Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: तारुण्य वार्ता हैशटैग पीरियड्स पर खुलकर” अभियान का हुआ आगाज.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » तारुण्य वार्ता हैशटैग पीरियड्स पर खुलकर” अभियान का हुआ आगाज.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

तारुण्य वार्ता हैशटैग पीरियड्स पर खुलकर” अभियान का हुआ आगाज.

Hum Vatan News
Last updated: May 12, 2026 11:47 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

 रायपुर 11 मई। सोमवार को मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन के अंतर्गत “तारुण्य वार्ता हैशटैग पीरियड्स पर खुलकर” अभियान के साथ ही दो दिवसीय मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

यूनिसेफ और भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में इसका आयोजन हो रहा है। रायपुर स्थित श्री बालाजी विद्या मंदिर में मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण प्राप्त करने राज्य के सभी जिलों से तीन- तीन की संख्या में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के जिला संगठन आयुक्त एवं लीडर्स जुटे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि की आसंदी से छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डा. वर्णिका शर्मा ने कहा कि मासिक धर्म पर चुप्पी नहीं, जागरूकता और संवाद की आवश्यकता है। हर बेटी को सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक माहवारी प्रबंधन का अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने यूनिसेफ और भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा प्रारंभ किए गए अभियान की प्रशंसा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा ने कहा कि यूनिसेफ के साथ शुरू की गई मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन की इस मुहिम को पूरे छत्तीसगढ़ में हर वर्ग तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 28 मई को अभियान का समापन मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में होगा। यूनिसेफ की छत्तीसगढ़ हेड सीमा कुमार ने कहा कि यह गर्व की बात है कि आज हम लड़कियों की गरिमा, समानता और स्वास्थ्य सुरक्षा का अभियान शुरू कर रहे हैं। यह बालिकाओं के सशक्तिकरण का भी अभियान है। उन्होंने कहा कि यह अभियान माहवारी के मिथकों और अनावश्यक पाबंदियों को तोड़ने का काम करेगा। यह अभियान लड़कियों तक ही सीमित नहीं रहेगा, यह लड़कों को भी माहवारी के प्रति जागरूक करेगा और उनकी समझ को बढ़ाएगा तथा झिझक को दूर करेगा। सीमा कुमार ने मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन जैसे विषय को स्कूलों के पीटीएम के माध्यम से अभिभावकों तक पहुंचाने की मांग रखी। यूनिसेफ के व्यवहार परिवर्तन स्पेशलिस्ट अभिषेक सिंह ने अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस अभियान से माहवारी को लेकर किशोरों में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता में वृद्धि होगी। मासिक धर्म स्वच्छता व्यवहार में सुधार आएगा और इस विषय पर बात करने की झिझक दूर होगी तथा भ्रांतियों में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान बालिकाओं के सशक्तिकरण पर भी जोर देगा। शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान यूनिसेफ की बाल संरक्षण विशेषज्ञ चेतना देसाई, वाश स्पेशलिस्ट श्वेता पटनायक, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय मुख्यालय आयुक्त जी स्वामी, रेड क्रास सोसायटी के उपाध्यक्ष रूपेश पाणिग्रही, राज्य मुख्यालय आयुक्त रविश गुप्ता, स्टेट कोऑडिनेटर मेंबरशिप ग्रोथ मोहम्मद सादिक शेख भी मंचासीन रहे। शुभारंभ कार्यक्रम का संचालन राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) पूनम सिंह साहू ने किया तथा आभार राज्य संयुक्त सचिव बीना यादव द्वारा जताया गया। पहले दिवस का प्रशिक्षण यूनिसेफ के एसबीसी कंसलटेंट अभिषेक त्रिपाठी, वाश ऑफिसर बिरजा कबी सतपथी, आशिष कुमार द्वारा प्रदान किया गया। दो दिवसीय मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का संयोजन दिलीप पटेल द्वारा किया जा रहा है। शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) सरिता पाण्डेय, राज्य संगठन आयुक्त द्वय अमित क्षत्रिय, जलवती साहू सहित अन्य की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा ने मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन का संकल्प भी दिलाया। अतिथियों द्वारा पोस्टर का विमोचन भी किया गया।

- Advertisement -
HTML5 Icon
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13766/169

Advertisement Carousel

Latest Post

West Bengal Namaz Fact Check
West Bengal Namaz Fact Check : क्या बंगाल सरकार ने नमाज और लाउडस्पीकर पर लगाई पाबंदी , जानें हकीकत
Featured देश - विदेश
Officers Leave Cancelled : छत्तीसगढ़ पंचायत उपचुनाव 2026′ ड्यूटी में लापरवाही पर सख्ती, निर्वाचन आयोग ने छुट्टियां कीं रद्द
Featured छत्तीसगढ़
Mantralaya Posting List
Mantralaya Posting List : महानदी भवन में प्रशासनिक फेरबदल, 4 कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी
Featured छत्तीसगढ़
NEET UG 2026 : रद्द’ पेपर लीक कांड पर बड़ा फैसला, CBI करेगी जांच, नई तारीख जल्द
Featured देश - विदेश
Chhattisgarh Employee Salary News : छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों की बड़ी जीत, हाईकोर्ट ने दिया समान कार्य-समान वेतन का आदेश
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : तरबूज बना मौत का कारण’ खाने के बाद मासूम की जान गई, 3 बच्चे जिंदगी और मौत के बीच
Featured छत्तीसगढ़
Mouni Roy Suraj Nambiar Separation
Mouni Roy Suraj Nambiar Separation : Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार , वायरल हो रही है खबर
Featured मनोरंजन
IPL 2026 Points Table
IPL 2026 Points Table : मुश्किल वक्त में चमके अक्षर पटेल, 30 गेंदों में 56 रनों की मैच जिताऊ पारी
Featured खेल

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

Sushasan Tihar 2026 : सुशासन तिहार में गूंजा मां का दर्द’ दूधमुंही बच्ची को पिता का नाम दिलाने दर-दर भटक रही महिला

By
Hum Vatan News
3 Min Read
PM Modi Gold Purchase Appeal
Featuredदेश - विदेश

PM Modi Gold Purchase Appeal : सोने की ‘देशभक्ति’ वाली अपील , “जब देश पर संकट आता है, नागरिकों ने हमेशा जिम्मेदारी निभाई है”

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Donald Trump Iran Policy 2026
Featuredदेश - विदेश

Donald Trump Iran Policy 2026 : तेहरान में खलबली , ट्रंप बोले—”मेरी सत्ता में वापसी मतलब कट्टरपंथ का अंत”

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?