Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान…सोलर पंप चालू होने से लौटी खेतों की रौनक.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान…सोलर पंप चालू होने से लौटी खेतों की रौनक.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान…सोलर पंप चालू होने से लौटी खेतों की रौनक.

Hum Vatan News
Last updated: July 26, 2026 9:59 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर. 26 जुलाई 2026. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा रहा है। इसी कड़ी में सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।

कोरबा के विकासखंड पोड़ी-उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम अरसियां निवासी कृषक श्री राम के खेत में सौर सुजला योजना के तहत स्थापित सोलर पंप अचानक तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गया था। पंप के बंद होने से सिंचाई कार्य प्रभावित होने लगा और खेती-किसानी में परेशानी उत्पन्न हो गई। अपनी समस्या के समाधान के लिए श्री राम ने सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।

- Advertisement -
HTML5 Icon

शिकायत प्राप्त होते ही क्रेडा के अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की। तकनीकी दल को मौके पर भेजा गया, जहां सोलर पंप का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार एवं मरम्मत कार्य कर इसे पुनः चालू कर दिया गया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

सोलर पंप के पुनः सुचारु रूप से संचालित होने के बाद श्री राम के खेतों में सिंचाई कार्य फिर से शुरू हो गया। समय पर सिंचाई की सुविधा मिलने से उनकी कृषि गतिविधियां सामान्य हो गईं और फसल की देखभाल में आने वाली कठिनाइयां दूर हो गईं। अपनी समस्या का त्वरित समाधान होने पर कृषक श्री राम ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, जिला प्रशासन तथा क्रेडा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से उनकी समस्या का शीघ्र समाधान हुआ, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली।

क्रेडा के अधिकारियों ने बताया कि सौर सुजला योजना के अंतर्गत स्थापित सभी सोलर पंपों के संचालन एवं रखरखाव को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। किसानों से प्राप्त तकनीकी शिकायतों का तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाता है, ताकि उन्हें सिंचाई कार्य में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। शासन की जनहितकारी योजनाओं के साथ-साथ संवेदनशील प्रशासन और त्वरित कार्रवाई से आम नागरिकों की समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव हो रहा है तथा किसानों का शासन के प्रति विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Iran Attack on Bahrain: अमेरिकी सैन्य अड्डे को पहुंचा भारी नुकसान, सैनिकों की वापसी पर भी रोक
Featured international
Su-57 Fighter Jet Deal: पुतिन के भारत पहुंचते ही बढ़ी हलचल, मोदी से रक्षा सौदे पर होगी बात
Featured international
BRICS Summit 2026: दिल्ली में ब्रिक्स बिजनेस फोरम की बैठक शुरू, व्यापार बढ़ाने पर जोर
Featured national
Bhandara Road Accident: भंडारा में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो-ट्रक की टक्कर में 8 की मौत
Featured national
Bank Strike 2026 : बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल शुरू, लगातार 3 दिन प्रभावित रहेगा कामकाज
Featured देश - विदेश
IND W vs BAN W: श्रीचरणी ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कुलदीप यादव को भी छोड़ दिया पीछे
Featured खेल
Hanuman Ansh: ‘हनुमान अंश’ देखकर भावुक हुए CM साय, आध्यात्मिक संदेश की जमकर की तारीफ,पहले ही टैक्स फ्री करने का ऐलान
entertainment Featured छत्तीसगढ़
सर्पदंश मुआवजा मामले में प्रियंका सोनी को राहत, High Court’ से मिली बेल
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : अब खुले में कचरा फेंका तो देना होगा भारी जुर्माना, 70 वार्डों में CCTV से निगरानी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Land Registry : पत्नी के नाम प्रॉपर्टी रजिस्ट्री पर बड़ी राहत, 50% शुल्क छूट का फायदा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredदेश - विदेश

Social Media Ban India : बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक लगेगी’ सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?