Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: स्पेस ऑन व्हील’ से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान….बच्चों में वैज्ञानिक चेतना जगाने की पहल को मिला मुख्यमंत्री का प्रोत्साहन.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » स्पेस ऑन व्हील’ से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान….बच्चों में वैज्ञानिक चेतना जगाने की पहल को मिला मुख्यमंत्री का प्रोत्साहन.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

स्पेस ऑन व्हील’ से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान….बच्चों में वैज्ञानिक चेतना जगाने की पहल को मिला मुख्यमंत्री का प्रोत्साहन.

Hum Vatan News
Last updated: November 18, 2026 5:06 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर, 18 नवंबर 2026/ जिन बच्चों के लिए उपग्रह अब तक आसमान में चमकते बिंदु भर थे, उनके सामने अब इसरो के उपग्रहों के मॉडल मौजूद हैं। विज्ञान को प्रयोगशालाओं और बड़े संस्थानों तक सीमित न रखकर गांवों और स्कूलों तक पहुंचाने में जुटी विज्ञान भारती की इस पहल की मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सराहना की।

नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में विज्ञान भारती के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने संस्था के प्रतिनिधियों से आत्मीय भेंट की। साथ ही उन्होंने जनजातीय अंचलों में विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के संस्था के प्रयासों की सराहना की।

- Advertisement -
HTML5 Icon

मुख्यमंत्री ने कहा कि विज्ञान और नवाचार के प्रति जिज्ञासा नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। जनजातीय अंचलों के बच्चों को देश की वैज्ञानिक उपलब्धियों से परिचित कराने से उनमें नई चीजों को जानने-समझने की रुचि बढ़ेगी और नई संभावनाओं के प्रति उत्सुकता विकसित होगी।

- Advertisement -
HTML5 Icon

संस्था के प्रतिनिधि श्री वर प्रसाद कोला ने मुख्यमंत्री को विज्ञान भारती की गतिविधियों और उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विज्ञान भारती राष्ट्रीय स्तर की संस्था है, जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। संस्था स्वदेशी विज्ञान आंदोलन के माध्यम से भारतीय वैज्ञानिक परंपरा और आधुनिक विज्ञान के बीच संवाद स्थापित करने का कार्य कर रही है। इसमें वरिष्ठ वैज्ञानिकों के साथ नई पीढ़ी के वैज्ञानिक भी जुड़े हुए हैं। इसरो, आईसीएमआर, जैव प्रौद्योगिकी विभाग तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग से जुड़े विशेषज्ञों का भी इसमें योगदान है।

श्री कोला ने बताया कि दूरस्थ अंचलों तक विज्ञान की जिज्ञासा पहुंचाने के लिए विज्ञान भारती ‘स्पेस ऑन व्हील’ पहल संचालित कर रही है। इस विशेष वाहन में इसरो द्वारा प्रक्षेपित उपग्रहों के मॉडल और अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़ी प्रदर्शन सामग्री रखी जाती है। वाहन के साथ मौजूद वैज्ञानिक और प्रशिक्षित शिक्षक बच्चों को उपग्रहों, अंतरिक्ष अभियानों और अनुसंधान की कार्यप्रणाली सरल भाषा में समझाते हैं। इस पहल के माध्यम से उन बच्चों को भी अंतरिक्ष विज्ञान को करीब से जानने और समझने का अवसर मिल रहा है, जिनके लिए वैज्ञानिक संस्थानों और प्रयोगशालाओं तक पहुंचना आसान नहीं है।

इस अवसर पर शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. कुशकुमार नायक तथा एनआईटी रायपुर के कंप्यूटर साइंस विभाग के प्रोफेसर डॉ. दिलीप कुमार सिसोदिया भी उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Instagram New Rules : इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव, अब फीड में कम दिखेंगे अश्लील और हिंसक वीडियो, Meta ने बदले नियम
Featured देश - विदेश
बस्तर की कौशल्या सेठिया ने मशरूम उत्पादन से लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका सबसे अहम- राज्यपाल श्री रमेन डेका.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG News : जेल में पहले कैदी फरार, अब बंदी की मौत से हड़कंप, जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
Featured छत्तीसगढ़
CG Nursing Officers Strike : छत्तीसगढ़ में नर्सिंग ऑफिसर्स की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 9 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन; 21 नवंबर को CM निवास घेराव की चेतावनी
Featured छत्तीसगढ़
QUAD Summit: जमीन पर पड़ा तिरंगा देख पीएम मोदी ने खुद उठाया, जेब में रखकर पेश की सम्मान की मिसाल; 2027 में भारत करेगा QUAD बिजनेस फोरम की मेजबानी
Featured देश - विदेश
MS Dhoni Retirement : IPL से संन्यास की खबर के बीच CSK ने ‘थाला’ को दिया खास सम्मान, चेपॉक में हुआ शानदार ड्रोन शो
Featured sports
CG Cabinet Decision 2026 : साय कैबिनेट के 4 बड़े फैसले, अबूझमाड़ के छात्रों के लिए 40.98 करोड़ मंजूर
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG DA Hike : साय सरकार का अधिकारियों को दिवाली जैसा तोहफा, IAS, IPS और IFS को अब मिलेगा 63% DA

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Police Action : शोएब ढेबर से जुड़े मामले में बड़ा खुलासा’ इंस्पेक्टर विनीत दुबे पर गिरी गाज, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Crime News : जंगल की जांच करने पहुंचे डिप्टी रेंजर से मारपीट, सरेआम जड़े थप्पड़ और फाड़ी वर्दी, वीडियो वायरल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?