Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CG NEWS : नेपाल बाढ़ ने बढ़ाई छत्तीसगढ़ की चिंता, BJP नेता की बेटी सहित रायपुर-बिलासपुर की दो युवतियों से नहीं हो रहा संपर्क
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CG NEWS : नेपाल बाढ़ ने बढ़ाई छत्तीसगढ़ की चिंता, BJP नेता की बेटी सहित रायपुर-बिलासपुर की दो युवतियों से नहीं हो रहा संपर्क

Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : नेपाल बाढ़ ने बढ़ाई छत्तीसगढ़ की चिंता, BJP नेता की बेटी सहित रायपुर-बिलासपुर की दो युवतियों से नहीं हो रहा संपर्क

Hum Vatan News
Last updated: August 28, 2026 6:10 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

CG NEWS : अंबिकापुर। नेपाल-तिब्बत सीमा के पास आई भीषण बाढ़ और अचानक आए मलबे के सैलाब ने भारी तबाही मचा दी है। इस प्राकृतिक आपदा के बीच छत्तीसगढ़ के कई लोगों के लापता होने की खबर सामने आई है। अंबिकापुर के वरिष्ठ भाजपा नेता करता राम गुप्ता की पुत्री डॉ. मीना गुप्ता भी इस त्रासदी के बाद से लापता बताई जा रही हैं। उनके साथ यात्रा कर रहे दल के करीब 80 अन्य लोगों से भी संपर्क नहीं हो पाने की जानकारी सामने आई है।

Contents
कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी करने के बाद हुआ हादसाकरीब 80 यात्रियों से संपर्क टूटारायपुर और बिलासपुर की महिलाएं भी लापता

कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी करने के बाद हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, डॉ. मीना गुप्ता ने 23 अगस्त को कैलाश मानसरोवर की यात्रा पूरी की थी। इसके बाद वह यात्रा दल के साथ नेपाल-तिब्बत सीमा की ओर रवाना हुईं। बताया जा रहा है कि 25 अगस्त को दल के सदस्य सीमा क्षेत्र स्थित आव्रजन कार्यालय में मौजूद थे।

- Advertisement -
HTML5 Icon

महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.

- Advertisement -
HTML5 Icon

इसी दौरान अचानक आई भीषण बाढ़ और मलबे के तेज बहाव ने इलाके में भारी तबाही मचा दी। घटना के दौरान तीन मंजिला इमारत भी धराशायी हो गई। इसके बाद से डॉ. मीना गुप्ता समेत कई लोगों का कोई पता नहीं चल पाया है।

करीब 80 यात्रियों से संपर्क टूटा

हादसे के बाद यात्रा दल के लगभग 80 लोगों से संपर्क टूटने की बात सामने आई है। परिजन अपने प्रियजनों की जानकारी के लिए लगातार अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों से संपर्क कर रहे हैं। आपदा प्रभावित क्षेत्र में संचार व्यवस्था प्रभावित होने के कारण भी लोगों से संपर्क स्थापित करने में परेशानी आ रही है।

परिजनों में अपनों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है और उन्हें जल्द सुरक्षित होने की खबर मिलने का इंतजार है।

रायपुर और बिलासपुर की महिलाएं भी लापता

इस त्रासदी के बीच रायपुर की मोनिका और बिलासपुर की मंजू से भी संपर्क टूटने की जानकारी सामने आई है। दोनों के परिवार उनकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं। छत्तीसगढ़ से नेपाल और कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए अन्य लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

आपदा के बाद प्रभावित इलाके में राहत और बचाव कार्य चलाए जाने की जानकारी है। लापता यात्रियों का पता लगाने के लिए स्थानीय प्रशासन और संबंधित एजेंसियां प्रयास कर रही हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ में भी संबंधित परिवारों को आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

डॉ. मीना गुप्ता के लापता होने की खबर से अंबिकापुर में भी चिंता का माहौल है। उनके परिजन और परिचित लगातार उनकी सुरक्षित वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

बहनों की खुशहाली का उपहार, विष्णु भैया का साथ—महतारी वंदन से प्रतिभा की रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को देंगे राज्य खेल अलंकरण.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ के 9 नागरिकों की स्थिति सामने आई, 2 लापता….मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरकार ने बढ़ाई निगरानी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
अबूझमाड़ में बदला हवाओं का रुख….हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटीं बहनों ने DRG जवानों की कलाई पर बांधी राखी, दिया शांति और विश्वास का संदेश.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का आत्मीय उल्लास, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG News : जेल की सलाखों के बीच सजा भाई-बहन के प्यार का रंग, छत्तीसगढ़ में कैदियों के साथ मनाया गया रक्षाबंधन
Featured छत्तीसगढ़
नेपाल से लौटे CM Sai का बड़ा बयान, बोले- छत्तीसगढ़ के भी कुछ लोग लापता’ सरकार कर रही तलाश
Featured छत्तीसगढ़
CG News : प्रेमी को बुलाने मोबाइल टावर पर चढ़ी नाबालिग, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा’ पुलिस ने सुरक्षित उतारा
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredjobछत्तीसगढ़

CG Forest Guard Exam : वनरक्षक के 1484 पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज, 13 दिसंबर को होगी लिखित परीक्षा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredreligion

Raksha Bandhan’ पर शुभ मुहूर्त को लेकर न हों कंफ्यूज, पहले मुहूर्त के बाद अभिजीत काल में भी बांध सकती हैं राखी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredदेश - विदेश

BREAKING NEWS : नेपाल-तिब्बत सीमा पर ग्लेशियर का बड़ा हिस्सा टूटा, 1.2 KM नीचे आया बर्फीला मलबा’ नदी में आया भयानक उफान

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?