Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Kane Williamson Retirement: केन विलियमसन ने क्यों लिया संन्यास? विराट कोहली से हुई बातचीत ने बदल दिया फैसला
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Kane Williamson Retirement: केन विलियमसन ने क्यों लिया संन्यास? विराट कोहली से हुई बातचीत ने बदल दिया फैसला

Featuredखेल

Kane Williamson Retirement: केन विलियमसन ने क्यों लिया संन्यास? विराट कोहली से हुई बातचीत ने बदल दिया फैसला

Hum Vatan News
Last updated: November 10, 2026 12:31 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Kane Williamson Retirement: न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि क्रिकेट को अलविदा कहने से ठीक एक दिन पहले उनकी भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली से बातचीत हुई थी। इस बातचीत ने उनके मन में चल रही उथल-पुथल को शांत करने और संन्यास का फैसला लेने में अहम भूमिका निभाई। विलियमसन के मुताबिक, विराट से बात करते हुए उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे वह किसी दूसरे व्यक्ति से नहीं, बल्कि खुद अपने आईने से बात कर रहे हों।

Contents
विराट कोहली से बातचीत ने बदली विलियमसन की सोच10 हजार टेस्ट रन बनाना नहीं था विलियमसन का सपना16 साल के करियर के बाद विलियमसन ने कहा क्रिकेट को अलविदा

विराट कोहली से बातचीत ने बदली विलियमसन की सोच

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, केन विलियमसन ने ‘बिटवीन द टू बियर्स’ पॉडकास्ट में अपने संन्यास से जुड़ा यह दिलचस्प किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने से एक दिन पहले उनकी विराट कोहली से लंबी और बेहद खास बातचीत हुई थी।

- Advertisement -
HTML5 Icon

विलियमसन के अनुसार, विराट और उनके क्रिकेट करियर के कई अनुभव एक जैसे रहे हैं। दोनों ने लगभग एक ही दौर में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा, लंबे समय तक अपनी टीमों का नेतृत्व किया और खेल के उतार-चढ़ाव को करीब से देखा। यही वजह थी कि विराट से बात करते समय उन्हें अपनी परिस्थितियां काफी हद तक एक जैसी महसूस हुईं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

उन्होंने बताया कि दोनों के कप्तानी के अनुभव से लेकर पिता बनने तक का समय लगभग एक जैसा रहा है। कई बार टीम के दूसरे खिलाड़ी आपकी मनःस्थिति को पूरी तरह नहीं समझ पाते, लेकिन विराट के साथ ऐसा नहीं था। दोनों ने बातचीत के दौरान कई निजी और मुश्किल मुद्दों पर भी खुलकर चर्चा की।

विलियमसन ने बताया कि विराट से फोन पर बातचीत खत्म होने के बाद जब उनकी पत्नी कमरे में आईं, तो उन्होंने उनसे कह दिया कि अब क्रिकेट से संन्यास लेने का सही समय आ गया है।

Ramayana Box Office Collection: दिवाली के बाद भी नहीं थमी रामायण की कमाई, दुनियाभर में 663 करोड़ का आंकड़ा पार

10 हजार टेस्ट रन बनाना नहीं था विलियमसन का सपना

केन विलियमसन ने यह भी बताया कि टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करना कभी उनका व्यक्तिगत लक्ष्य नहीं रहा। दिलचस्प बात यह है कि विराट कोहली और केन विलियमसन दोनों ही टेस्ट क्रिकेट में 9 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं।

विलियमसन ने कहा कि खिलाड़ी सिर्फ रिकॉर्ड बनाने या लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए क्रिकेट नहीं खेलते। विराट कोहली ने भी बातचीत के दौरान एक अहम बात कही थी कि कई बार खिलाड़ी किसी खास उपलब्धि को हासिल करने या अपने रिकॉर्ड को बनाए रखने के चक्कर में खेलते रहते हैं। इस दौरान वे क्रिकेट के प्रति अपने असली प्यार और जुनून को पीछे छोड़ देते हैं।

16 साल के करियर के बाद विलियमसन ने कहा क्रिकेट को अलविदा

केन विलियमसन ने जून 2026 में अपने 16 साल लंबे इंटरनेशनल क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया था। वह न्यूजीलैंड के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल हैं। उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 19,346 रन दर्ज हैं। इस दौरान उन्होंने 48 शतक और 6 दोहरे शतक लगाए।

टेस्ट क्रिकेट में विलियमसन ने 9,515 रन बनाए। वह इस फॉर्मेट में 10 हजार रन पूरे करने से महज 485 रन दूर थे। इसके बावजूद उन्होंने संन्यास लेने का फैसला किया।

वहीं, विराट कोहली ने साल 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 9,230 रन बनाए। दोनों दिग्गज बल्लेबाजों का क्रिकेट सफर भले ही अलग-अलग देशों के लिए रहा, लेकिन उनके अनुभवों और करियर की कई समानताओं ने उन्हें एक-दूसरे के करीब ला दिया।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG Road Accident : खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत’ SECL के खिलाफ चक्काजाम
Featured छत्तीसगढ़
Govardhan Puja 2026 : आज गोवर्धन पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त, जानें पूजा का सही समय और विधि
Featured religion
Ramayana Box Office Collection: दिवाली के बाद भी नहीं थमी रामायण की कमाई, दुनियाभर में 663 करोड़ का आंकड़ा पार
Featured मनोरंजन
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में ठंड ने दी दस्तक, कई शहरों में लुढ़का पारा’ अगले 5 दिनों में कैसा रहेगा मौसम
Featured छत्तीसगढ़
CG Accident News : छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा’ विधायक यशोदा वर्मा की कार से टकराई बाइक, दो की हालत गंभीर
Featured छत्तीसगढ़
10 November 2026 Rashifal : कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि आज, जानिए अपना राशिफल
Blog
CM Vishnu Deo Sai
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं.
Blog
ग्राम कोलर में चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले चिकित्सकों एवं दसवीं-बारहवीं के मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान | सांसद बृजमोहन अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि.
Blog

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

दिवाली की शुभकामनाओं के नाम पर साइबर ठगी, WhatsApp का एक क्लिक खाली कर सकता है बैंक खाता

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Crime News : पुरानी प्रेमिका के नए रिश्ते से भड़का आशिक, गैरेज में घुसकर मचाया आतंक’ चाकूबाजी में 3 घायल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में हाथियों का बढ़ता आतंक, सूरजपुर में दो लोगों की मौत के बाद ग्रामीणों में दहशत

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?