Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: IPL Auction 2027: चेन्नई सुपर किंग्स इस महंगे खिलाड़ी को करेगी रिलीज? पिछले सीजन का प्रदर्शन बना वजह
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » IPL Auction 2027: चेन्नई सुपर किंग्स इस महंगे खिलाड़ी को करेगी रिलीज? पिछले सीजन का प्रदर्शन बना वजह

Featuredखेल

IPL Auction 2027: चेन्नई सुपर किंग्स इस महंगे खिलाड़ी को करेगी रिलीज? पिछले सीजन का प्रदर्शन बना वजह

Hum Vatan News
Last updated: November 2, 2026 4:48 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image
IPL 2027 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 की नीलामी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अपनी टीम में बड़ा बदलाव कर सकती है। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स उस खिलाड़ी को रिलीज करने पर विचार कर रही है, जिस पर उसने पिछली नीलामी में 14.2 करोड़ रुपये खर्च किए थे। यह खिलाड़ी उत्तर प्रदेश के युवा ऑलराउंडर प्रशांत वीर हैं, जिनसे फ्रेंचाइजी को काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, वह पिछले सीजन में अपने प्रदर्शन से टीम को प्रभावित करने में नाकाम रहे।

उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे प्रशांत वीर

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स प्रशांत वीर के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं है। फ्रेंचाइजी ने पिछली नीलामी में इस 20 वर्षीय बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर को खरीदने के लिए 14.2 करोड़ रुपये खर्च किए थे। लेकिन वह अपने प्रदर्शन से इस बड़ी रकम को सही साबित नहीं कर सके।

प्रशांत वीर ने पिछले सीजन में छह मुकाबले खेले, जिसमें उनके बल्ले से कुल 90 रन निकले। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 43 रन रहा। वहीं, गेंदबाजी में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा और वह पूरे सीजन में एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके।

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र….उमड़ी आगंतुकों की भीड़.

ऐसे में रिपोर्ट के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स आगामी नीलामी से पहले प्रशांत वीर को रिलीज करने का फैसला ले सकती है। अगर ऐसा होता है तो फ्रेंचाइजी के पास नीलामी में खर्च करने के लिए 14.2 करोड़ रुपये की अतिरिक्त रकम उपलब्ध होगी। इससे टीम को दूसरे खिलाड़ियों पर दांव लगाने का मौका मिल सकता है।

16 दिसंबर को होगी IPL 2027 की नीलामी

आईपीएल के अगले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 16 दिसंबर को प्रस्तावित है। इससे पहले सभी फ्रेंचाइजी अपने रिटेन और रिलीज किए जाने वाले खिलाड़ियों की सूची तैयार करेंगी। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से प्रशांत वीर को लेकर लिया जाने वाला फैसला काफी अहम हो सकता है।

खिताब जीतने के लिए CSK में बड़े बदलाव

चेन्नई सुपर किंग्स के पिछले कुछ सीजन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे हैं। टीम ने अपना आखिरी आईपीएल खिताब 2023 में जीता था। इसके बाद पिछले दो सीजन में टीम प्लेऑफ तक पहुंचने के लिए भी संघर्ष करती नजर आई।

यही वजह है कि फ्रेंचाइजी ने अपने कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किए हैं। टीम ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह जहीर खान को कोचिंग की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, मोहित शर्मा को गेंदबाजी कोच बनाया गया है। इसके अलावा एल्बी मोर्केल और गैरेथ बैटी सहायक कोच की भूमिका निभाएंगे, जबकि जेम्स फोस्टर को फील्डिंग कोच बनाया गया है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि आगामी नीलामी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स किन खिलाड़ियों को रिलीज करती है और क्या प्रशांत वीर को एक और मौका मिलता है या नहीं।

Contents
उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे प्रशांत वीर16 दिसंबर को होगी IPL 2027 की नीलामीखिताब जीतने के लिए CSK में बड़े बदलाव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG High Court : छत्तीसगढ़ के 42 GST निरीक्षकों की बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनाया बड़ा फैसला
Featured छत्तीसगढ़
Major accident in Rajasthan: झुंझुनूं में बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 8 मजदूरों की मौत, 5 झुलसे
Featured national
CG Transfer News : खनिज विभाग में प्रशासनिक सर्जरी, 28 अधिकारियों की बदली गई जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट
Featured छत्तीसगढ़
Mahadev Betting App Case : ओमान से भारत लाया गया सौरभ चंद्राकर, दिल्ली कोर्ट में पेशी के दौरान फर्जी पासपोर्ट का बड़ा खुलासा
Featured देश - विदेश
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आसमान में देखा भारतीय वायु सेना का अद्भुत शौर्य, साहस और कौशल.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र….उमड़ी आगंतुकों की भीड़.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Rajyotsav 2026 : राज्योत्सव में सारंग टीम का शानदार एयर शो, विजय शर्मा और राज्यपाल रमेन डेका ने देखा अद्भुत नजारा
Featured छत्तीसगढ़
Suhana Khan King Movie First Look: ‘किंग’ के गाने ‘तू मिल जाए’ में दिखी मिस्ट्री गर्ल, फैंस बोले- ये तो सुहाना खान हैं!
entertainment Featured

You Might Also Like Related

Featuredinternational

US Plane Crash : आसमान से सीधे सड़क पर गिरा प्राइवेट जेट, जोरदार धमाके के बाद लगी भीषण आग, 9 की मौत

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Amit Shah Chhattisgarh Visit : अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा कल, आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल और विकसित भारत संकल्प पार्क का करेंगे लोकार्पण

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Mahadev Betting App Case : महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?