Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: सभी कृषि विज्ञान केन्द्रों एवं अनुदेशन प्रक्षेत्रों में भी होगा अक्ती तिहार का आयोजन.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » सभी कृषि विज्ञान केन्द्रों एवं अनुदेशन प्रक्षेत्रों में भी होगा अक्ती तिहार का आयोजन.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

सभी कृषि विज्ञान केन्द्रों एवं अनुदेशन प्रक्षेत्रों में भी होगा अक्ती तिहार का आयोजन.

Hum Vatan News
Last updated: April 19, 2026 10:00 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर, 19 अप्रैल 2026/ इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में अक्षय तृतीया के अवसर पर कल ‘‘अक्ती तिहार’’ का आयोजन किया जा रहा है। स्वामी विवेकानंद कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र के पास स्थित प्रक्षेत्र में प्रातः 10ः30 बजे से आयोजित राज्य स्तरीय अक्ती तिहार समारोह के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम होंगे। समारोह की अध्यक्षता इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल करेंगे। अक्षय तृतीया के अवसर पर धरती माता एवं बीजों की पूजा-अर्चना कर बीज बुआई का कार्य प्रतीकात्मक रूप से किया जाएगा। कृषि मंत्री श्री नेताम द्वारा प्रगतिशील कृषकों को कृषि आदान सामग्री का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर किसानों के लिए नवीन बीज बुआई तकनीकी एवं कृषि में ड्रोन का उपयोग तकनीक का प्रदर्शन भी किया जाएगा। कृषि विज्ञान केंन्द्र रायपुर द्वारा इस अवसर पर “रासायनिक उर्वरकों का विकल्प” विषय पर कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है। अक्ती तिहार का आयोजन इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित समस्त महाविद्यालयों, कृषि विज्ञान केन्द्रां एवं अनुसंधान केन्द्रों में भी किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि अक्ती तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं और कृषि संस्कृति का एक महत्वपूर्ण पर्व है जो अक्षय तृतीया के शुभ दिन मनाया जाता है। यह त्यौहार केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि हमारे कृषक जीवन की नई शुरूआत का प्रतीक है। इस दिन से खेती के नए कार्यों का शुभारंभ होता है। यह पर्व हमें प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और अच्छी फसल की कामना करने का अवसर प्रदान करता है। अक्ती तिहार के अवसर पर गांवों में सभी देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की जाती है। ग्राम बैगा द्वारा ठाकुर देव की पूजा कर धान चढ़ाया जाता है जो हमारी पारंपरिक आस्था और प्रकृति से जुड़ाव को दर्शाता है। किसान भाई अपने घरों से धान लाकर उसका एक भाग अपनी कोठी में मिलाते हैं और शेष भाग खेतों में पूजन के साथ बुआई की शुरूआत के रूप में अर्पित करते हैं। यह परंपरा कृषि कार्य की शुभ शुरूआत का संकेत देती है।

- Advertisement -
HTML5 Icon
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13843/168

Advertisement Carousel

Latest Post

CG NEWS : दुष्कर्म मामले में पुलिसकर्मी पर सवाल, समझौते की कोशिश का आरोप पड़ते ही कार्रवाई
Featured छत्तीसगढ़
CG BREAKING : मनरेगा काम कर रहे ग्रामीणों पर गिरी गाज, तीन की मौत से गांव में मातम
Featured छत्तीसगढ़
Veteran Nasser Hussain reveals the true strength of the WPL.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम से क्यों डरने लगी है दुनिया? दिग्गज नासिर हुसैन ने बताई डब्ल्यूपीएल (WPL) की असली ताकत
Featured national खेल
Lightning strikes prove fatal in UP and Bihar; 16 dead.
यूपी-बिहार में मौत बनकर बरसी बिजली, 16 की गई जान; दिल्ली-NCR सहित 16 राज्यों में अगले 24 घंटे भारी, अलर्ट देखें
Featured national
लंबी दूरी की Missile’ पर पाकिस्तान की चिंता, भारत की बढ़ती रणनीतिक ताकत पर सवाल
Featured international
Ahmedabad plane crash: Pilots' association takes a stand on the first anniversary.
अहमदाबाद विमान हादसा : पहली बरसी पर पायलट संगठन ने खोला मोर्चा, बोइंग के खिलाफ न्यायिक जांच की मांग
Featured national देश - विदेश
CG NEWS : कुदरत का कहर, आंधी-बारिश से हवाई सेवा ठप, डिप्टी सीएम और पूर्व सीएम की फ्लाइट नागपुर डायवर्ट
Featured छत्तीसगढ़
Rakhi 2026: Beware! A lunar eclipse is occurring on Raksha Bandhan.
Rakhi 2026: सावधान! रक्षाबंधन के दिन लग रहा है चंद्र ग्रहण, जानिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और सूतक काल के नियम
Featured national

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

एचआईवी/एड्स अधिनियम 2017 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विभिन्न विभागों की संयुक्त कार्यदल बैठक आयोजित.

By
Hum Vatan News
3 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

सुशासन तिहार के माध्यम से आम नागरिकों तक पहुंच रही शासकीय सेवाएं.

By
Hum Vatan News
3 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के मूल्यांकन पर राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से संसदीय समिति की चर्चा.

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?