Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: शहबाज शरीफ के सामने PM मोदी का कड़ा वार, आतंकियों के साथ पूरे नेटवर्क को खत्म करने पर दिया जोर
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » शहबाज शरीफ के सामने PM मोदी का कड़ा वार, आतंकियों के साथ पूरे नेटवर्क को खत्म करने पर दिया जोर

Featuredदेश - विदेश

शहबाज शरीफ के सामने PM मोदी का कड़ा वार, आतंकियों के साथ पूरे नेटवर्क को खत्म करने पर दिया जोर

Hum Vatan News
Last updated: September 1, 2026 2:35 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

PM मोदी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन को संबोधित किया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की मौजूदगी में PM मोदी ने आतंकवाद के मुद्दे पर बेहद सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद किसी भी देश के लिए रणनीतिक संपत्ति नहीं हो सकता और इससे निपटने के लिए आतंकियों के साथ-साथ उनके पूरे नेटवर्क को खत्म करना जरूरी है।

Contents
आतंकवाद का पूरा नेटवर्क खत्म करने पर जोर‘भारत की पहली प्राथमिकता शांति और सुरक्षा’पश्चिम एशिया संकट पर भी बोले PM मोदीड्रग्स तस्करी को बताया गंभीर चुनौतीआम लोगों तक पहुंचे SCO का फायदाकई देशों के नेता सम्मेलन में मौजूद

आतंकवाद का पूरा नेटवर्क खत्म करने पर जोर

PM मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई केवल आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। इसके पीछे मौजूद फंडिंग, भर्ती, कट्टरपंथ और सुरक्षित ठिकानों के पूरे तंत्र को समाप्त करना होगा। उन्होंने सभी देशों से इस गंभीर चुनौती के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की।

- Advertisement -
HTML5 Icon

प्रधानमंत्री ने कहा कि जो देश आतंकवाद को अपनी नीतियों के साधन के रूप में इस्तेमाल करते हैं या आतंकियों को पनाह और समर्थन देते हैं, उन्हें स्पष्ट संदेश दिया जाना चाहिए कि आतंकवाद किसी के लिए भी ‘रणनीतिक संपत्ति’ नहीं हो सकता।

- Advertisement -
HTML5 Icon

‘भारत की पहली प्राथमिकता शांति और सुरक्षा’

SCO में भारत की प्राथमिकताओं का जिक्र करते हुए PM मोदी ने कहा कि भारत की सोच के तीन प्रमुख आधार हैं—शांति और सुरक्षा, कनेक्टिविटी और अवसर। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण और सुरक्षित यूरेशिया का लक्ष्य अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता से भी जुड़ा हुआ है।

उन्होंने बताया कि भारत अफगानिस्तान के लोगों के विकास और मानवीय सहायता के लिए लगातार योगदान देता रहा है और आगे भी यह सहयोग जारी रखेगा।

पश्चिम एशिया संकट पर भी बोले PM मोदी

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि किसी एक क्षेत्र में होने वाला युद्ध केवल उसी क्षेत्र तक सीमित नहीं रहता। इसका असर पूरी दुनिया की ऊर्जा सुरक्षा, समुद्री व्यापार और सप्लाई चेन पर पड़ता है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव ग्लोबल साउथ के देशों पर पड़ता है।

उन्होंने कहा कि तनाव और युद्ध का समाधान युद्ध के मैदान में नहीं, बल्कि बातचीत और कूटनीति के जरिए निकाला जाना चाहिए।

ड्रग्स तस्करी को बताया गंभीर चुनौती

PM मोदी ने ड्रग्स की तस्करी को युवाओं और क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए बड़ी चुनौती बताया। उन्होंने SCO के सुरक्षा तंत्रों के जरिए आतंकवाद, संगठित अपराध, सूचना सुरक्षा और नशीले पदार्थों की तस्करी जैसे मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने की जरूरत बताई।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इन व्यवस्थाओं को केवल बैठकों तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इन्हें व्यावहारिक सहयोग और समय पर कार्रवाई का प्रभावी माध्यम बनाया जाना चाहिए।

ED Raid in CG : भूपेश बघेल के पूर्व PA के घर ED की रेड, तड़के दो गाड़ियों में पहुंची टीम’ घर के अंदर खंगाले जा रहे दस्तावेज

आम लोगों तक पहुंचे SCO का फायदा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि SCO के सहयोग का लाभ सीधे आम लोगों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने युवाओं के लिए नए अवसर, उद्यमियों के लिए नए बाजार और किसानों को तकनीक का लाभ मिलने को संगठन की सफलता का अहम पैमाना बताया।

उन्होंने कहा कि भारत के लिए SCO विभिन्न सभ्यताओं, संस्कृतियों और विचारों का संगम है और आने वाले वर्षों में लोगों के बीच संबंधों को सहयोग के केंद्र में रखा जाना चाहिए।

कई देशों के नेता सम्मेलन में मौजूद

SCO शिखर सम्मेलन की मेजबानी किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सदिर जापारोव कर रहे हैं। सम्मेलन में PM मोदी के अलावा चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन और अन्य सदस्य देशों के नेता शामिल हुए हैं।

भारत वर्ष 2017 में SCO का पूर्ण सदस्य बना था। इस बार सम्मेलन में विस्तारित ‘SCO Plus’ प्रारूप के तहत कई अन्य देशों के नेता भी हिस्सा ले रहे हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों के निराकरण को लेकर शासन गंभीर….शिकायतों को बिना सारगर्भित टीप के बंद किए जाने पर पीडब्लूडी के 13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
अमर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान से बस्तर में शांति की नई सुबह, वीर जवानों का त्याग सदैव रहेगा स्मरणीय : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
ग्रामीण विकास में पंच-सरपंचों की सक्रिय भागीदारी जरूरी-वन मंत्री श्री केदार कश्यप.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने तीन गांवों में 1.55 करोड़ रुपए के गौरव पथ निर्माण का किया भूमिपूजन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
तहसीलदार के निलंबन पर मंत्री टंकराम वर्मा का सख्त रुख, बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
Featured छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में संवेदनशील शासन, पारदर्शी व्यवस्था और जनभागीदारी से मजबूत हो रहा जनता का विश्वास.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
सेवा के 25 वर्ष: जनकल्याण, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प की प्रेरक यात्रा… प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों का सेवाकाल राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण को समर्पित. राजेश अग्रवाल.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से माताओं को मिल रहा आर्थिक संबल, बच्चों की पढ़ाई के सपनों को मिल रही नई उड़ान.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

छत्तीसगढ़ में दीपावली अवकाश अब 6 दिन का, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया संशोधित आदेश…प्रदेश के स्कूलों में 6 से 11 नवंबर तक रहेगा दीपावली अवकाश.

By
Hum Vatan News
1 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा’ सड़क पर बंधी रस्सी से टकराकर युवक की मौत, आयोजन समिति पर पुलिस की कार्रवाई

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Dhan Kharidi 2026-27 : छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खबर’ 15 नवंबर से धान खरीदी की संभावना, जानें कब तक होगी खरीद

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?