Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: रुद्री में साकार होगा आस्था और आधुनिकता का अद्भुत संगम….20 करोड़ से बनेगा भव्य रुद्रेश्वर धाम कॉरिडोर.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » रुद्री में साकार होगा आस्था और आधुनिकता का अद्भुत संगम….20 करोड़ से बनेगा भव्य रुद्रेश्वर धाम कॉरिडोर.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

रुद्री में साकार होगा आस्था और आधुनिकता का अद्भुत संगम….20 करोड़ से बनेगा भव्य रुद्रेश्वर धाम कॉरिडोर.

Hum Vatan News
Last updated: May 23, 2026 9:53 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर, 23 मई 2026/ धमतरी शहर से लगे रुद्री स्थित प्राचीन रुद्रेश्वर महादेव मंदिर अब केवल एक धार्मिक स्थल भर नहीं रहेगा, बल्कि आने वाले समय में यह प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान और धार्मिक पर्यटन का नया केंद्र बनकर उभरेगा। लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित रुद्रेश्वर धाम कॉरिडोर परियोजना के माध्यम से मंदिर परिसर का समग्र विकास किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को भारत सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय के सहयोग से तीन चरणों में विकसित करने की योजना तैयार की गई है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

विशेष बात यह है कि पूरे विकास कार्य में मंदिर की मूल संरचना और उसकी आध्यात्मिक गरिमा को अक्षुण्ण रखा जाएगा। बिना किसी बड़े विध्वंस या संरचनात्मक क्षति के मंदिर परिसर को आधुनिक सुविधाओं और पारंपरिक भारतीय स्थापत्य शैली के समन्वय से नया स्वरूप दिया जाएगा। प्रस्तावित डिजाइन में शिखर, त्रिशूल, ओम् प्रतीक, तोरण द्वार, अलंकृत स्तंभ, नंदी प्रतिमा, दीप स्तंभ और जाली कार्य जैसे पारंपरिक तत्व शामिल किए गए हैं। प्राकृतिक सैंडस्टोन क्लैडिंग और पत्थर आधारित फिनिश मंदिर परिसर को भव्य, आकर्षक और कालातीत स्वरूप प्रदान करेंगे।

- Advertisement -
HTML5 Icon

परियोजना का उद्देश्य केवल मंदिर सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना भी है। इसके तहत चौड़े पैदल मार्ग, सुव्यवस्थित प्रवेश और निकास द्वार, परिक्रमा पथ, घाट, मंडप और सार्वजनिक उपयोग के क्षेत्रों का सुनियोजित विकास किया जाएगा। परिसर में डिजिटल सूचना स्क्रीन, प्रसाद एवं स्मृति चिन्ह दुकानें, फूड कोर्ट, विश्राम क्षेत्र, शिशु आहार कक्ष, भुगतान आधारित स्वच्छ शौचालय और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैसी सुविधाएं विकसित होंगी। आधुनिक तकनीक के उपयोग के तहत एआई आधारित हेल्थ चेकअप कियोस्क भी स्थापित किए जाएंगे। वृद्धजनों और दिव्यांगजनों के लिए रैम्प आधारित बाधारहित आवागमन व्यवस्था परियोजना का महत्वपूर्ण हिस्सा होगी।

घाट क्षेत्र को भी विशेष रूप से विकसित किया जाएगा। यहां रेलिंग युक्त विसर्जन कुंड, सुरक्षित सीढ़ियां और श्रद्धालुओं के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी, ताकि धार्मिक गतिविधियां सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संचालित हो सकें। इसके अलावा गार्डन, सांस्कृतिक मंडप, खुला मंच, रिवर फ्रंट कॉटेज और भविष्य में विकसित होने वाली मेरीन ड्राइव जैसी अवधारणाएं इस परियोजना को धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ सांस्कृतिक और पारिवारिक पर्यटन का भी प्रमुख केंद्र बनाएंगी।

पूरे लेआउट को वास्तु सिद्धांतों, प्राकृतिक वेंटिलेशन, खुले प्रांगण और श्रद्धालुओं की क्रमिक आध्यात्मिक यात्रा की अवधारणा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। डिजाइन में सोमनाथ मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और जगन्नाथ मंदिर की स्थापत्य अवधारणाओं से प्रेरणा ली गई है।

पर्यावरण संरक्षण को भी परियोजना का अहम हिस्सा बनाया गया है। इसके तहत सौर ऊर्जा आधारित पार्किंग शेड, ईवी चार्जिंग स्टेशन, वर्षा जल संचयन, प्राकृतिक प्रकाश और वायु संचार आधारित डिजाइन, हरित क्षेत्र विकास तथा वैज्ञानिक अपशिष्ट प्रबंधन जैसी व्यवस्थाएं प्रस्तावित हैं। स्थानीय और टिकाऊ निर्माण सामग्री के उपयोग से पर्यावरणीय प्रभाव कम करने के साथ स्थानीय कारीगरों और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के अनुसार यह परियोजना केवल अधोसंरचना निर्माण नहीं, बल्कि धमतरी की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन संभावनाओं को नई पहचान देने वाला प्रयास है। आने वाले समय में रुद्रेश्वर धाम प्रदेश के प्रमुख आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन केंद्रों में शामिल होगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Advertisement Carousel

Latest Post

Shraddha Walkar Case : जेल में पढ़ाई कर रहा आफताब, Sociology की परीक्षा के चलते टली कोर्ट की सुनवाई
Featured देश - विदेश
पेट्रोल में बढ़ेगा इथेनॉल का इस्तेमाल, E-20 लक्ष्य को लेकर सरकार ने तेज की तैयारियां
business Featured छत्तीसगढ़ देश - विदेश
One Nation One Election : 2029 से लागू हो सकता है नया चुनावी सिस्टम, JPC की तैयारी तेज
Featured छत्तीसगढ़
दतिया उपचुनाव : दतिया में भाजपा टिकट पर बवाल, आशुतोष तिवारी को टिकट मिलने के बाद दतिया में तनाव, हाईवे जाम और पुलिस से झड़प
Featured देश - विदेश
CG NEWS : बिलासपुर में दर्दनाक हादसा’ काम के दौरान हाईटेंशन तार से भिड़ा पोल, 5 मजदूर घायल
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : रायगढ़ में दर्दनाक हादसा’ हाथी के हमले में मां की मौत, शव से लिपटकर रोती रही मासूम बेटी
Featured छत्तीसगढ़
IND vs ENG : मुकाबले से पहले बढ़ी रोहित की टेंशन, रिकॉर्ड बचाने मैदान पर उतरेंगे हिटमैन
Featured खेल देश - विदेश
Dhamaal 4 Box Office : बॉक्स ऑफिस पर ‘धमाल 4’ की धूम, अजय देवगन की फिल्म ने ओपनिंग डे पर मचाया तहलका
Featured मनोरंजन

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

Gujarat Junagadh Road Accident: जूनागढ़ हाईवे हादसे में 4 की मौत, अर्टिगा कार ट्रक में घुसी, मासूम सुरक्षित बचा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredखेलछत्तीसगढ़

रायपुर क्रिकेट स्टेडियम पर NGT का बड़ा एक्शन, खेल गतिविधियों पर लगी रोक से मचा हड़कंप

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : CM साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, नवा रायपुर के भूखंडों पर बकाया राशि में राहत देने OTS योजना लागू

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?