Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CG NEWS : रहस्यमयी मौतों से दहला जांजगीर-चांपा, पिता समेत दो बच्चों के शव मिलने से इलाके में मातम
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CG NEWS : रहस्यमयी मौतों से दहला जांजगीर-चांपा, पिता समेत दो बच्चों के शव मिलने से इलाके में मातम

Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : रहस्यमयी मौतों से दहला जांजगीर-चांपा, पिता समेत दो बच्चों के शव मिलने से इलाके में मातम

Hum Vatan News
Last updated: June 17, 2026 3:41 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

CG NEWS : जांजगीर-चांपा। जिले के नैला चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिरकोनी में एक दर्दनाक और हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति और उसके दो मासूम बच्चों के शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया और जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान रमेश कुमार पटेल के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि रमेश ने कथित रूप से कीटनाशक पदार्थ का सेवन किया और उसके बाद यह दुखद घटना हुई। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

- Advertisement -
HTML5 Icon

जानकारी के मुताबिक करीब एक सप्ताह पहले रमेश कुमार पटेल का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। विवाद के बाद उसकी पत्नी मायके चली गई थी। बताया जा रहा है कि 16 जून को रमेश अपनी पत्नी को वापस घर लाने के लिए गया था, लेकिन पत्नी के साथ लौटने से इनकार करने पर वह अकेला वापस आ गया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का असर: एक फोन कॉल पर किसान की समस्या का 24 घंटे में समाधान.

घटना का खुलासा बुधवार सुबह उस समय हुआ जब मृतक के पिता परदेसी राम पटेल को सूचना मिली कि उनका बेटा और दोनों बच्चे घर में अचेत अवस्था में पड़े हैं। मौके पर पहुंचने पर तीनों मृत मिले। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही नैला चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएसपी जांजगीर श्रीमती योगिताबाली खापर्डे भी मौके पर पहुंचीं और जांच की निगरानी की।

घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों और डॉग स्क्वॉड की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस आत्महत्या सहित अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्य सामने आने के बाद ही घटना के संबंध में कोई अंतिम निष्कर्ष निकाला जाएगा।

इस दर्दनाक घटना से ग्राम बिरकोनी सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से ग्रामीण स्तब्ध हैं और हर कोई इस त्रासदी को लेकर दुख व्यक्त कर रहा है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज…दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
पुलिस की छापेमारी के बाद दो स्पा सेंटरों पर गिरी गाज, नगर निगम ने किया सील’ जांच में सामने आई नियमों की अनदेखी
Featured छत्तीसगढ़
PM Modi: ‘भारत को ड्रग्स मुक्त बनाना है’, मन की बात में युवाओं से की नशे से दूर रहने की अपील
Featured national
Bank Holidays in September 2026: जन्माष्टमी से गणेश चतुर्थी तक, सितंबर में इन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक
Featured national
‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड में CM Sai’ का बड़ा संदेश, नशामुक्त युवा ही बनाएंगे विकसित भारत’ सभी से भागीदारी की अपील
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : बिजली बिल का बोझ होगा कम, प्रदेश के हजारों घरों में लगे रूफटॉप सोलर’ 95 हजार से अधिक परिवारों ने अपनाई सौर ऊर्जा

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Nepal Flood News : मौत को बेहद करीब से देखा, चाय के लिए रुके और बच गई जान’ रायपुर के 5 दोस्तों ने सुनाई नेपाल बाढ़ की रूह कंपाने वाली कहानी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद बढ़ी दूध से बने पनीर की खपत, 40 से 50 रुपये तक महंगा हुआ पनीर’ डेयरी और दुकानों पर बढ़ी पूछपरख

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?