Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Ketan Murder Case: केतन हत्याकांड में पिता का बड़ा आरोप, सिया के परिवार पर जताया साजिश में शामिल होने का शक
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Ketan Murder Case: केतन हत्याकांड में पिता का बड़ा आरोप, सिया के परिवार पर जताया साजिश में शामिल होने का शक

Featurednational

Ketan Murder Case: केतन हत्याकांड में पिता का बड़ा आरोप, सिया के परिवार पर जताया साजिश में शामिल होने का शक

Hum Vatan News
Last updated: September 22, 2026 5:18 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

पुणे: Ketan Murder Case: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़ सामने आया है। केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने सिया गोयल के परिवार के कई सदस्यों के भी कथित तौर पर हत्या की साजिश में शामिल होने की आशंका जताई है। उन्होंने सिया के पिता, मां, भाई, चाचा और चाची की भूमिका की जांच की मांग की है। हालांकि, उन्होंने कहा कि चार्जशीट पढ़ने के बाद ही वह इस मामले में विस्तार से कुछ कहेंगे।

Contents
5,053 पन्नों की चार्जशीट दाखिलसिया और चेतन की कथित सीक्रेट शादी पर भी उठाए सवाल18 जून को लोहगढ़ किले में हुई थी केतन की मौतCCTV में हुडी पहने व्यक्ति दिखासिया-चेतन के बीच हजारों कॉल की बात14 जून को भी लोहगढ़ गई थी सिया

विशाल अग्रवाल ने केतन की हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों को मौत की सजा देने की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने कोर्ट से चार्जशीट की कॉपी उपलब्ध कराने, मामले की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में कराने और वरिष्ठ अधिवक्ता उज्ज्वल निकम को विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग की है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

5,053 पन्नों की चार्जशीट दाखिल

पुणे ग्रामीण पुलिस ने शनिवार को वडगांव मावल कोर्ट में केतन हत्याकांड से जुड़ी 5,053 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। इसमें सिया गोयल, चेतन चौधरी और रितेश हांगे को आरोपी बनाया गया है। तीनों न्यायिक हिरासत में हैं और पुणे की येरवडा सेंट्रल जेल में बंद हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

विशाल अग्रवाल ने सरकार से उज्ज्वल निकम की नियुक्ति और फास्ट-ट्रैक ट्रायल के लिए जरूरी अधिसूचना जारी करने का भी अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि अपनी मांगों को लेकर वह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी संपर्क कर चुके हैं।

सिया और चेतन की कथित सीक्रेट शादी पर भी उठाए सवाल

केतन के पिता ने सिया गोयल और उसके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी की कथित गुप्त शादी की खबरों पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि अगर दोनों की पहले ही शादी हो चुकी थी, तो सिया के परिवार की ओर से केतन के साथ उसकी शादी कराने की कोशिश क्यों की गई।

18 जून को लोहगढ़ किले में हुई थी केतन की मौत

सिया गोयल और केतन अग्रवाल की नवंबर 2025 में सगाई हुई थी। इसके बाद 18 जून 2026 को दोनों पुणे के लोहगढ़ किले गए थे। इसी दौरान केतन की करीब 350 से 400 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई।

शुरुआत में इसे हादसा माना गया था। बताया गया था कि चट्टान के पास फोटो खिंचवाते समय केतन का पैर फिसल गया। हालांकि, जांच आगे बढ़ने के बाद पुलिस ने इसे कथित हत्या की साजिश के तौर पर देखा।

CG News : रायपुर बार में हाईवोल्टेज ड्रामा’ ₹10 हजार का बिल देख युवती ने किया हंगामा, शीशा तोड़ा

CCTV में हुडी पहने व्यक्ति दिखा

पुलिस जांच के दौरान लोहगढ़ के टिकट काउंटर के CCTV फुटेज में एक हुडी पहना व्यक्ति केतन और सिया का पीछा करता दिखाई दिया। पुलिस के मुताबिक, उसकी पहचान चेतन चौधरी के रूप में हुई।

पुलिस का आरोप है कि चेतन ने घटना वाले दिन अपना मोबाइल फोन कार्यालय में छोड़ दिया था। जांच के अनुसार, उसके मोबाइल का इंटरनेट सुबह करीब 7 बजे से शाम 5:40 बजे तक बंद था। पुलिस का दावा है कि ऐसा घटनास्थल पर उसकी मोबाइल लोकेशन आने से बचने के लिए किया गया था।

सिया-चेतन के बीच हजारों कॉल की बात

चार्जशीट में पुलिस ने सिया और चेतन के बीच हुई बातचीत और कॉल डिटेल रिकॉर्ड का भी उल्लेख किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच हजारों कॉल और कई लंबी बातचीत हुई थीं। जांच एजेंसी ने इन डिजिटल रिकॉर्ड्स को कथित साजिश से जुड़े सबूतों में शामिल किया है।

14 जून को भी लोहगढ़ गई थी सिया

चार्जशीट के मुताबिक, 18 जून की घटना से चार दिन पहले यानी 14 जून को भी सिया केतन को लोहगढ़ लेकर गई थी। पुलिस का आरोप है कि उस दौरान भी केतन को पहाड़ से धक्का देने की कोशिश की गई थी, लेकिन वह झाड़ी पकड़कर बच गया था।

फिलहाल मामले में पुलिस की चार्जशीट के आधार पर आरोपों की न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। आरोपियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर अंतिम फैसला अदालत की सुनवाई के बाद ही होगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के समावेशी विकास के विजन से जनजातीय परिवारों को मिल रहा सुरक्षित आवास और सम्मानजनक जीवन का आधार.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
जंगल की महक से बाजार की पहचान तक पहुंचा महुआ…मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में महुआ को मिल रहा नया स्वरूप.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर’ रपटा पुल टूटने से कई गांवों की राह बंद, ग्रामीण परेशान
Featured छत्तीसगढ़
सेवा संकल्प से संवरी उम्मीद..0.40 हेक्टेयर में गुलाब पटेल ने लिखा मछली पालन से समृद्धि का नया अध्याय.
Blog अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
राष्ट्रीय स्तर के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चंपारण्य, करीब 15 एकड़ क्षेत्र में आधुनिक पर्यटन सुविधाओं का होगा विस्तार.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
अरोमा कैफे में भीषण अग्निकांड, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका’ सामान हुआ राख
Featured छत्तीसगढ़
81 वर्षीय सोनकुंवर के लिए आसान हुआ बेटे के नाम जमीन का हस्तांतरण….पारिवारिक दानपत्र पर पंजीयन शुल्क अब केवल 500 रुपये, परिवार को मिली 6,600 रुपये से अधिक की प्रत्यक्ष बचत.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : अजय चंद्राकर पहुंचे कोर्ट, सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के खिलाफ मानहानि का मामला

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : सड़क पर जन्मदिन मनाकर किया ट्रैफिक बाधित, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Crime News : दूसरे गांव में पहुंचा युवक, खुद की गर्दन पर किया वार’ पुलिस ने समय रहते अस्पताल में कराया भर्ती

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?