Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: सिलगेर के माड़वी कोसा ने अपने हाथों से बनाया अपना घर, मुख्यमंत्री ने सौंपी खुशियों की चाबी.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » सिलगेर के माड़वी कोसा ने अपने हाथों से बनाया अपना घर, मुख्यमंत्री ने सौंपी खुशियों की चाबी.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

सिलगेर के माड़वी कोसा ने अपने हाथों से बनाया अपना घर, मुख्यमंत्री ने सौंपी खुशियों की चाबी.

Hum Vatan News
Last updated: April 16, 2026 7:12 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

 रायपुर 16 अप्रैल 2026/ग्राम पंचायत सिलगेर विकासखंड कोन्टा के हितग्राही श्री माड़वी कोसा के लिए वर्षों पुराना सपना अब साकार हो गया है। जो परिवार कभी कठिन परिस्थितियों में जर्जर झोपड़ी में जीवन गुजार रहा था, आज उसी परिवार के पास एक सुरक्षित, सम्मानजनक और मजबूत पक्का आवास है। नियद नेल्लानार योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण के संयुक्त प्रयासों ने उनके जीवन में वह बदलाव ला दिया, जिसने संघर्ष को उम्मीद में बदल दिया।

इस बदलाव की असली नींव बनी रूरल मेसन ट्रेनिंग, जिसे मेरापथ एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित किया गया। प्रशिक्षण प्राप्त कर श्री कोसा ने न केवल निर्माण कार्य की तकनीक सीखी, बल्कि आत्मविश्वास के साथ अपने ही हाथों से अपने घर का निर्माण कर दिखाया। यह कहानी केवल एक मकान बनने की नहीं, बल्कि एक व्यक्ति के आत्मनिर्भर बनने और अपने भविष्य को स्वयं गढ़ने की प्रेरक मिसाल बन गई है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

वित्तीय वर्ष 2024–25 में प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण अंतर्गत श्री कोसा को 1.20 लाख रुपए की आवास स्वीकृति मिली। इसके साथ ही मनरेगा अभिसरण से 95 मानव दिवस एवं 23,085 रुपए की मजदूरी सहायता प्रदान की गई, जिससे निर्माण कार्य को गति मिली। वहीं स्वच्छ भारत मिशन से 12,000 रुपए की राशि से शौचालय निर्माण, सोलर पैनल से रोशनी की सुविधा और नल–जल व्यवस्था से घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होने से उनके परिवार का जीवन अब सुविधाजनक और सुरक्षित बन गया है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

इस प्रेरणादायक परिवर्तन पर कलेक्टर श्री अमित कुमार ने इसे जिले के लिए मॉडल बताते हुए कहा कि योजनाओं का सही क्रियान्वयन और कौशल विकास मिलकर परिवारों को आत्मनिर्भर बना सकते हैं। वहीं जिला पंचायत सीईओ श्री मुकुंद ठाकुर ने इसे सफल उदाहरण बताते हुए कहा कि प्रशिक्षण से गुणवत्ता बढ़ती है और हितग्राही स्वयं सशक्त बनता है। मुख्यमंत्री प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्री कोसा से संवाद कर उन्हें साल-श्रीफल एवं सांकेतिक चाबी भेंट कर सम्मानित किया। आज श्री माड़वी कोसा का यह पक्का घर केवल ईंट-पत्थर का निर्माण नहीं, बल्कि संघर्ष से सफलता तक की वह कहानी है जो पूरे क्षेत्र को प्रेरणा दे रही है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Sonia Gandhi Autobiography: सोनिया गांधी ने खोले इंदिरा गांधी के राज, गुस्से में स्टाफ और नेताओं को देती थीं ऐसी सजा
Blog Featured national
Trump announces end of war with Iran: ट्रंप ने किया ईरान युद्ध खत्म होने का ऐलान, बोले- अब हमले की जरूरत नहीं
Featured देश - विदेश
CG News : होटल कारोबारी दीपक टंडन और पत्नी बरखा की बढ़ीं मुश्किलें, दोनों के खिलाफ एक और FIR दर्ज
Featured छत्तीसगढ़
Violence in Bangladesh: ढाका से गाजीपुर तक आगजनी और बम धमाके, बस में सो रहे ड्राइवर की जलकर मौत
Featured international
CG Road Accident : खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत’ SECL के खिलाफ चक्काजाम
Featured छत्तीसगढ़
Kane Williamson Retirement: केन विलियमसन ने क्यों लिया संन्यास? विराट कोहली से हुई बातचीत ने बदल दिया फैसला
Featured खेल
Govardhan Puja 2026 : आज गोवर्धन पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त, जानें पूजा का सही समय और विधि
Featured religion
Ramayana Box Office Collection: दिवाली के बाद भी नहीं थमी रामायण की कमाई, दुनियाभर में 663 करोड़ का आंकड़ा पार
Featured मनोरंजन

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में ठंड ने दी दस्तक, कई शहरों में लुढ़का पारा’ अगले 5 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Accident News : छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा’ विधायक यशोदा वर्मा की कार से टकराई बाइक, दो की हालत गंभीर

By
Hum Vatan News
3 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 79.38 करोड़ रुपए की बगिया बैराज सह दाबयुक्त उद्वहन सिंचाई परियोजना का किया भूमिपूजन.

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?