Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Kharsia Mangal Carbon Plant Blast : फर्नेस खोलते ही आग का विस्फोट, 8 मजदूर झुलसे — 4 की मौत से हड़कंप, मुआवजे की मांग को लेकर हाईवे जाम
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Kharsia Mangal Carbon Plant Blast : फर्नेस खोलते ही आग का विस्फोट, 8 मजदूर झुलसे — 4 की मौत से हड़कंप, मुआवजे की मांग को लेकर हाईवे जाम

Featuredछत्तीसगढ़

Kharsia Mangal Carbon Plant Blast : फर्नेस खोलते ही आग का विस्फोट, 8 मजदूर झुलसे — 4 की मौत से हड़कंप, मुआवजे की मांग को लेकर हाईवे जाम

Hum Vatan News
Last updated: February 12, 2026 12:01 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Kharsia Mangal Carbon Plant Blast रायगढ़। जिले के खरसिया स्थित मंगल कार्बन प्लांट में हुए भीषण ब्लास्ट के बाद मौतों का आंकड़ा बढ़कर 4 हो गया है। इलाज के दौरान 9 माह की मासूम के बाद 11 फरवरी को तीन अन्य घायलों ने दम तोड़ दिया। एक ही परिवार के पिता, पुत्र और 9 माह की बच्ची की मौत से गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Contents
मुआवजे और न्याय की मांग5 फरवरी को हुआ था हादसाएक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़कई घायल अब भी गंभीरएफआईआर दर्ज, दबाव के आरोप

घटना से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने मुआवजे व कार्रवाई की मांग को लेकर शवों को नेशनल हाईवे पर रखकर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

Chhattisgarh Bharatmala Scam : भारतमाला मुआवजा घोटाला— फरार तहसीलदार और नायब तहसीलदार गिरफ्तार; कोर्ट ने 10 दिन की रिमांड पर ACB-EOW को सौंपा

- Advertisement -
HTML5 Icon

मुआवजे और न्याय की मांग

परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद उन्हें संतोषजनक न्याय और पर्याप्त मुआवजा नहीं मिला। कंपनी प्रबंधन ने प्रत्येक मृतक के लिए 12–12 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है, लेकिन परिवारों की मांग है कि कम से कम 50–50 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। साथ ही परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी और पुनर्वास पैकेज देने की मांग भी की गई है।

पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया है कि प्लांट प्रबंधन की ओर से एफआईआर वापस लेने और बयान बदलने का दबाव बनाया जा रहा है।

5 फरवरी को हुआ था हादसा

जानकारी के अनुसार, 5 फरवरी को खरसिया थाना क्षेत्र के बानीपाथर स्थित मंगल कार्बन प्लांट में फर्नेस खोलते ही तेज दबाव के साथ आग बाहर निकल गई, जिससे पास काम कर रहे 8 मजदूर उसकी चपेट में आ गए। आरोप है कि फर्नेस को ठंडा किए बिना ही खोला गया और मजदूरों को पर्याप्त सुरक्षा उपकरण भी उपलब्ध नहीं कराए गए थे।

इस प्लांट में पुराने टायर पिघलाकर काला तेल तैयार किया जाता है, जिसका उपयोग सड़क निर्माण में होता है। हादसे में कई मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए थे और उन्हें रायपुर रेफर किया गया था।

एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

इलाज के दौरान सबसे पहले 9 माह की मासूम भूमि खड़िया ने दम तोड़ा। इसके बाद उसके पिता शिव खड़िया (27), साहेब लाल खड़िया (45) और इंदीवर (19) की भी मौत हो गई। भूमि, शिव और साहेब लाल एक ही परिवार के सदस्य थे, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

कई घायल अब भी गंभीर

रायपुर स्थित काल्डा बर्न्स एंड प्लास्टिक सर्जरी सेंटर में कई घायलों का इलाज जारी है, जिनमें

  • उदाशिनी खड़िया (25) – 30 से 40% झुलसी

  • कौशल (25) – 70 से 80% झुलसे

  • प्रिया (32) – 70 से 80% झुलसी
    बताया जा रहा है कि घायलों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

एफआईआर दर्ज, दबाव के आरोप

घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। पीड़ित परिवारों ने उच्चस्तरीय जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा देने की मांग की है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13766/169

Advertisement Carousel

Latest Post

नारी शक्ति वंदन संशोधन पर वोटिंग से पहले PM Modi ‘की भावुक अपील, देश से मांगा समर्थन
Featured देश - विदेश
Strait of Hormuz Crisis 2026
Strait of Hormuz Crisis 2026 : दो टूक जवाब , ‘होर्मुज में बाधा बर्दाश्त नहीं’, भारत ने संयुक्त राष्ट्र में ईरान-अमेरिका तनाव के बीच कड़ा रुख अपनाया
Featured देश - विदेश
Virat Kohli
Virat Kohli : विराट की ‘इंस्टा’ पारी , मैदान पर रन और इंस्टाग्राम पर ‘लाइक’, चर्चा में रहे कोहली
Featured मनोरंजन
Road Accident
Road Accident : रफ़्तार का कहर , छत्तीसगढ़ में खूनी खेल, तीन ज़िलों में भीषण हादसे, 2 की मौत और 10 घायल
Featured छत्तीसगढ़
धर्मांतरण पर सख्त कानून के खिलाफ High Court में लड़ाई, मसीही समाज का विरोध
Featured छत्तीसगढ़
Indian Premier League 2026 : क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी’ रायपुर में RCB मैच, QR कोड से एंट्री सिस्टम लागू
Featured खेल छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Heatwave Yellow Alert
Chhattisgarh Heatwave Yellow Alert : छत्तीसगढ़ में ‘येलो अलर्ट’, आसमान से बरस रही आग, स्वास्थ्य मंत्री ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग
Featured छत्तीसगढ़
Politics News
Politics News : शर्मनाक वाकया , विधायक प्रदीप अग्रवाल ने पहनाई माला, बाबा ने उतारकर चेहरे पर दे मारी
Featured देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : प्रशासन में हड़कंप’ SDM के फर्जी साइन से जारी हुआ बोर खनन परमिशन, मामला दर्ज

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Akshaya Tritiya 2026
Featuredदेश - विदेश

Akshaya Tritiya 2026 : पीतल और लोहे से परहेज क्यों , अक्षय तृतीया पर इन धातुओं को खरीदना क्यों माना जाता है अशुभ

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Horrific Road Accident : सड़क पर मौत का मंजर’ तेज रफ्तार ट्रक ने माजदा को मारी टक्कर, 2 की मौत, 3 गंभीर

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?