Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: अरपा महोत्सव में 100 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की मिली सौगात.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » अरपा महोत्सव में 100 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की मिली सौगात.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

अरपा महोत्सव में 100 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की मिली सौगात.

Hum Vatan News
Last updated: February 10, 2026 11:12 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर 10 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अरपा महोत्सव एवं गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के छठवें स्थापना दिवस समारोह के मौके पर जिले को लगभग 100 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने कहा कि जिले के समन्वित विकास के लिए हर संभव पहल की जाएगी। उन्होंने इस मौके पर मुख्यमंत्री बस सेवा योजना में जिले को शामिल करने के साथ ही कई घोषणाएं की। उन्होंने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 300 नव विवाहित जोड़ों को सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए आशीर्वाद दिया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अरपा महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 100 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन जिले के समन्वित विकास को गति देगा। उन्होंने कहा कि पेंड्रारोड से अमरकंटक तक 19 किलोमीटर सड़क निर्माण से आवागमन में सुविधा होगी तथा केवची मार्ग के निर्माण से पर्यटन विकास को नई दिशा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में 6 हजार 414 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ है, जो ऐतिहासिक क्षण है तथा इसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान मिला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बेटियों के सम्मान और उनके भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण योजना है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मौके पर नगर पंचायत मरवाही में उच्च विश्राम गृह की स्वीकृति, मुख्यमंत्री बस सेवा योजना में जीपीएम जिले को शामिल करने, जिला मुख्यालय में भव्य ऑडिटोरियम निर्माण तथा समदलई पर्यटन स्थल में स्टॉप डैम निर्माण की घोषणा की। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को चेक एवं सामग्री का वितरण के साथ ही स्वामित्व योजना अंतर्गत 435 किसानों को पट्टा प्रदान किया गया। कार्यक्रम स्थल पर जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित लगाए गए सभी स्टालों का मुख्यमंत्री श्री साय ने अवलोकन किया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने जिले के विकास कार्यों पर आधारित बुकलेट का विमोचन भी किया। इसके साथ ही कार्यक्रम में जिले की पर्यटन संभावनाओं और जिले की दो वर्षों की विकास यात्रा पर आधारित वीडियो फिल्म का भी प्रदर्शन हुआ। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक सर्वश्री प्रणव कुमार मरपच्ची, अटल श्रीवास्तव, अनुज शर्मा, मोतीलाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती समीरा पैकरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी तथा बड़ी संख्या में आमजन मौजूद थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

ChatGPT Photo Leak : 80s स्टाइल ट्रेंडिंग फोटो बनाने वालों की बढ़ी चिंता, इंटरनेट पर लीक हुईं यूजर्स की तस्वीरें
Featured देश - विदेश
Rasik Dulari Death: रसिक दुलारी शरण की मौत से मचा हड़कंप, चौथी मंजिल से छलांग लगाने तक CCTV में कैद हुआ घटनाक्रम
Featured national
Manipur Violence: मणिपुर के सेनापति में गोलीबारी से दहला कालेन्जांग गांव, दो नगा युवकों की मौत; 2 घायल
Featured national
CG Govt Schools : सरकारी स्कूलों में डिजिटल पढ़ाई की शुरुआत, अक्टूबर से ऑनलाइन पढ़ाए जाएंगे विज्ञान और गणित
Featured छत्तीसगढ़
Vivo V80 5G
Vivo V80 5G भारत में 6 अक्टूबर को होगा लॉन्च: 7200mAh बैटरी, 144Hz OLED डिस्प्ले और Zeiss कैमरा से होगा लैस
Featured tech
Pakistan Suicide Attack: डेरा इस्माइल खान में जोरदार धमाका, 12 की मौत और 30 से ज्यादा घायल; TTP ने ली जिम्मेदारी
Featured देश - विदेश
Mamta Kulkarni Glamorous Look: जंपसूट में ममता कुलकर्णी ने मचाया धमाल, ‘भंगड़ा पाले’ पर डांस करते हुए वायरल हुईं रील्स
entertainment Featured मनोरंजन
IND vs WI ODI: केएल राहुल की नजर बड़े रिकॉर्ड पर, 35 रन बनाते ही रचेंगे इतिहास
Featured sports खेल

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG Crime : पत्नी और दो बच्चों की हत्या से मचा हड़कंप, आरोपी ने खुद पर भी किया चाकू से हमला

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर, सारागांव में पानी के तेज बहाव में फंसी बस

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Jhiram Ghati Case : झीरम कांड के पीड़ित परिवारों से मिले राहुल गांधी, बोले- न्याय मिलने तक जारी रहेगी लड़ाई

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?