Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: नारायणपुर में रेशम से बुना जा रहा आत्मनिर्भरता का ताना-बाना…कोसापालन ने बदली वनांचल के ग्रामीणों की तकदीर.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » नारायणपुर में रेशम से बुना जा रहा आत्मनिर्भरता का ताना-बाना…कोसापालन ने बदली वनांचल के ग्रामीणों की तकदीर.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

नारायणपुर में रेशम से बुना जा रहा आत्मनिर्भरता का ताना-बाना…कोसापालन ने बदली वनांचल के ग्रामीणों की तकदीर.

Hum Vatan News
Last updated: July 21, 2026 7:23 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

​रायपुर,21 जुलाई 2026/

छत्तीसगढ़ के वनांचल जिले नारायणपुर में रेशम विकास एवं विस्तार योजनाएं ग्रामीणों के जीवन में एक स्वर्णिम बदलाव की नई कहानी लिख रही हैं। जिला प्रशासन और कलेक्टर के कुशल मार्गदर्शन में संचालित मलबरी और टसर रेशम योजनाओं ने न केवल स्थानीय स्तर पर आजीविका के नए द्वार खोले हैं, बल्कि महिलाओं और युवाओं को अपने ही गांव में सम्मानजनक रोजगार देकर आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है।
​आज नारायणपुर में रेशम उत्पादन केवल कृषि-सहायक गतिविधि नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भरता का एक मजबूत स्तंभ बन चुका है।
​
*मलबरी रेशम: स्व-सहायता समूहों के लिए आय का स्थायी जरिया*

- Advertisement -
HTML5 Icon

​नारायणपुर और कुसरतराई में स्थित दो मलबरी केंद्रों में लगभग 22.5 एकड़ क्षेत्र में पौधारोपण विकसित किया गया है। यहाँ महिला स्व-सहायता समूहों के सदस्य उन्नत तकनीकों से रेशम कृमिपालन कर रहे हैं। वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित 4,400 किलोग्राम ककून उत्पादन लक्ष्य के मुकाबले 4,180 किलोग्राम का सफल उत्पादन हासिल किया गया। इस गतिविधि से जुड़े 47 हितग्राहियों के बैंक खातों में 7.72 लाख रूपए से अधिक की राशि सीधे अंतरित की गई। कृमिपालन के साथ-साथ पौधारोपण संरक्षण और निराई-गुड़ाई जैसे कार्यों ने ग्रामीणों को पूरे साल रोजगार से जोड़े रखा।

- Advertisement -
HTML5 Icon

*टसर रेशम: लक्ष्य से परे जाकर रचा नया कीर्तिमान*

​जिले के चार प्रमुख टसर केंद्रों—नारायणपुर, कुसरतराई, गोटाजुन्हरी और एडका के 62 हेक्टेयर क्षेत्र में संचालित टसर कृमिपालन ने इस वर्ष सफलता के नए आयाम छुए हैं। वर्ष 2025-26 में 8.52 लाख कोसाफल उत्पादन के लक्ष्य के मुकाबले 9.73 लाख से अधिक कोसाफल का बम्पर उत्पादन दर्ज किया गया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि से जुड़े 64 हितग्राहियों को लगभग 36.97 लाख रूपए की सीधी आय अर्जित हुई।

*प्रशिक्षण, पारदर्शिता और विश्वास: सफलता के तीन स्तंभ*

​रेशम विभाग द्वारा ग्रामीणों को सिर्फ संसाधन ही नहीं, बल्कि सही समय पर तकनीकी मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है।कृमियों को बीमारियों से बचाने और गुणवत्तापूर्ण ककून तैयार करने के लिए सतत तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।उत्पादन का सीधा और पारदर्शी भुगतान सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों का भरोसा मजबूत हुआ है। इसी तरह स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने इस पूरी प्रक्रिया में अग्रणी भूमिका निभाकर अपने परिवारों की आर्थिक स्थिति को संवारा है।
​ नारायणपुर का यह मॉडल यह साबित करता है कि यदि स्थानीय संसाधनों का सही उपयोग, प्रशासनिक मार्गदर्शन और ग्रामीणों की मेहनत एक साथ मिल जाए, तो सुदूर वनांचल क्षेत्रों में भी विकास और आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिखी जा सकती है।​आने वाले समय में इन योजनाओं का विस्तार न केवल अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों को गरीबी से बाहर निकालेगा, बल्कि नारायणपुर को राज्य के रेशम मानचित्र पर एक विशिष्ट और गौरवशाली पहचान भी दिलाएगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG Crime News : पहले कार से मारी टक्कर, फिर युवक को पीटा और चेन लूटी’ CCTV में कैद पूरी वारदात
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : इंद्रावती भवन की लिफ्ट में फंसे 8 अधिकारी-कर्मचारी, आधे घंटे तक मचा हड़कंप
Featured छत्तीसगढ़
CG BREAKING NEWS : पोला पर्व की खुशियां मातम में बदलीं, हादसे में 9 लोगों की मौत
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : मंत्री खुशवंत साहब के भाई ढाल दास कांग्रेस में शामिल, BJP को झटका
Featured छत्तीसगढ़
CG News : पुलिस की दबिश में मिली आपत्तिजनक सामग्री, संचालक और मैनेजर के खिलाफ FIR
Featured छत्तीसगढ़
Iran Attack on Bahrain: अमेरिकी सैन्य अड्डे को पहुंचा भारी नुकसान, सैनिकों की वापसी पर भी रोक
Featured international
Su-57 Fighter Jet Deal: पुतिन के भारत पहुंचते ही बढ़ी हलचल, मोदी से रक्षा सौदे पर होगी बात
Featured international
BRICS Summit 2026: दिल्ली में ब्रिक्स बिजनेस फोरम की बैठक शुरू, व्यापार बढ़ाने पर जोर
Featured national

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

Bank Strike 2026 : बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल शुरू, लगातार 3 दिन प्रभावित रहेगा कामकाज

By
Hum Vatan News
3 Min Read
entertainmentFeaturedछत्तीसगढ़

Hanuman Ansh: ‘हनुमान अंश’ देखकर भावुक हुए CM साय, आध्यात्मिक संदेश की जमकर की तारीफ,पहले ही टैक्स फ्री करने का ऐलान

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

सर्पदंश मुआवजा मामले में प्रियंका सोनी को राहत, High Court’ से मिली बेल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?