Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: स्व-सहायता समूह ने बदली पूनम देवी की जिंदगी, ‘लखपति दीदी’ बनकर बनीं महिलाओं के लिए प्रेरणा.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » स्व-सहायता समूह ने बदली पूनम देवी की जिंदगी, ‘लखपति दीदी’ बनकर बनीं महिलाओं के लिए प्रेरणा.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

स्व-सहायता समूह ने बदली पूनम देवी की जिंदगी, ‘लखपति दीदी’ बनकर बनीं महिलाओं के लिए प्रेरणा.

Hum Vatan News
Last updated: July 25, 2026 8:35 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर, 25 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार आधारित योजनाएं ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के माध्यम से जशपुर जिले की महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। इसी कड़ी में दुलदुला विकासखंड के ग्राम सिमड़ा की श्रीमती पूनम देवी सफलता की नई मिसाल बनकर उभरी हैं।

गणेश महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य पूनम देवी आज ‘लखपति दीदी’ के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। कभी परिवार की आजीविका के लिए मजदूरी पर निर्भर रहने वाली पूनम देवी ने स्व-सहायता समूह से जुड़कर अपने जीवन को नई दिशा दी। समूह के माध्यम से उन्हें बचत, ऋण सुविधा और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी मिली, जिससे आत्मनिर्भर बनने का रास्ता खुला।

- Advertisement -
HTML5 Icon

समूह की अन्य महिलाओं को विभिन्न आजीविका गतिविधियों में सफल होते देखकर उन्होंने भी आगे बढ़ने का निर्णय लिया। मार्च 2025 में उन्होंने मुद्रा योजना के तहत 1 लाख रुपये का ऋण प्राप्त किया और इस राशि से अपनी किराना दुकान का विस्तार किया। व्यवसाय को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के परिणामस्वरूप उनकी आय में लगातार वृद्धि हुई।

- Advertisement -
HTML5 Icon

वर्तमान में उनकी किराना दुकान से प्रतिमाह लगभग 30 से 35 हजार रुपये की बिक्री हो रही है। इससे वे परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के साथ बच्चों की शिक्षा पर भी बेहतर ढंग से खर्च कर पा रही हैं।

पूनम देवी का कहना है कि स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद उनमें आत्मविश्वास बढ़ा है और आर्थिक स्थिरता भी आई है। आज वे न केवल अपने परिवार का मजबूत सहारा हैं, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार अपनाने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के माध्यम से जशपुर जिले में महिलाओं को स्वरोजगार, वित्तीय सहायता और कौशल विकास से जोड़ने के प्रयास लगातार जारी हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण को नई गति मिल रही है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG Crime News : महिला की संदिग्ध मौत से इलाके में दहशत, घर के अंदर मिला खून से सना शव’ जांच में जुटी पुलिस
Featured छत्तीसगढ़
CG Accident : त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं, भीषण सड़क हादसे में परिवार के तीन सदस्यों की मौत
Featured छत्तीसगढ़
CG News : छावनी इंडस्ट्रियल एरिया में फोम गोदाम में आग, लाखों का सामान जलकर खाक’ इलाके में हड़कंप
Featured छत्तीसगढ़
CG Politics : रामगोपाल अग्रवाल से मिलने सेंट्रल जेल पहुंचे भूपेश बघेल, गिरफ्तारी पर उठाए सवाल
Featured छत्तीसगढ़
Patna Police Encounter: पटना एनकाउंटर के बाद अस्पताल में बवाल, परिजनों ने किया पथराव
Featured national
Bengaluru Murder Case: पत्नी के मायके जाने से नाराज था पति, सिलबट्टे से की 7 लोगों की हत्या
Featured national
CG News : बालकनी की ग्रिल में दौड़ा करंट, पिता और मासूम बेटे की दर्दनाक मौत, पत्नी झुलसी
Featured छत्तीसगढ़
US Midterm Elections 2026: ट्रंप के करीबी एलन मस्क ने बदला रुख? रिपब्लिकन पार्टी के समर्थन वाले पोस्ट किए डिलीट
Featured देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : केजी हिल्स के जंगल में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, इलाके में अलर्ट जारी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Crime News : हेरोइन सप्लाई करने वाले गिरोह का बड़ा खुलासा, पुलिस ने पंजाब से दबोचा मुख्य आरोपी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Road Accident : छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू कार ने दो कारों और ट्रैक्टर को मारी टक्कर, 2 की मौत, मचा हड़कंप

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?