Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: छत्तीसगढ़ के हेल्थ सिस्टम पर सवाल, NMC ने लगाई ब्रेक
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » छत्तीसगढ़ के हेल्थ सिस्टम पर सवाल, NMC ने लगाई ब्रेक

Featuredछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के हेल्थ सिस्टम पर सवाल, NMC ने लगाई ब्रेक

Hum Vatan News
Last updated: June 12, 2026 2:03 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवाओं और डॉक्टर बनने का सपना देख रहे छात्र-छात्राओं के लिए एक बेहद निराश करने वाली खबर सामने आ रही है। राज्य में इस सत्र से शुरू होने जा रहे 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों की मान्यता पर नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने पूरी तरह से रोक लगा दी है। एनएमसी से हरी झंडी (अनुमति) नहीं मिलने के कारण अब इस साल इन कॉलेजों में दाखिला नहीं हो सकेगा। इस पूरे मामले में स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों की एक बड़ी और गंभीर लापरवाही उजागर हुई है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम से क्यों डरने लगी है दुनिया? दिग्गज नासिर हुसैन ने बताई डब्ल्यूपीएल (WPL) की असली ताकत

इन 5 शहरों में खुलने वाले थे नए मेडिकल कॉलेज

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार ने प्रदेश के पांच प्रमुख क्षेत्रों में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए नए सरकारी मेडिकल कॉलेज खोलने की मंजूरी दी थी। ये कॉलेज निम्नलिखित स्थानों पर प्रस्तावित थे:

  • मनेंद्रगढ़

  • कवर्धा

  • गीदम (दंतेवाड़ा)

  • जांजगीर

  • कुनकुरी

सरकार की ओर से स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को सख्त निर्देश दिए गए थे कि वे एनएमसी (NMC) के तय नियमों और मापदंडों के अनुसार कॉलेज और अस्पतालों में सारी जरूरी तैयारियां समय पर पूरी कर लें।

कागजों पर ही दौड़ती रही फाइलें, जमीन पर बुनियादी सुविधाएं भी गायब

आरोप है कि विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने सरकार के इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को कतई गंभीरता से नहीं लिया। हैरानी की बात यह है कि खुद स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले मनेंद्रगढ़ में भी कॉलेज के लिए न तो अस्पताल की समुचित व्यवस्था की गई और न ही कॉलेज की बिल्डिंग तैयार हो सकी।

बुनियादी ढांचा (इन्फ्रास्ट्रक्चर), फैकल्टी (प्रोफेसर्स) और मेडिकल उपकरणों की भारी कमी होने के बावजूद अफसरों ने जमीनी हकीकत छुपाकर कागजों पर ही कॉलेज खोलने की फाइलें आगे बढ़ा दीं।

‘डबल इंजन’ के भरोसे बैठे रहे अफसर, NMC के निरीक्षण में खुली पोल

बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग के बड़े अधिकारी इस मुगालते और ओवरकॉन्फिडेंस (अति-आत्मविश्वास) में थे कि केंद्र और राज्य दोनों जगह एक ही दल की सरकार है। अधिकारियों को लगा कि ‘डबल इंजन’ सरकार के रसूख के चलते एनएमसी नियमों में ढील देकर आंख बंद करके अनुमति दे देगा।

इसी भरोसे के कारण बिना कॉलेज और अस्पताल का भवन तैयार किए ही प्रस्ताव दिल्ली भेज दिया गया। लेकिन जब नेशनल मेडिकल कमीशन की टीम ने औचक निरीक्षण और दस्तावेजों की जांच की, तो दावों की पोल खुल गई। नियमों और मापदंडों में कमी पाए जाने पर एनएमसी ने कड़ा रुख अपनाते हुए सभी 5 मेडिकल कॉलेजों के प्रस्ताव को फिलहाल खारिज कर दिया है, जिससे इस साल प्रदेश के सैकड़ों छात्रों का नुकसान होना तय माना जा रहा है।

Contents
इन 5 शहरों में खुलने वाले थे नए मेडिकल कॉलेजकागजों पर ही दौड़ती रही फाइलें, जमीन पर बुनियादी सुविधाएं भी गायब‘डबल इंजन’ के भरोसे बैठे रहे अफसर, NMC के निरीक्षण में खुली पोल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Cancer Treatment Affordable For All India: कैंसर का इलाज होगा सस्ता? 137 दवाओं की कीमतों पर सरकार का नया नियम, अस्पतालों पर भी लागू होंगे निर्देश
Featured national
Toll Tax New Rules: टोल प्लाजा पर नंबर प्लेट छिपाना पड़ेगा महंगा, 5 गुना जुर्माने की तैयारी
Featured national
PM Modi on Karthigai Deepam: PM मोदी ने तमिल में किया खास पोस्ट, जानें क्या लिखा
Featured देश - विदेश
छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों के iPhone चोरी मामले में सफलता पर Deputy CM Vijay Sharma’ ने दी बधाई
Featured छत्तीसगढ़
CG News : छत्तीसगढ़ के राशनकार्डधारियों को खाद्य विभाग ने दी जानकारी, चना-शक्कर और केरोसिन को लेकर आया नया अपडेट
Featured छत्तीसगढ़
CG Crime News : जुए के फड़ को संरक्षण देने के आरोप में टीआई-एसआई समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित
Featured छत्तीसगढ़
Bangladesh India Relations: शेख हसीना को वापस भेजे भारत, नहीं तो ICJ जाएगा बांग्लादेश: संसद अध्यक्ष
Featured देश - विदेश
Sabri Mala Yatra : 41 दिन नंगे पैर, सात्विक भोजन और ब्रह्मचर्य, अयप्पा भक्त क्यों अपनाते हैं कठिन नियम
Featured religion

You Might Also Like Related

Featuredsports

IPL 2027: IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस का बड़ा फैसला, रोहित शर्मा की फिर हुई कप्तानी में वापसी

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में सर्दी का सितम जारी, अंबिकापुर में 8.9°C पहुंचा पारा’ ठंड से कांप रहे लोग

By
Hum Vatan News
2 Min Read
entertainmentFeatured

Sai Pallavi on Ramayana Movie: Ramayana में माता सीता बनीं साई पल्लवी ने आलोचनाओं पर कही बड़ी बात, बताया कैसा रहा अनुभव

By
Hum Vatan News
6 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?