Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CNG Price Hike: आम लोगों की जेब पर फिर बोझ, दिल्ली-NCR में CNG ₹83.09 से बढ़कर ₹86.98 हुई
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CNG Price Hike: आम लोगों की जेब पर फिर बोझ, दिल्ली-NCR में CNG ₹83.09 से बढ़कर ₹86.98 हुई

Featuredदेश - विदेश

CNG Price Hike: आम लोगों की जेब पर फिर बोझ, दिल्ली-NCR में CNG ₹83.09 से बढ़कर ₹86.98 हुई

Hum Vatan News
Last updated: August 29, 2026 8:34 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

CNG Price Hike: अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष का असर अब भारत में भी आम लोगों की जेब पर दिखाई देने लगा है। दिल्ली-NCR में CNG की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने CNG के दाम में 3.89 रुपये प्रति किलो का इजाफा किया है। नई कीमतें शनिवार सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। इसके साथ ही पिछले चार महीनों में CNG के दाम पांचवीं बार बढ़ाए गए हैं।

Contents
दिल्ली-NCR में ₹3.89 प्रति किलो महंगी हुई CNGचार महीने में करीब 10 रुपये बढ़े दामसब्जी और राशन की कीमतों पर भी पड़ सकता है असर

दिल्ली-NCR में ₹3.89 प्रति किलो महंगी हुई CNG

IGL  के मुताबिक, दिल्ली-NCR में CNG की कीमत अब ₹83.09 प्रति किलो से बढ़कर ₹86.98 प्रति किलो हो गई है। कंपनी ने कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे LNG की बढ़ती आयात लागत, अंतरराष्ट्रीय गैस कीमतों में तेजी और CNG की बढ़ती मांग को प्रमुख कारण बताया है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

कंपनी के अनुसार, CNG के उत्पादन में इस्तेमाल होने वाली प्राकृतिक गैस का एक बड़ा हिस्सा आयातित LNG से पूरा किया जाता है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में LNG की कीमत बढ़ने से कंपनियों की लागत भी बढ़ गई है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

CG NEWS : सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर खपरगंज में बवाल, दो पक्षों में मारपीट के बाद जमकर पथराव

चार महीने में करीब 10 रुपये बढ़े दाम

दिल्ली-NCR में पिछले चार महीनों के दौरान CNG की कीमतों में पांच बार बढ़ोतरी हो चुकी है। इस दौरान CNG करीब 10 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई है। युद्ध के बाद पहली बार 15 मई को CNG की कीमतों में वृद्धि की गई थी।

लगातार हो रही इस बढ़ोतरी का सीधा असर रोजाना CNG से वाहन चलाने वाले लोगों पर पड़ेगा। खासकर ऑटो, टैक्सी और कमर्शियल वाहनों के संचालन की लागत बढ़ सकती है।

सब्जी और राशन की कीमतों पर भी पड़ सकता है असर

CNG महंगी होने का असर केवल निजी वाहन मालिकों तक सीमित नहीं रह सकता। दूसरे राज्यों से दिल्ली-NCR में फल, सब्जियां और राशन पहुंचाने वाले वाहनों की परिवहन लागत बढ़ सकती है। इसके अलावा खेती से जुड़े परिवहन और लॉजिस्टिक्स खर्च में भी वृद्धि होने की संभावना है।

हालांकि, IGL का कहना है कि कीमत बढ़ने के बावजूद CNG उपभोक्ताओं के लिए दूसरे पारंपरिक ईंधनों की तुलना में अभी भी किफायती विकल्प बनी हुई है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Nepal Flood: बाढ़ में मौत के बाद भी नहीं छोड़ा शव, बालियां चुराने के आरोप में दो गिरफ्तार
Featured international
Porsche Cayenne Electric
Porsche Cayenne Electric: 30 सितंबर को भारत में पर्दा उठाने की तैयारी, 642 किमी रेंज और 1.156hp पावर के साथ एंट्री
automobile
Bharti Singh and Harsh Limbachiyaa
Bharti Singh: पति हर्ष को ट्रोल करने वालों पर भड़कीं भारती, बोलीं- हमारे बीच कम-ज्यादा कमाई मायने नहीं रखती
entertainment Featured
Vaibhav Sooryavanshi : प्रदर्शन नहीं, इस नियम की वजह से U19 टीम से बाहर हुए वैभव सूर्यवंशी
Featured sports
Ola S1Z Scooter Launch
Ola S1Z Scooter Launch: ओला ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, 79,999 रुपये से कीमत शुरू; मिलेगी 301 KM की रेंज
automobile
Kolkata Jail: आतंकी आफताब अंसारी के सेल से तीन iPhone बरामद, राउटर और 31 हजार रुपये मिलने से मचा हड़कंप
Featured national
Nepal Flood: बाढ़ की तबाही के बीच लूट का खेल, नदी में बहकर आई तिजोरी से उड़ाए 92 लाख; 31 गिरफ्तार
Featured international
RSS Chief Mohan Bhagwat: RSS प्रमुख मोहन भागवत का ISKCON मंदिर से शांति संदेश, बोले- ‘कृष्ण चेतना’ से जुड़ सकती है पूरी दुनिया
Featured देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG Crime News : बिलासपुर में रक्षाबंधन पर खूनी वारदात, दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की हत्या से मचा हड़कंप

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Breaking : IFS अधिकारी विवेक आचार्य की नई नियुक्ति, वन विकास निगम के कार्यकारी संचालक बने

By
Hum Vatan News
1 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

PM Modi Birthday 2026 : मोदी के जन्मदिन पर शुरू होगा BJP का सेवा संकल्प अभियान, छत्तीसगढ़ में महीनेभर होंगे आयोजन

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?