Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: महतारी वंदन ने बढ़ाया हौसला, सिलाई ने संवारी जिंदगी…. रटगा की सोनू देवी अपने हुनर से परिवार की आर्थिक मजबूती में निभा रहीं भूमिका.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » महतारी वंदन ने बढ़ाया हौसला, सिलाई ने संवारी जिंदगी…. रटगा की सोनू देवी अपने हुनर से परिवार की आर्थिक मजबूती में निभा रहीं भूमिका.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

महतारी वंदन ने बढ़ाया हौसला, सिलाई ने संवारी जिंदगी…. रटगा की सोनू देवी अपने हुनर से परिवार की आर्थिक मजबूती में निभा रहीं भूमिका.

Hum Vatan News
Last updated: September 20, 2026 7:38 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर, 20 सितंबर 2026/ गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के मरवाही विकासखंड के ग्राम पंचायत रटगा की श्रीमती सोनू देवी के हाथों में हुनर पहले से था, जरूरत थी तो बस उस हुनर को आगे बढ़ाने के लिए थोड़े से आर्थिक संबल की। घर पर ही सिलाई का काम करने वाली सोनू देवी परिवार और आसपास के लोगों के कपड़े सिलकर अपनी आमदनी में सहयोग करती थीं। मेहनत और हुनर के बावजूद सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण उनके काम का दायरा छोटा था और वह अपनी सिलाई कला को बड़े स्तर पर नहीं ले जा पा रही थीं।

सोनू देवी के लिए सिलाई केवल एक काम नहीं, बल्कि परिवार की आर्थिक जरूरतों में हाथ बंटाने और अपने पैरों पर खड़े होने का माध्यम रही है। वह उपलब्ध संसाधनों में ही लगातार मेहनत करती रहीं। इसी बीच महतारी वंदन योजना से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता उनके लिए बदलाव की शुरुआत बनी।

- Advertisement -
HTML5 Icon

महतारी वंदन योजना बना आर्थिक संबल

- Advertisement -
HTML5 Icon

महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली एक हजार रुपये की मासिक आर्थिक सहायता ने सोनू देवी को अपने हुनर को आगे बढ़ाने का अवसर दिया। उन्होंने योजना से मिलने वाली राशि और अपनी टेलरिंग मशीन का बेहतर उपयोग करते हुए सिलाई के काम को और गति दी। धीरे-धीरे उनके काम का दायरा बढ़ने लगा और घर से संचालित होने वाला उनका सिलाई कार्य आय के बेहतर साधन के रूप में विकसित होने लगा।

सोनू देवी बताती हैं कि नियमित रूप से मिलने वाली आर्थिक सहायता ने उन्हें अपने काम को जारी रखने और आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में सहारा दिया। इससे उन्हें अपने सिलाई कार्य पर ध्यान केंद्रित करने और अपने हुनर को और बेहतर तरीके से उपयोग करने का अवसर मिला।

महतारी वंदन योजना के अंतर्गत सोनू देवी के बैंक खाते में 31वीं किस्त की राशि भी पहुंच चुकी है। योजना के माध्यम से लगातार मिल रही आर्थिक सहायता उनके लिए नियमित संबल का काम कर रही है। इस सहयोग से उन्हें अपने काम को आगे बढ़ाने के साथ-साथ परिवार की जरूरतों में योगदान देने का अवसर मिल रहा है।

सिलाई से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम

आज सोनू देवी के लिए सिलाई का काम महज घर तक सीमित गतिविधि नहीं रह गया है। उनका हुनर अब आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ता माध्यम बन रहा है। अपनी मेहनत, लगन और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए वह अपने काम को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रही हैं।

महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक सहायता ने उन्हें अपने हुनर पर आगे काम करने और जरूरत के अनुसार संसाधनों का उपयोग करने का अवसर दिया है। इससे परिवार की आर्थिक जरूरतों में सहयोग मिलने के साथ ही उनके आत्मविश्वास को भी मजबूती मिली है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार

श्रीमती सोनू देवी महतारी वंदन योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता ने उनके सिलाई कार्य को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया है। उनका कहना है कि नियमित आर्थिक सहायता से उन्हें अपने काम को जारी रखने का संबल मिला है और अब वह अपने हुनर के माध्यम से परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं।

सोनू देवी की कहानी यह दर्शाती है कि नियमित आर्थिक सहयोग जब मेहनत और हुनर के साथ जुड़ता है, तो छोटे स्तर पर किया जा रहा काम भी आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकता है। महतारी वंदन योजना उनके लिए आर्थिक सहायता के साथ-साथ अपने हुनर को नई पहचान देने का माध्यम बन रही है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Yogi Adityanath Mother Death: पंचूर गांव में सावित्री देवी ने ली अंतिम सांस, मां के निधन की खबर सुन गोरखपुर में थे CM योगी
Featured national
CG Crime News : त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं, एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध मौत’ जांच में जुटी पुलिस
Featured छत्तीसगढ़
Anthropic IPO: IPO से जुटाए ₹7 लाख करोड़, SpaceX का रिकॉर्ड टूटा; AI कंपनी Anthropic ने रचा इतिहास
business Featured
CG Scam News : सड़क घोटाले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, 13 अफसर सस्पेंड और 15 ठेकेदारों को नोटिस’ FIR की तैयारी
Featured छत्तीसगढ़
IND vs NZ: भारत के खिलाफ ग्लेन फिलिप्स का बड़ा कारनामा, टेस्ट-वनडे-T20 तीनों में ठोके शतक
Featured खेल
Alia Bhatt-Ranbir Kapoor : 10 साल का उम्र का फासला और शादी पर सवाल, आलिया भट्ट ने तोड़ी चुप्पी
Featured मनोरंजन
CG Crime News : गरियाबंद में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, पुलिस और वनकर्मियों को बनाया निशाना’ इलाके में तनाव
Featured छत्तीसगढ़
Malaysia Visa Rules 2027: 31 दिसंबर के बाद मलेशिया जाने के लिए जरूरी होगा वीजा, भारतीय यात्रियों के लिए नई गाइडलाइन
Featured international

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG IAS Promotions : छत्तीसगढ़ में IAS अधिकारियों को बड़ा प्रमोशन, डॉ. रोहित यादव और डॉ. कमलप्रीत सिंह को मिली प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : ग्रामीण रोजगार योजना में डिजिटल बदलाव, अब मजदूर ऑनलाइन कर सकेंगे शिकायत’ घर बैठे मिलेगी कार्रवाई की जानकारी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Today : आज से बदलेगा छत्तीसगढ़ का मौसम, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश के आसार’ अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?