Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: TATA Sons Chairman : चंद्रशेखरन के 5 साल के एक्सटेंशन पर बवाल, नोएल टाटा ने किया विरोध; क्या है पूरा विवाद?
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » TATA Sons Chairman : चंद्रशेखरन के 5 साल के एक्सटेंशन पर बवाल, नोएल टाटा ने किया विरोध; क्या है पूरा विवाद?

Featuredinternational

TATA Sons Chairman : चंद्रशेखरन के 5 साल के एक्सटेंशन पर बवाल, नोएल टाटा ने किया विरोध; क्या है पूरा विवाद?

Hum Vatan News
Last updated: September 18, 2026 5:56 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

TATA Sons Chairman: टाटा समूह में चेयरमैन पद को लेकर एक बार फिर अंदरूनी मतभेद सामने आए हैं। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को पांच साल का एक्सटेंशन देने के प्रस्ताव पर टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा ने विरोध जताया है। 17 सितंबर 2026 को हुई टाटा संस की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव बहुमत से पास हुआ, जबकि नोएल टाटा ने इसके खिलाफ वोट किया।

Contents
4-1 के बहुमत से पास हुआ प्रस्तावनोएल टाटा ने क्यों जताई आपत्ति?बोर्ड नियुक्तियों से लेकर लिस्टिंग तक कई मुद्देRBI के फैसले से भी जुड़ा है विवादटाटा संस की लिस्टिंग क्यों महत्वपूर्ण है?

4-1 के बहुमत से पास हुआ प्रस्ताव

टाटा संस, टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी है। रिपोर्ट के मुताबिक, 17 सितंबर को हुई बोर्ड बैठक में एन चंद्रशेखरन को दोबारा पांच साल के लिए चेयरमैन बनाए रखने का प्रस्ताव 4-1 के बहुमत से मंजूर हुआ। नोएल टाटा ने अकेले इस प्रस्ताव का विरोध किया। इसके बाद टाटा ट्रस्ट्स की ओर से चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति की वैधता पर सवाल उठाए गए।

- Advertisement -
HTML5 Icon

नोएल टाटा ने क्यों जताई आपत्ति?

नोएल टाटा का कहना है कि उनका नकारात्मक वोट वीटो की तरह प्रभावी है और इसलिए बहुमत से लिया गया फैसला मान्य नहीं होना चाहिए। वहीं, टाटा ट्रस्ट्स ने दावा किया कि उसने पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की कानूनी राय भी बोर्ड के सामने रखी थी, लेकिन उसे रिकॉर्ड पर नहीं लिया गया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

ट्रस्ट के मुताबिक, 12 अगस्त को एन चंद्रशेखरन ने कथित तौर पर दोबारा पद स्वीकार नहीं करने का फैसला किया था, जिसे ट्रस्ट ने स्वीकार कर लिया था।

बोर्ड नियुक्तियों से लेकर लिस्टिंग तक कई मुद्दे

टाटा समूह में जारी मतभेद की वजहों में बोर्ड नियुक्तियां, सूचना तक पहुंच और टाटा संस की लंबे समय से लंबित लिस्टिंग योजना शामिल बताई गई हैं। टाटा संस के आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन के नियमों को लेकर भी विवाद है। रिपोर्ट के अनुसार, चेयरमैन की नियुक्ति या पुनर्नियुक्ति के लिए टाटा ट्रस्ट्स द्वारा नामित दोनों निदेशकों की मौजूदगी और सहमति जरूरी होने का प्रावधान है।

मौजूदा बोर्ड में ट्रस्ट के दो नामित निदेशक नोएल टाटा और वेणु श्रीनिवासन हैं। बैठक में नोएल टाटा ने प्रस्ताव का विरोध किया, जबकि वेणु श्रीनिवासन ने समर्थन किया। इसके बाद बैठक की अध्यक्षता कर रहे हरीश मनवानी ने कास्टिंग वोट का इस्तेमाल किया।

Abhishek Sharma Meditation Celebration: सेंचुरी के बाद मैदान पर क्यों करने लगे मेडिटेशन? अभिषेक शर्मा ने बताई वजह

RBI के फैसले से भी जुड़ा है विवाद

इस पूरे मामले में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का फैसला भी अहम माना जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, 11 सितंबर 2026 को RBI ने टाटा संस की कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) का रजिस्ट्रेशन सरेंडर करने की अर्जी खारिज कर दी। इसके बाद कंपनी की लिस्टिंग को लेकर दबाव बढ़ा है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि नोएल टाटा टाटा संस को निजी कंपनी बनाए रखने के पक्ष में हैं और RBI के नियमों का पालन करने के लिए अन्य संरचनात्मक विकल्प तलाशने की बात रखते हैं। दूसरी ओर, बोर्ड RBI के नियमों के अनुरूप लिस्टिंग की दिशा में आगे बढ़ना चाहता है।

टाटा संस की लिस्टिंग क्यों महत्वपूर्ण है?

RBI ने सितंबर 2022 में टाटा संस को अपर-लेयर NBFC के तौर पर रजिस्टर किया था। रिपोर्ट के अनुसार, RBI के नियमों के तहत ऐसी कंपनियों को निर्धारित समयसीमा में शेयर बाजार में सूचीबद्ध होना होता है। टाटा संस ने लिस्टिंग से बचने के लिए खुद को CIC कैटेगरी से बाहर करने और कर्ज चुकाने से जुड़ा आवेदन मार्च 2024 में दिया था, लेकिन 11 सितंबर 2026 को RBI ने इसे खारिज कर दिया।

ऐसे में टाटा संस की लिस्टिंग और उसके भविष्य के कॉरपोरेट ढांचे को लेकर टाटा समूह के भीतर मतभेद का मुद्दा और महत्वपूर्ण हो गया है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG News : सेंट्रल जेल में महिला कैदी की बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान हुई मौत से मचा हड़कंप
Featured छत्तीसगढ़
DSP को बदनाम करने की साजिश का आरोप, कंपनी के तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की FIR
Featured छत्तीसगढ़
iPhone 18 Pro
iPhone 18 Pro First Sale : दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक Apple Store के बाहर लंबी लाइनें, जानें कीमत
Featured tech देश - विदेश
Jhiram Ghati Case : झीरम कांड पर NIA कोर्ट का फैसला’ हमले से पहले की तैयारी को लेकर सामने आई महत्वपूर्ण जानकारी
Featured छत्तीसगढ़
Aadhaar Update New Rule CG : आधार कार्ड में नाम-पता बदलना हुआ आसान, घर बैठे कर सकेंगे ऑनलाइन अपडेट
Featured छत्तीसगढ़
CG News : साय सरकार के चौथे बजट पर काम शुरू, सभी विभागों से तय समय में प्रस्ताव भेजने के निर्देश
Featured छत्तीसगढ़
CG Crime News : तालाब किनारे बेहोश मिला युवक, लोगों ने समझा डूबने से मौत’ पुलिस ने बचाई जान
Featured छत्तीसगढ़
CG News : कैंसर को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अब हर केस की रिपोर्टिंग होगी अनिवार्य
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

OnePlus 16
Featuredtech

OnePlus 16 : चीन में 3C सर्टिफिकेशन मिला, 165Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी के साथ जल्द होगा लॉन्च

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredखेल

Abhishek Sharma Meditation Celebration: सेंचुरी के बाद मैदान पर क्यों करने लगे मेडिटेशन? अभिषेक शर्मा ने बताई वजह

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featurednational

Jammu Birthday Party Murder: जन्मदिन की पार्टी में केक लगाने पर हुआ विवाद, दोस्त की चाकू से हत्या का आरोप

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?