Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता.

Hum Vatan News
Last updated: April 15, 2026 8:12 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर, 15 अप्रैल 2026/

ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में धमतरी जिले में एक ऐतिहासिक पहल की गई है। कलेक्टोरेट परिसर में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) रायपुर, जिला प्रशासन धमतरी और बीआरपी शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के बीच ‘STREE’ (Skill Development through Technological Resources for Empowering Economic Growth of Women) परियोजना के सफल क्रियान्वयन हेतु त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर NIT रायपुर के निदेशक डॉ. एन. वी. रमणा राव, कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा तथा पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य ने संयुक्त रूप से MoU पर हस्ताक्षर कर परियोजना का विधिवत शुभारंभ किया।कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित अनेक शिक्षाविद् एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
यह परियोजना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान विभाग (DSIR) के TDUPW-A2K+ कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 90 लाख रुपये की सहायता से संचालित होगी। 36 माह की अवधि में 300 ग्रामीण महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।परियोजना के तहत महिलाओं को कोसा रेशम प्रसंस्करण, फाइबर निष्कर्षण, आधुनिक बुनाई, उत्पाद डिजाइन, उद्यमिता विकास एवं मार्केट लिंकेज जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। विशेष रूप से आदिवासी एवं वंचित वर्ग की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग और मूल्य संवर्धन संभव हो सके।
ज्ञात हो कि धमतरी में हैंडलूम और कृषि आधारित आजीविका की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें इस परियोजना के माध्यम से तकनीकी सहयोग से सशक्त किया जाएगा। वहीं, NIT रायपुर के निदेशक डॉ. रमणा राव ने इसे समावेशी नवाचार और जमीनी विकास की दिशा में एक मजबूत कदम बताते हुए महिला-नेतृत्व वाले उद्यमों को बढ़ावा देने की बात कही। यह पहल न केवल महिलाओं को कौशल विकास का अवसर देगी, बल्कि उन्हें स्वरोजगार और लघु उद्योगों की दिशा में आगे बढ़ने का मार्ग भी प्रशस्त करेगी। STREE परियोजना धमतरी में महिला सशक्तिकरण का एक प्रभावी मॉडल स्थापित करते हुए आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूती प्रदान करेगी।

- Advertisement -
HTML5 Icon
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Advertisement Carousel

Latest Post

CG NEWS : बिलासपुर बाल संप्रेक्षण गृह मामला’ चार नाबालिगों की साजिश से हुई हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Featured छत्तीसगढ़
CG Crime News : सेल्फी को लेकर विवाद, रायगढ़ में युवती की पिटाई का वीडियो सामने आया
Featured छत्तीसगढ़
Pakistan Crisis : पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका’ बलूचिस्तान ने किया अलग राष्ट्र का ऐलान, बढ़ी सरकार की मुश्किलें
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh High Court
भ्रष्टाचार केस पर बिलासपुर High Court’ सख्त, कहा- दोष साबित करने के लिए मजबूत साक्ष्य जरूरी
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Crime News
CG Crime : सरकारी स्कूल में चाकूबाजी से हड़कंप, पानी की बोतल के विवाद में छात्र पर हमला
Featured छत्तीसगढ़
रायपुर पुलिस की पिंक पेट्रोल यूनिट सक्रिय, स्कूल-कॉलेजों के आसपास बढ़ाई गई सुरक्षा
Featured छत्तीसगढ़
Vedanta Plant Accident : वेदांता प्लांट हादसे पर सदन में हंगामा, अनिल अग्रवाल पर कार्रवाई को लेकर विपक्ष ने उठाए सवाल
Featured छत्तीसगढ़
CG BREAKING : बिलासपुर में पुलिसकर्मी पर बड़ी कार्रवाई, डीजल चोरी आरोपी को छोड़ने के आरोप में ASI निलंबित
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : राजिम को मिला नया प्रशासनिक दर्जा, सरकार के आदेश से बदली स्थानीय व्यवस्था

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredदेश - विदेश

E20 पेट्रोल विवाद पर मोदी सरकार सख्त, राज्यों को मिलावटखोरों पर कार्रवाई के निर्देश

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Monsoon Session : अविश्वास प्रस्ताव पर गरमाएगा सदन, 17 जुलाई को सत्ता और विपक्ष आमने-सामने

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?