Kerala New CM : तिरुवनंतपुरम। V. D. Satheesan ने सोमवार को केरल के 31वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री के साथ ही 20 मंत्रियों वाली पूरी कैबिनेट ने भी शपथ ग्रहण किया।
बताया जा रहा है कि केरल की राजनीति में करीब 60 साल बाद ऐसा अवसर आया है, जब मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट ने एक साथ शपथ ली हो। शपथ ग्रहण समारोह राजधानी तिरुवनंतपुरम में आयोजित किया गया, जिसमें कई बड़े राजनीतिक नेता शामिल हुए।
रायगढ़ को मिली हाईटेक फॉरेंसिक लैब, CM Vishnudev Sai’ ने किया शुभारंभ
समारोह में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। वहीं लेफ्ट दलों और बीजेपी के नेताओं ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।
मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने शपथ लेने के बाद कहा कि उनकी सरकार राज्य के विकास, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देगी। उन्होंने जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर काम करेगी।
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक भी पहुंचे।


