Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Raipur News : रायपुर में क्रिकेट से लेकर सड़क हादसे और अपराध तक, दिनभर की बड़ी खबरें एक साथ
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Raipur News : रायपुर में क्रिकेट से लेकर सड़क हादसे और अपराध तक, दिनभर की बड़ी खबरें एक साथ

Featuredछत्तीसगढ़

Raipur News : रायपुर में क्रिकेट से लेकर सड़क हादसे और अपराध तक, दिनभर की बड़ी खबरें एक साथ

Hum Vatan News
Last updated: January 22, 2026 5:08 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर। राजधानी रायपुर में खेल, प्रशासनिक गतिविधियों और अपराध से जुड़ी कई अहम घटनाएं सामने आई हैं। भारत-न्यूजीलैंड टी-20 मुकाबले को लेकर जहां शहर में क्रिकेटीय उत्साह चरम पर है, वहीं सड़क हादसे और अपराध की घटनाओं ने भी लोगों का ध्यान खींचा है।

Contents
भारत–न्यूजीलैंड टी-20 मुकाबले से पहले रायपुर पहुंचीं दोनों टीमेंटी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले गौतम गंभीर का रायपुर आगमनसुजल ग्राम संवाद में कोंडागांव के साल्हेभाट ने किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्वमैग्नेटो मॉल के सामने भीषण सड़क हादसाजोमैटो डिलीवरी ब्वॉय पर जान से मारने की धमकी का आरोप

Supreme Court order : भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, समय तय कर पूजा और नमाज की अनुमति

- Advertisement -
HTML5 Icon

भारत–न्यूजीलैंड टी-20 मुकाबले से पहले रायपुर पहुंचीं दोनों टीमें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से एक दिन पहले गुरुवार को दोनों टीमें रायपुर पहुंचीं। रायपुर एयरपोर्ट से भारतीय और न्यूजीलैंड की टीमों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बसों से सीधे होटलों तक ले जाया गया।
न्यूजीलैंड की टीम होटल हयात, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम छेरीखेड़ी स्थित होटल कोर्टयार्ड में ठहरी है। खिलाड़ियों के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रशंसक मौजूद रहे। एयरपोर्ट और होटलों के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले गौतम गंभीर का रायपुर आगमन

आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम और मुख्य कोच गौतम गंभीर के रायपुर आगमन को लेकर शहर में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इस मौके पर Team CricFest और Aranya Sports City Group द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों और मुख्य मार्गों पर भव्य स्वागत पोस्टर लगाए गए हैं। पूरा शहर क्रिकेटीय माहौल में रंगा नजर आ रहा है।

सुजल ग्राम संवाद में कोंडागांव के साल्हेभाट ने किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व

जल जीवन मिशन, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित सुजल ग्राम संवाद के तृतीय चरण में छत्तीसगढ़ की ओर से कोंडागांव जिले के ग्राम पंचायत साल्हेभाट ने प्रतिनिधित्व किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

मैग्नेटो मॉल के सामने भीषण सड़क हादसा

राजधानी रायपुर के रिंग रोड नंबर–01 पर मैग्नेटो मॉल के सामने देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कंटेनर ने डंपर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कंटेनर चालक और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद काफी देर तक यातायात बाधित रहा। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय पर जान से मारने की धमकी का आरोप

रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय द्वारा एक ठेकेदार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। ठेकेदार ललित प्रजापति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्होंने कोई फूड ऑर्डर नहीं किया था, बावजूद इसके कॉल कर गाली-गलौज और धमकी दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13766/169

Advertisement Carousel

Latest Post

CG Good Governance Festival : CM का कलेक्टरों को सख्त पत्र, खुद जमीनी हकीकत जानेंगे
Featured छत्तीसगढ़
समाज कल्याण की मजबूत ढाल: जशपुर में 82 हजार से अधिक हितग्राहियों तक पहुंच रही योजनाएं.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
सहकार से समृद्धि” के संकल्प को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होंगे नवगठित पैक्स: मुख्यमंत्री श्री साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
कॉलेजों में शुरू होगी ‘रक्षक’ पाठ्यक्रम की पढ़ाई, बाल सुरक्षा को मिलेगा मजबूत आधार.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
पीलिया का प्रकोप बढ़ा’ 37 नए मरीज मिलने से हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट
Featured छत्तीसगढ़
पारदर्शी डिजिटल प्रक्रिया से शिक्षा के अधिकार को मिला नया विस्तार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
आर.टी.ई. अंतर्गत निजी विद्यालयों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन लॉटरी से चयन सूची जारी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

नारी शक्ति वंदन अधिनियम 21वीं सदी का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय, प्रधानमंत्री के दृढ़इच्छाशक्ति और साहसिक निर्णय से पूरा होगा महिलाओं का सपना : मुख्यमंत्री श्री साय.

By
Hum Vatan News
4 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कभी घोर नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र में हुआ तेज़ी से विकास.

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : आंबेडकर जयंती रैली में कार पर खतरनाक स्टंट’ वीडियो वायरल, नियमों की उड़ी धज्जियां

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?