Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CG BJP Leader Murder : Sand Smuggling का कहर, भरत सिंह समेत दो की दर्दनाक मौत
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CG BJP Leader Murder : Sand Smuggling का कहर, भरत सिंह समेत दो की दर्दनाक मौत

Featuredछत्तीसगढ़

CG BJP Leader Murder : Sand Smuggling का कहर, भरत सिंह समेत दो की दर्दनाक मौत

Hum Vatan News
Last updated: June 17, 2026 10:21 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

CG BJP Leader Murder : कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेत तस्करी (Sand Smuggling) के विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया है। भाजपा (BJP) के पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह की जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई, जबकि इस घटना में एक शिक्षक की भी मौत हो गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना सोनहत थाना क्षेत्र के नौगई गांव की है, जहां रेत कारोबार और अवैध खनन (Illegal Mining) को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि भरत सिंह के रिश्तेदार नागेंद्र सिंह के बेटे ने नौगई रेत घाट का ठेका लिया था, जिसे लेकर भाजपा नेता मनोज त्रिपाठी के परिवार से उनका विवाद था।

- Advertisement -
HTML5 Icon

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का असर: एक फोन कॉल पर किसान की समस्या का 24 घंटे में समाधान.

- Advertisement -
HTML5 Icon

मंगलवार देर रात करीब 12 बजे मनोज त्रिपाठी से जुड़े लोगों ने भरत सिंह के घर को घेर लिया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने उनकी फॉर्च्यूनर कार के सामने डंपर खड़ा कर रास्ता रोक दिया और वाहन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

कार में उस समय भरत सिंह, उनके भाई, शिक्षक नागेंद्र सिंह, रायपुर निवासी वीरू सिंह और एक अन्य व्यक्ति सवार थे। आरोप है कि हमलावरों ने किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं दिया, जिससे सभी आग की चपेट में आ गए।

इस भयावह घटना में भाजपा नेता भरत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से झुलसे शिक्षक नागेंद्र सिंह ने अंबिकापुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं वीरू सिंह और एक अन्य घायल को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। फिलहाल पुलिस (Chhattisgarh Police) ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

इस घटना के बाद कोरिया जिले में आक्रोश और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री श्री साय ने जताई प्रसन्नता.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण में भगवान नर-नारायण के किए दर्शन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG News : छत्तीसगढ़ में पुलिसकर्मी की मौत से मचा हड़कंप, चबूतरे पर पड़ी मिली कांस्टेबल की लाश
Featured छत्तीसगढ़
CG News : सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की कार्यप्रणाली पर जताई नाराजगी, धारा 304 के दोनों प्रावधानों पर की टिप्पणी
Featured छत्तीसगढ़
CG Crime : छत्तीसगढ़ में CAF जवान के अपहरण का मामला, बंधक बनाकर मारपीट और जबरन हस्ताक्षर कराने के आरोप में दो गिरफ्तार
Featured छत्तीसगढ़
CG News : छत्तीसगढ़ के IAS एस. जयवर्धन को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, गृह मंत्रालय में बने उप सचिव
Featured छत्तीसगढ़
CG News : चुनाव याचिका को लेकर भूपेश बघेल को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की अतिरिक्त मुद्दों की मांग
Featured छत्तीसगढ़
Blue Drum Murder Case : नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा खुलासा’ साहिल शुक्ला और मुस्कान की सजा को लेकर चर्चा तेज
Featured देश - विदेश

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

विष्णु भैया की जनकल्याणकारी योजना बनी सहारा, पूजा पटेल को बच्चे की बेहतर देखभाल के लिए मिला आर्थिक संबल*l.

By
Hum Vatan News
6 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

बिहान से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रहीं जीपीएम की 59 हजार से अधिक महिलाएं.

By
Hum Vatan News
9 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Cabinet Meeting : छत्तीसगढ़ में 27 अक्टूबर को कैबिनेट की अहम बैठक, धान खरीदी और किसानों से जुड़े फैसलों पर हो सकती है चर्चा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?