Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Rahul Gandhi: ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे के साथ रामलीला मैदान पहुंचे विपक्षी नेता, जानें क्या है पूरा मामला
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Rahul Gandhi: ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे के साथ रामलीला मैदान पहुंचे विपक्षी नेता, जानें क्या है पूरा मामला

Featurednationalpolitics

Rahul Gandhi: ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे के साथ रामलीला मैदान पहुंचे विपक्षी नेता, जानें क्या है पूरा मामला

Hum Vatan News
Last updated: November 1, 2026 1:32 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

नई दिल्ली: Rahul Gandhi: दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार, 1 नवंबर 2026 को INDIA गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली आयोजित की जा रही है। इस रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव समेत कई विपक्षी नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। रैली के जरिए विपक्ष चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद कर रहा है।

Contents
राहुल गांधी ने लोगों से की रैली में शामिल होने की अपील19 विपक्षी दलों के नेताओं के शामिल होने की उम्मीदरामलीला मैदान में सुरक्षा के कड़े इंतजामकनॉट प्लेस में ट्रैफिक जाम, कई रास्तों पर प्रतिबंधव्यापारियों ने कारोबार प्रभावित होने की जताई आशंका

राहुल गांधी ने लोगों से की रैली में शामिल होने की अपील

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिल्ली के लोगों से रैली में शामिल होने की अपील की। उन्होंने लिखा, “दिल्ली, तैयार हो जाओ! वोट बचाओ, देश बचाओ। कनॉट प्लेस आइए, साथ चलते हैं या सीधे रामलीला मैदान में मिलते हैं, मगर आना जरूर है।”

- Advertisement -
HTML5 Icon

राहुल गांधी की इस अपील के बाद INDIA गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं के रामलीला मैदान पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर भी पहुंचे, जहां से आगे की रणनीति के तहत रैली में शामिल होने की तैयारी की गई।

- Advertisement -
HTML5 Icon

19 विपक्षी दलों के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद

INDIA गठबंधन की इस रैली में विपक्ष के कई प्रमुख नेताओं के शामिल होने की संभावना है। इनमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, फारूक अब्दुल्ला, सुप्रिया सुले और अभिषेक बनर्जी समेत अन्य नेता शामिल हैं।

रैली के दौरान विपक्षी दलों की ओर से चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दे उठाए जा रहे हैं। राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा कि आज चुनाव आयोग की सच्चाई जनता के सामने रखी जाएगी। वहीं, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ का संदेश लोगों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा से जुड़ा है।

रामलीला मैदान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रैली को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 4,000 से अधिक पुलिसकर्मियों और केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों की तैनाती की गई है। रामलीला मैदान को 14 सुरक्षा जोन में बांटा गया है और प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी एक सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) को सौंपी गई है।

इसके अलावा, निगरानी के लिए 200 से अधिक CCTV कैमरे लगाए गए हैं। ड्रोन और पुलिसकर्मियों के बॉडी कैमरों की मदद से भी नजर रखी जा रही है। मैदान में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है, ताकि रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा सके।

आयोजकों ने रैली में 10 लाख तक लोगों के पहुंचने का दावा किया है, जबकि पुलिस के मुताबिक मैदान में करीब 40 से 50 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है।

Vaibhav Suryavanshi: सीरीज के आखिरी मैच में भी नहीं खेले वैभव, टीम इंडिया ने प्लेइंग XI में किए दो बदलाव

कनॉट प्लेस में ट्रैफिक जाम, कई रास्तों पर प्रतिबंध

INDIA गठबंधन की रैली के कारण दिल्ली के कई इलाकों में यातायात प्रभावित हुआ है। कनॉट प्लेस और मिंटो रोड के आसपास ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कई मार्गों पर बैरिकेडिंग की और वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया।

रैली के कारण सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ITO, दिल्ली गेट, राजघाट, अजमेरी गेट और तुर्कमान गेट के आसपास यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किए गए हैं। वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

इस बीच, ट्रैफिक जाम के कारण आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रिपोर्ट के मुताबिक, कनॉट प्लेस के आसपास कुछ लोग रेलवे स्टेशन पहुंचने में देरी की शिकायत करते नजर आए।

व्यापारियों ने कारोबार प्रभावित होने की जताई आशंका

रैली को लेकर दिल्ली के व्यापारिक संगठनों ने भी चिंता जताई है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर आशंका जताई कि रैली और यातायात प्रतिबंधों से दिल्ली के करीब 20 प्रमुख बाजारों का कारोबार प्रभावित हो सकता है।

CTI के चेयरमैन बृजेश गोयल के मुताबिक, इससे लगभग 2.5 लाख दुकानों पर असर पड़ने की आशंका है। व्यापारियों ने दिवाली के सीजन में कारोबार प्रभावित होने की चिंता जताते हुए रैली को त्योहार के बाद आयोजित करने की अपील भी की थी।

वहीं, राहुल गांधी ने लोगों से रैली में शामिल होने के साथ स्थानीय दुकानों से खरीदारी करने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय व्यापारियों को मदद मिलेगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Petrol Diesel Export Tax: पेट्रोल, डीजल और ATF के निर्यात शुल्क में बदलाव, जानें सरकार ने क्या लिया फैसला
Featured देश - विदेश
Cyclonic Storm Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती सिस्टम सक्रिय, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी बारिश के आसार
Featured national
CG Crime News : डॉक्टर के घर से 1 करोड़ की चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने 9 आरोपियों को दबोचा
Featured छत्तीसगढ़
Quad Meeting 2026: चीन की मनमानी पर Quad का कड़ा संदेश, होर्मुज और लाल सागर में जहाजों की सुरक्षा पर जोर
Featured international
Hina Khan: ‘मुझे नहीं पता कल क्या होगा’, हिना खान ने रॉकी से क्यों कही थी ये बात?
Featured मनोरंजन
CG BREAKING : नवा रायपुर में एयर शो का शानदार नजारा, वायुसेना के हेलिकॉप्टरों ने आसमान में बिखेरा रोमांच
Featured छत्तीसगढ़
Vaibhav Suryavanshi: सीरीज के आखिरी मैच में भी नहीं खेले वैभव, टीम इंडिया ने प्लेइंग XI में किए दो बदलाव
Featured sports
स्थापना दिवस पर PM Modi’ ने दी बधाई, नक्सलवाद के खात्मे और विकसित छत्तीसगढ़ पर कही बड़ी बात
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार से मिले 3,602 करोड़, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जताया आभार

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredreligion

Dhanteras 2026 : धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा कब और कैसे हुई शुरू’ जानें इसका रोचक इतिहास

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Paddy Procurement 2026 : किसानों के लिए बड़ी खबर’ धान खरीदी में 4 नए नियम लागू, घर बैठे मिलेगा टोकन

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?