Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CG News : 19 लोगों की मौत का जिम्मेदार कबरा हाथी ट्रैंकुलाइज, 2 कुमकी हाथियों ने निभाई अहम भूमिका
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CG News : 19 लोगों की मौत का जिम्मेदार कबरा हाथी ट्रैंकुलाइज, 2 कुमकी हाथियों ने निभाई अहम भूमिका

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : 19 लोगों की मौत का जिम्मेदार कबरा हाथी ट्रैंकुलाइज, 2 कुमकी हाथियों ने निभाई अहम भूमिका

Hum Vatan News
Last updated: November 18, 2026 7:00 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

CG NEWS :  सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा और सूरजपुर जिले में पिछले 6 महीनों से दहशत का पर्याय बने ‘कबरा’ हाथी को आखिरकार वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया है। बुधवार को रामगढ़ में वन विभाग की टीम ने दो कुमकी हाथियों की मदद से उसे ट्रैंकुलाइज कर बेहोश किया। इसके बाद हाथी को सुरक्षित तरीके से काबू में लिया गया। अब उसे रेडियो कॉलर लगाने के बाद रेस्क्यू सेंटर भेजने की तैयारी की जा रही है।

Contents
2 कुमकी हाथियों की मदद से पकड़ा गया कबरा6 महीने में 19 लोगों की ले चुका है जानरेडियो कॉलर लगाकर रेस्क्यू सेंटर भेजने की तैयारी

बताया जा रहा है कि कबरा हाथी पिछले छह महीनों में 19 लोगों की जान ले चुका है। लगातार हो रही जनहानि के कारण वन विभाग के लिए उसे पकड़ना बड़ी चुनौती बना हुआ था। हाल ही में वह 17 हाथियों के झुंड में शामिल हो गया था, जिसके चलते उसकी पहचान कर ट्रैंकुलाइज करना और भी मुश्किल हो गया था।

- Advertisement -
HTML5 Icon

2 कुमकी हाथियों की मदद से पकड़ा गया कबरा

वन विभाग की टीम लगातार हाथियों के झुंड की निगरानी कर रही थी। मंगलवार रात हाथियों का दल सरमा-चकेरी और तेंदूटिकरा के जंगलों में घूम रहा था। इससे पहले सोमवार को कुमकी हाथियों की मदद से कबरा हाथी को पकड़ने की कोशिश की गई थी, लेकिन ट्रैंकुलाइजर गन से निशाना चूकने के कारण अभियान सफल नहीं हो पाया था।

- Advertisement -
HTML5 Icon

विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका सबसे अहम- राज्यपाल श्री रमेन डेका.

बुधवार सुबह हाथियों का झुंड रामगढ़ पहाड़ी के नीचे पहुंचा। इसके बाद वन विभाग की टीम कुमकी हाथियों दुर्योधन और तीरथ के साथ मौके पर पहुंची। वन्यजीव चिकित्सक कुमकी हाथी पर सवार होकर कबरा के करीब पहुंचे और ट्रैंकुलाइजर गन से उसे डॉट मारा। डॉट लगने के बाद कबरा हाथी बेहोश हो गया, जिसके बाद वन अमले ने उसे सुरक्षित तरीके से काबू में ले लिया।

6 महीने में 19 लोगों की ले चुका है जान

कबरा हाथी सरगुजा और सूरजपुर जिले के ग्रामीण इलाकों में लंबे समय से आतंक का कारण बना हुआ था। पिछले छह महीनों में उसके हमलों में 19 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। हाथी के लगातार हमलों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। वन विभाग की टीम उसकी गतिविधियों पर नजर रखते हुए उसे पकड़ने के लिए लगातार अभियान चला रही थी।

रेडियो कॉलर लगाकर रेस्क्यू सेंटर भेजने की तैयारी

कबरा हाथी को ट्रैंकुलाइज किए जाने के बाद अब वन विभाग की अगली तैयारी उसे रेडियो कॉलर लगाने की है। रेडियो कॉलर की मदद से उसकी लोकेशन और गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा सकेगी। इसके बाद उसे रेस्क्यू सेंटर भेजने की तैयारी की जा रही है।

कबरा हाथी के पकड़े जाने से सरगुजा और सूरजपुर जिले के प्रभावित ग्रामीण इलाकों में राहत की उम्मीद जगी है। हालांकि, वन विभाग के सामने अब हाथी को सुरक्षित तरीके से स्थानांतरित करने और आगे उसकी निगरानी की जिम्मेदारी होगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG News : छत्तीसगढ़ की सड़क पर दिखा तेंदुआ, राहगीरों ने मोबाइल में कैद किया नजारा, दहशत के बीच बनाया वीडियो
Featured छत्तीसगढ़
CG News : जिंदगी के लिए जंग लड़ रही 3 साल की काव्या, PM मोदी से लगाई मदद की गुहार, चिट्ठी ने सबको किया भावुक
Featured छत्तीसगढ़
CG News : पटवारियों की हड़ताल पर डिप्टी CM अरुण साव की दो टूक, बोले- किसानों के हित में काम पर लौटें
Featured छत्तीसगढ़
Jammu Kashmir Encounter : कुलगाम एनकाउंटर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, लश्कर का खूंखार आतंकी लतीफ भट मारा गया
Featured देश - विदेश
Instagram New Rules : इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव, अब फीड में कम दिखेंगे अश्लील और हिंसक वीडियो, Meta ने बदले नियम
Featured देश - विदेश
स्पेस ऑन व्हील’ से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान….बच्चों में वैज्ञानिक चेतना जगाने की पहल को मिला मुख्यमंत्री का प्रोत्साहन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
बस्तर की कौशल्या सेठिया ने मशरूम उत्पादन से लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका सबसे अहम- राज्यपाल श्री रमेन डेका.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : जेल में पहले कैदी फरार, अब बंदी की मौत से हड़कंप, जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Nursing Officers Strike : छत्तीसगढ़ में नर्सिंग ऑफिसर्स की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 9 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन; 21 नवंबर को CM निवास घेराव की चेतावनी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredदेश - विदेश

QUAD Summit: जमीन पर पड़ा तिरंगा देख पीएम मोदी ने खुद उठाया, जेब में रखकर पेश की सम्मान की मिसाल; 2027 में भारत करेगा QUAD बिजनेस फोरम की मेजबानी

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?