रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए आज बड़ा दिन है। महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त आज जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान DBT के जरिए प्रदेश की 67 लाख 38 हजार 217 महिला हितग्राहियों के बैंक खातों में 632 करोड़ 40 लाख रुपये ट्रांसफर करेंगे।
32वीं किस्त के बाद 20,708 करोड़ से ज्यादा का भुगतान
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त जारी होने के बाद योजना के तहत अब तक महिला हितग्राहियों को किए गए कुल भुगतान का आंकड़ा 20,708 करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगा। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है।
Puja Special Train: 22 कोच के साथ चलेगी हटिया-LTT ट्रेन, छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ी राहत
ई-केवाईसी पूरा होना जरूरी
सरकार ने स्पष्ट किया है कि ई-केवाईसी पूरा करा चुके पात्र हितग्राहियों को ही 32वीं किस्त का लाभ मिलेगा। ऐसे में जिन महिलाओं ने अभी तक ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें इसे जल्द पूरा कराने की जरूरत है।
महतारी वंदन योजना का उद्देश्य पात्र महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। 32वीं किस्त जारी होने के साथ प्रदेश की लाखों महिलाओं को एक बार फिर सीधे बैंक खाते में आर्थिक सहायता मिलेगी।


