिस कमिश्नर को देने के पक्ष में सिस्टम नहीं है। ऐसे में यह व्यवस्था एसपी से बहुत अधिक अलग नहीं होगी।

ओडिशा मॉडल सबसे मजबूत

देश में हाल ही में ओडिशा ने एक्ट बनाकर मजबूत पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू किया है, जिसे बेहतर मॉडल माना जा रहा है। वहीं मध्यप्रदेश में आईएएस लॉबी के विरोध के चलते सीमित अधिकारों वाला “दंतविहीन” सिस्टम लागू किया गया, जिससे अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाया। बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी अब ओडिशा मॉडल पर विचार कर रहे हैं।

अंग्रेजी शासन से चला आ रहा है सिस्टम

पुलिस कमिश्नर सिस्टम अंग्रेजी शासन काल से चला आ रहा है। आज़ादी से पहले कोलकाता, चेन्नई और मुंबई जैसे महानगरों में लॉ एंड ऑर्डर संभालने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई थी। बाद में आज़ाद भारत में भी इसे विरासत के रूप में अपनाया गया और बड़े शहरों में लागू रखा गया।

कमिश्नर को मिलते हैं दंडाधिकारी अधिकार

पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू होने पर पुलिस कमिश्नर को एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के अधिकार मिलते हैं। इससे पुलिस धरना–प्रदर्शन, जुलूस, लाठीचार्ज, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई जैसे मामलों में तत्काल निर्णय ले सकती है। अभी इन सभी मामलों में कलेक्टर, एसडीएम या तहसीलदार की अनुमति जरूरी होती है।

शस्त्र और बार लाइसेंस का अधिकार भी

सामान्य तौर पर पुलिस कमिश्नर सिस्टम में शस्त्र लाइसेंस और बार लाइसेंस जारी करने का अधिकार भी पुलिस कमिश्नर को मिल जाता है, जो फिलहाल कलेक्टर के पास होता है। लेकिन छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित सिस्टम में इन अधिकारों को पुलिस को सौंपने के संकेत नहीं हैं।

छत्तीसगढ़ में सिर्फ रस्मी व्यवस्था?

प्रशासनिक हलकों में चर्चा है कि छत्तीसगढ़ में जो पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू होने जा रहा है, वह केवल औपचारिक या रस्मी हो सकता है। इसमें पुलिस कमिश्नर को न तो बार लाइसेंस, न शस्त्र लाइसेंस और न ही जिला बदर जैसे अहम अधिकार मिलेंगे। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि कैबिनेट बैठक में इस सिस्टम को कितनी शक्ति और स्वतंत्रता दी जाती है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13576/ 9

Advertisement Carousel

Latest Post

छत्तीसगढ़ राज्य में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 01 मई से 30 मई 2026 तक.
Blog अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Trump’S Big Attack : इस्लामाबाद वार्ता के बीच ट्रंप का तीखा तंज’ ईरान को बताया ‘असफल देश’
Featured international
PM Modi Rahul Gandhi Meeting
PM Modi Rahul Gandhi Meeting : चुनावी तपिश में दोस्ती की छांव , रैलियों में तीखे वार, पर हेलीपैड पर मोदी-राहुल की गर्मजोशी ने बटोरीं सुर्खियां
Featured देश - विदेश
बिलासपुर सेंट्रल जेल में ‘रीलबाजी’ कांड’ आरोपियों का वीडियो वायरल, सुरक्षा पर सवाल
Featured छत्तीसगढ़
PM Modi Katwa Rally
PM Modi Katwa Rally : बंगाल का महासंग्राम , पीएम मोदी ने कटवा में भरी हुंकार, बोले— जनता तोड़ेगी दीदी के अहंकार का किला
Featured देश - विदेश
CM Vishnu Deo Sai
CM Vishnu Deo Sai : काफिले में बड़ा बदलाव , मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की नई सवारी बनी ‘महिंद्रा स्कॉर्पियो’, सादगी और मजबूती पर दांव
Featured छत्तीसगढ़
हवाई हमले के बाद सेहत पर संकट’ Mojtaba Khamenei ‘ को लेकर चौंकाने वाली जानकारी
Featured international

You Might Also Like Related

Murder News
Featuredछत्तीसगढ़

Murder News : शक, साजिश और कत्ल , अंबिकापुर में महिला की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, आरोपी पति गिरफ्तार

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Kawardha Double Murder Case : लिव-इन विवाद का खूनी अंजाम, मां-बेटी की हत्या में आरोपी को आजीवन कारावास

By
Hum Vatan News
3 Min Read
CG Police Reel Controversy
Featuredछत्तीसगढ़

CG Police Reel Controversy : वर्दी का अपमान या टशन , मस्तूरी के बाद एक और सिपाही की रील वायरल, सस्पेंशन के डर को बताया ‘ठेंगा’

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?