Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: 15 से 26 अगस्त तक मनाया जाएगा जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी, इस अवसर पर धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम होंगे आयोजित।
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » 15 से 26 अगस्त तक मनाया जाएगा जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी, इस अवसर पर धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम होंगे आयोजित।

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

15 से 26 अगस्त तक मनाया जाएगा जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी, इस अवसर पर धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम होंगे आयोजित।

Hum Vatan News
Last updated: August 4, 2026 5:56 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर। शहर सीरतुन्नबी कमेटी रायपुर की महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 2 अगस्त 2026 को शास्त्री मार्केट स्थित सीड्स स्कूल के नूर-उस-सुबह हॉल में कमेटी के सदर मोहम्मद सोहेल सेठी की सदारत में आयोजित हुई। बैठक में आगामी जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी की तैयारियों एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष 15 अगस्त से 26 अगस्त 2026 तक धार्मिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 19 एवं 20 अगस्त को देश के प्रतिष्ठित उलेमा-ए-किराम की तकरीरें, 21 अगस्त को महिलाओं के लिए दीनी प्रोग्राम, 22 अगस्त को नातिया मुशायरा, 23 अगस्त को बच्चों की अज़ान प्रतियोगिता, तिलावत-ए-कुरआन तर्जुमा के साथ तथा अन्य अनेक धार्मिक आयोजन शामिल रहेंगे।

समापन अवसर पर 26 अगस्त को पारंपरिक जुलूस-ए-मोहम्मदी, फ़ातिहा-ख़्वानी, परचम-कुशाई एवं आम लंगर का आयोजन किया जाएगा। सभी कार्यक्रम मुस्लिम हॉल, बैजनाथपारा, रायपुर में संपन्न होंगे।

- Advertisement -
HTML5 Icon

बैठक के दौरान कमेटी के सदर मोहम्मद सोहेल सेठी ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से अपनी क्षमता और रुचि के अनुसार विभिन्न समितियों में जिम्मेदारी लेने का आग्रह किया, ताकि सभी कार्यक्रम बेहतर ढंग से संपन्न हो सकें।

- Advertisement -
HTML5 Icon

बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मोहम्मद सोहेल सेठी ने कहा कि रायपुर शहर की जिन मस्जिदों में तामीरी कार्य चल रहा है, उनके प्रतिनिधि कार्यक्रमों के दौरान अपने बैनर, पोस्टर एवं रसीद बुक लेकर उपस्थित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इंशाअल्लाह कार्यक्रमों में आने वाले लोगों से उन मस्जिदों के तामीरी कार्य में सहयोग एवं आर्थिक सहायता की अपील की जाएगी।

बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से तीन नई नियुक्तियों की भी घोषणा की गई। जनाब अय्यूब पारेख को कमेटी का नया कोषाध्यक्ष, जबकि हाजी रहीम ख़ान एवं हाजी ज़ुबेर महमूद को नायब सदर नियुक्त किया गया।

बैठक में कमेटी के चीफ ऑर्गनाइज़र मोहम्मद सिराज, वरिष्ठ अधिवक्ता फ़ैसल रिज़वी, पूर्व डीएसपी शोएब ख़ान, शकील, लोया साहब, एम.के. गौरी, अज्जू भाई, नूरा भाई, यूनुस भाई, इस्माइल भाई, शाहबान भाई, फ़ैसल भाई, रोबिन भाई, गुड्डा सेठी, वसीम बाबू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

शहर सीरतुन्नबी कमेटी के सदर मोहम्मद सोहेल सेठी ने कहा, “ईद मिलादुन्नबी केवल जश्न का अवसर नहीं, बल्कि हज़रत मोहम्मद मुस्तफ़ा ﷺ की सीरत, उनके संदेश और इंसानियत, भाईचारे तथा अमन की तालीम को आम करने का माध्यम है। हमारी कोशिश है कि इस बार के सभी कार्यक्रम समाज के हर वर्ग की भागीदारी के साथ गरिमापूर्ण और सफलतापूर्वक आयोजित हों। मैं सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और शहरवासियों से अपील करता हूँ कि वे बढ़-चढ़कर इन कार्यक्रमों में सहयोग करें और जिन मस्जिदों में तामीरी कार्य चल रहा है, उनके लिए भी अपनी हैसियत के अनुसार मदद करें।”

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CM Vishnu Deo Sai’ का बड़ा ऐलान, संत रविदास जयंती पर पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश, उनके नाम पर मिलेगा राज्य अलंकरण
Featured छत्तीसगढ़
UCC लागू करने की तैयारी तेज, सरकार ने जनता और संगठनों से मांगी राय, समिति शुरू करेगी परामर्श
Featured छत्तीसगढ़
इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण…. वैज्ञानिक गतिविधियों और विद्यार्थियों के लिए चल रही नवाचार पहल की सराहना.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ.
छत्तीसगढ़ देश - विदेश
खेल अधोसंरचना की मजबूती और खेलों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान.
खेल छत्तीसगढ़ देश - विदेश
आत्मसमर्पित 95 नक्सलियों को 1.40 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि… मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से पुनर्वास को मिल रही गति.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
​छत्तीसगढ़ी कला को मिलेगी ग्लोबल पहचान: 21 अगस्त को धमतरी में सजेगा ‘जनजातीय कारीगर एम्पैनलमेंट मेला’.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
वीबी–जीरामजी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला पंचायत सदस्यों की राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित…. एसआईआरडी निमोरा में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम, पंचायत प्रतिनिधियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

Dabur Products : ‘100% शुद्ध’ दावे पर FSSAI का एक्शन, कई उत्पादों की बिक्री पर लगी रोक

By
Hum Vatan News
3 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

माँ के दूध से स्वस्थ जीवन की मजबूत शुरुआत, प्रदेशभर में विश्व स्तनपान सप्ताह की शुरुआत.

By
Hum Vatan News
3 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

​महानदी के तट पर आस्था का महाकुंभ: बनारस की तर्ज पर गूंजे वैदिक मंत्र….. 20 करोड़ से दिव्य बनेगा रुद्रेश्वर धाम.

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?