Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: NCERT Class 9 Syllabus Change: रूसी-फ्रांसीसी क्रांति हटाई, 7वीं सदी के बाद का भारतीय इतिहास और रानी अब्बक्का जुड़ीं
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » NCERT Class 9 Syllabus Change: रूसी-फ्रांसीसी क्रांति हटाई, 7वीं सदी के बाद का भारतीय इतिहास और रानी अब्बक्का जुड़ीं

educationFeaturedदेश - विदेश

NCERT Class 9 Syllabus Change: रूसी-फ्रांसीसी क्रांति हटाई, 7वीं सदी के बाद का भारतीय इतिहास और रानी अब्बक्का जुड़ीं

Hum Vatan News
Last updated: October 2, 2026 3:03 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

नई दिल्ली: NCERT Syllabus Change 2026: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने कक्षा 9 के सामाजिक विज्ञान पाठ्यक्रम और किताब में बड़ा बदलाव किया है। नई किताब ‘Understanding Society: India and Beyond – Part 2’ में पहले पढ़ाए जाने वाले कई यूरोपीय इतिहास के विषयों को हटाकर भारतीय इतिहास, विशेष रूप से मध्यकालीन भारत और विभिन्न शासकों के प्रतिरोध पर ज्यादा जोर दिया गया है। नई किताब 29 सितंबर 2026 को जारी की गई।

Contents
9वीं की किताब से हटाए गए फ्रांसीसी और रूसी क्रांति के अध्यायमध्यकालीन भारत और ‘Resistance and Resilience’ पर जोररानी अब्बक्का समेत भारतीय इतिहास की हस्तियों को जगह7वीं सदी के बाद के आक्रमणों का भी जिक्रNCERT ने बदलाव की बताई ये वजह

9वीं की किताब से हटाए गए फ्रांसीसी और रूसी क्रांति के अध्याय

नई किताब में पहले की ‘India and the Contemporary World’ पुस्तक में शामिल फ्रांसीसी क्रांति, यूरोप में समाजवाद और रूसी क्रांति तथा नाजीवाद और हिटलर के उदय जैसे विषय अब उसी रूप में शामिल नहीं हैं। पुरानी NCERT कक्षा 9 की इतिहास पाठ्यपुस्तक में फ्रांसीसी क्रांति और रूसी क्रांति बाकायदा प्रमुख अध्याय थे।

- Advertisement -
HTML5 Icon

नई व्यवस्था में चार पुरानी पुस्तकों को एकीकृत करके सामाजिक विज्ञान की नई किताब तैयार की गई है। इसमें इतिहास के साथ अन्य सामाजिक विज्ञान विषयों को भी नए ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

मध्यकालीन भारत और ‘Resistance and Resilience’ पर जोर

नई किताब में लगभग 1000 से 1700 ईस्वी के बीच के भारतीय इतिहास को ‘Resistance and Resilience’ यानी ‘विरोध और लचीलापन’ के नजरिए से प्रस्तुत किया गया है। इसमें अलग-अलग भारतीय शक्तियों द्वारा बाहरी आक्रमणों का सामना करने की घटनाओं को प्रमुखता दी गई है।

इसमें राजपूतों, अहोम, विजयनगर साम्राज्य, मराठों, सिखों और जाटों के प्रतिरोध का उल्लेख किया गया है। महाराणा प्रताप और अकबर के संघर्ष तथा 1671 की सरायघाट की लड़ाई में लाचित बोरफुकन के नेतृत्व का भी जिक्र है।

रानी अब्बक्का समेत भारतीय इतिहास की हस्तियों को जगह

नई पाठ्यपुस्तक में भारतीय इतिहास की कई ऐसी हस्तियों और क्षेत्रीय शक्तियों को शामिल किया गया है, जिन्हें नए पाठ्यक्रम में ज्यादा प्रमुखता दी गई है। इनमें रानी अब्बक्का का भी उल्लेख है। इसके अलावा भारतीय शासकों और उनके संघर्षों से जुड़े कई प्रसंगों को पाठ का हिस्सा बनाया गया है।

CG News : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में निलंबित IPS रतनलाल डांगी के मामले की सुनवाई, जांच में आरोप सही पाए जाने का दावा

7वीं सदी के बाद के आक्रमणों का भी जिक्र

किताब में कहा गया है कि 7वीं सदी के बाद भारतीय उपमहाद्वीप ने लगातार कई आक्रमणों का सामना किया। इसमें क्षेत्रीय विस्तार के साथ धार्मिक उद्देश्यों से जुड़े कारणों का भी उल्लेख किया गया है।

नई किताब में धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े प्रसंग भी शामिल हैं। उदाहरण के तौर पर बस्तर के शासक अन्नमराजा, विजयनगर के कुमार कंपन और छत्रपति शिवाजी से जुड़ी देवी और तलवार की मान्यताओं का उल्लेख किया गया है।

NCERT ने बदलाव की बताई ये वजह

NCERT प्रमुख दिनेश सकलानी ने किताब की प्रस्तावना में कहा है कि माध्यमिक स्तर पर सामाजिक विज्ञान की पढ़ाई का उद्देश्य विद्यार्थियों में विश्लेषण और चर्चा की क्षमता विकसित करना, आलोचनात्मक सोच को बढ़ावा देना, विभिन्न संस्कृतियों को समझने की क्षमता बढ़ाना और नागरिक एवं सामाजिक जीवन में जिम्मेदारी के साथ भाग लेने के लिए तैयार करना है।

नई किताब National Education Policy (NEP) 2020 और National Curriculum Framework for School Education (NCF-SE) 2023 के तहत पाठ्यपुस्तकों के चरणबद्ध बदलाव का हिस्सा है।

इस तरह कक्षा 9 के सामाजिक विज्ञान में अब इतिहास पढ़ाने का फोकस पहले की तुलना में अधिक भारतीय इतिहास, क्षेत्रीय शक्तियों, सांस्कृतिक परंपराओं और प्रतिरोध की घटनाओं पर दिखाई देता है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Dev Uthani Ekadashi 2026 Niyam : देवउठनी एकादशी पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, पूजा-पाठ से जुड़े जरूरी नियम जानें
Featured religion
Cyclone Akvan : ओडिशा-आंध्र में भारी बारिश का अलर्ट, छत्तीसगढ़ समेत 7 राज्यों में बदलेगा मौसम
Featured देश - विदेश
CG Weather Update : प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, चक्रवात के असर से गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
Featured छत्तीसगढ़
19 November 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
Featured religion
CG VIP Security : छत्तीसगढ़ में 47 नेताओं की सुरक्षा खत्म, 100 से ज्यादा VIP की सिक्योरिटी घटाई; गृह विभाग का आदेश जारी
Featured छत्तीसगढ़
CG Crime News : करोड़ों की ठगी मामले में दीपक-बरखा टंडन आमने-सामने, रायपुर पुलिस ने मांगी रिमांड, खुल सकते हैं बड़े राज
Featured छत्तीसगढ़
CG Naxal News : छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, जंगल में छिपाकर रखा गया हथियारों का डंप मिला
Featured छत्तीसगढ़
CG Board Exam 2027 : बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान, 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए जारी हुआ पूरा शेड्यूल
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : छत्तीसगढ़ की सड़क पर दिखा तेंदुआ, राहगीरों ने मोबाइल में कैद किया नजारा, दहशत के बीच बनाया वीडियो

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : 19 लोगों की मौत का जिम्मेदार कबरा हाथी ट्रैंकुलाइज, 2 कुमकी हाथियों ने निभाई अहम भूमिका

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : जिंदगी के लिए जंग लड़ रही 3 साल की काव्या, PM मोदी से लगाई मदद की गुहार, चिट्ठी ने सबको किया भावुक

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?