Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CIA Big Revelation On Osama bin Laden: 1998 में ही भारत पर हमले की फिराक में था ओसामा, CIA रिपोर्ट में हुआ खुलासा
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CIA Big Revelation On Osama bin Laden: 1998 में ही भारत पर हमले की फिराक में था ओसामा, CIA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Featuredदेश - विदेश

CIA Big Revelation On Osama bin Laden: 1998 में ही भारत पर हमले की फिराक में था ओसामा, CIA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Hum Vatan News
Last updated: September 13, 2026 1:26 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

CIA Big Revelation On Osama bin Laden: 11 सितंबर 2001 के अमेरिका में हुए आतंकी हमलों की 25वीं बरसी से पहले अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA ने ओसामा बिन लादेन और उसके आतंकी नेटवर्क से जुड़े कई गोपनीय दस्तावेज सार्वजनिक किए हैं। इन दस्तावेजों से पता चला है कि 9/11 हमलों से कई साल पहले ही भारत भी ओसामा बिन लादेन के संभावित निशाने पर था।

Contents
1998 की रिपोर्ट में भारत का जिक्रभारत में किसी खास लक्ष्य का नहीं था जिक्रCIA ने 100 से ज्यादा पन्ने किए जारी9/11 हमलों में करीब 3,000 लोगों की हुई थी मौत

1998 की रिपोर्ट में भारत का जिक्र

CIA की ओर से जारी 28 अगस्त 1998 की एक प्रेसिडेंशियल डेली ब्रीफ में अल-कायदा के संस्थापक ओसामा बिन लादेन को एक गंभीर आतंकी खतरा बताया गया था। रिपोर्ट में कहा गया था कि बिन लादेन कई देशों में हमले करने के इरादे पर विचार कर रहा था, जिनमें भारत, पाकिस्तान, मिस्र, सऊदी अरब, यमन, कुवैत, युगांडा और संभवतः नाइजीरिया शामिल थे।

- Advertisement -
HTML5 Icon

रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि बिन लादेन का आतंकी नेटवर्क अमेरिका और ब्रिटेन को निशाना बनाने के विकल्प तलाश रहा था। उस समय तक उसका नेटवर्क 60 से अधिक देशों में फैला होने की जानकारी अमेरिकी खुफिया एजेंसी के पास थी।

- Advertisement -
HTML5 Icon

भारत में किसी खास लक्ष्य का नहीं था जिक्र

हालांकि, सामने आए दस्तावेज में भारत को लेकर किसी विशेष आतंकी लक्ष्य, हमले की तारीख या किसी ऑपरेशन की विस्तृत योजना का उल्लेख नहीं किया गया था। यानी दस्तावेज से यह पता चलता है कि भारत में हमला करने पर विचार किया जा रहा था, लेकिन किसी खास जगह या ठोस साजिश की जानकारी इसमें नहीं दी गई है।

BRICS Summit 2026 : इनोवेशन से बढ़ेगा समावेशी विकास, पीएम मोदी ने रखा भारत का विजन

CIA ने 100 से ज्यादा पन्ने किए जारी

CIA ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और जॉर्ज डब्ल्यू. बुश के लिए तैयार की गई खुफिया ब्रीफिंग से संबंधित 100 से अधिक पन्नों की सामग्री जारी की है। इन दस्तावेजों को 9/11 हमलों की 25वीं बरसी के अवसर पर सार्वजनिक की गई अनक्लासिफाइड सामग्री का हिस्सा बताया गया है।

9/11 हमलों में करीब 3,000 लोगों की हुई थी मौत

गौरतलब है कि 11 सितंबर 2001 को अल-कायदा के 19 आतंकियों ने अमेरिका में चार यात्री विमानों का अपहरण किया था। इनमें से दो विमानों को न्यूयॉर्क स्थित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की ट्विन टावर्स से टकराया गया, जिसके बाद दोनों इमारतें ढह गईं। तीसरे विमान को वर्जीनिया के अर्लिंग्टन स्थित पेंटागन से टकराया गया, जबकि चौथा विमान पेंसिल्वेनिया में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इन हमलों में करीब 3,000 लोगों की जान गई थी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Sunny Deol Film Controversy : सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ का विवाद हाईकोर्ट पहुंचा, NMC को भेजा गया कानूनी नोटिस
Featured छत्तीसगढ़
CG BREAKING : अमित जोगी की बढ़ीं मुश्किलें, घर पर पुलिस ने चस्पा किया नोटिस’ 24 घंटे में थाने में होना होगा पेश
Featured छत्तीसगढ़
CG Politics : भूपेश बघेल की चुनाव याचिका पर कल होगी सुनवाई, विजय बघेल की होनी थी गवाही
Featured छत्तीसगढ़
सेजेस संविदा शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 – उत्तर पुस्तिका 5 नवंबर को होगी जारी, 8 नवंबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी…महतारी वंदन योजना की 33 वीं किस्त जारी, महिलाओं में उत्साह का माहौल..
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
बस्तर और सरगुजा सहित जनजातीय एवं दूरस्थ अंचलों के युवाओं तक पहुंचे विश्वस्तरीय वैज्ञानिक शिक्षा और तकनीकी प्रशिक्षण का लाभ : मुख्यमंत्री श्री साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG ACB Action : रिश्वतखोरी के आरोप में प्रधान आरक्षक गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप
Featured छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब…छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने पर जोर.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

राज्योत्सव 2026 : वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी को प्रथम पुरस्कार.

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Crime News : महंगी कार खरीदने का ऐसा जुनून’ बेटे ने खुद के अपहरण का नाटक कर पिता से मांगे 5 लाख

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG PM Awas Yojana : पीएम आवास के हितग्राहियों को फ्री में मिलेगी रेत, सरकार ने शुरू की ऑनलाइन आवेदन सुविधा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?