Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026,नवा रायपुर में राज्योत्सव की धूम…मुख्य मंच से रोजाना शानदार प्रस्तुतिकरण.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026,नवा रायपुर में राज्योत्सव की धूम…मुख्य मंच से रोजाना शानदार प्रस्तुतिकरण.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026,नवा रायपुर में राज्योत्सव की धूम…मुख्य मंच से रोजाना शानदार प्रस्तुतिकरण.

Hum Vatan News
Last updated: November 3, 2026 6:19 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर 3 नवंबर 2026/ तीन दिवसीय राज्योत्सव 2026 का शानदार आयोजन नवा रायपुर में हो रहा है। मुख्यमंच से हो रहे शानदार प्रस्तुतिकरण के तो क्या ही कहने। जनमानस इन बेहतरीन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद उठा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ शिल्पग्राम, मीना बाजार और खाना खजाना में लोगों का हुजूम उमड़ रहा है। शिल्पग्राम की साज-सज्जा और उत्पाद लोगों को मुग्ध कर रहे हैं। मुख्य मंच के सामने ही बनाए गए मंच पर स्थानीय कलाकारों के संगीत की तान फिजा में माधुर्य घोल रही है। शिल्पग्राम में वैसे तो सेल्फी सेंटर बनाया गया है लेकिन पूरे शिल्पग्राम में ही लोग सेल्फी लेते हुए दिखाई देते हैं।

राज्योत्सव में खाना खजाना जोन में खुशी दुगुनी हो रही है। यहाँ आप किफायती कीमतों पर खाने का जायका ले सकते हैं। जायके में भी बहुत वेरायटी है। छत्तीसगढ़ी व्यजनों का स्वाद लेना है तो आपको स्वादिष्ट फरा, चीला, चौसेला, मुंगोड़ी बड़ा, साबूदाना बड़ा से लेकर अन्य पसंदीदा व्यंजन मिल जाएगे। वहीं फास्ट फूड से लेकर अन्य स्वादिष्ट नाश्ते और खाने की भी उपलब्धता है। सबसे अहम बात यह है कि खाना खजाना जोन में हाईजीन का पूरा ख्याल रखा गया है। परिवार सहित राज्योत्सव स्थल पर पहुंच रहे लोग लजीज व्यंजनों का स्वाद उठाते दिखाई दे रहे हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

मीना बाजार को लेकर भी लोगों में खासा उत्साह दिखाई देता है। यहां लोगों के मनोरंजन का खास ख्याल रखा गया है। राज्योत्सव के मुख्य कार्यक्रम शुरू होने से पहले आप यहां पहुंचकर अच्छा समय बिता सकते हैं।
छत्तीसगढ़ के लिए साय सरकार किस तरह कार्य कर रही है, उसके प्रयासों को अगर समझना है तो विभागीय स्टाल से बेहतर क्या हो सकता है। अमूमन सभी विभागों के स्टाल लगे हुए हैं। कुछ विभागों को योजनाओं की जानकारियां आम लोगों को सहजता से पहुंचाने के लिए विशेष स्थान दिया गया है। वहीं अन्य विभागों को भी समुचित जगह दी गई है। सभी विभाग अपनी-अपनी विशेषता लिए हुए हैं। हर स्टाल में आपको कुछ अलग एहसास होगा। कुछ विभाग अपने अनूठे प्रयोगों के माध्यम से लोगों का ध्यान खींच रहे हैं तो कहीं शानदार प्रस्तुतीकरण गागर में सागर भरने का काम कर रहा है। साथ ही जनमानस को विभागीय प्रयासों की जानकारियां भी दी जा रही हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

राज्योत्सव में खनिज संसाधन विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, जनसंपर्क विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, आवास एवं पर्यावरण विभाग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग, श्रम विभाग, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, लोक निर्माण विभाग, जेल विभाग, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग,उर्जा विभाग, सहकारिता एवं पंजीयक, सहकारी, स्वास्थ्य विभाग, पंजीयक एवं मुद्रांक विभाग, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण,आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसायटी (चिप्स), भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको), साउथ ईस्ट कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल), दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे निगम (एसईसीआर), नेशनल थर्मल पावर कार्पोरेशन (एनटीपीसी),उद्योग संचालनालय, आरक्षित, भारतीय संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल), भिलाई स्टील प्लांट, जिंदल स्टील लिमिटेड, राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी), छ.ग. ईस्ट रेल्वे लिमिटेड (सीईआरएल) एवं छ.ग. ईस्ट वेस्ट रेल्वे लिमिटेड (सीईडब्ल्यूआरएल) सहित अन्य विभागों के स्टॉल लगाए हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

PM Modi on Poverty : पीएम मोदी ने बताया कैसे बदली गरीबों की जिंदगी, बोले- अब सरकारी योजनाओं का पैसा सीधे पहुंच रहा लोगों तक
Featured देश - विदेश
CG Elections 2026 : छत्तीसगढ़ की मतदाता सूची में नाम नहीं है’ आज ही करें आवेदन, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रक्रिया
Featured छत्तीसगढ़
Amit Shah Chhattisgarh Visit LIVE : अमित शाह ने विकसित भारत संकल्प पार्क का किया लोकार्पण, राज्योत्सव समारोह में पहुंचे
Featured छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर बीएसपी के हजारों को बड़ी राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक की कटौती.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
वीबी-जी राम जी में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, कुशल एवं अर्द्धकुशल श्रमिकों की ई-केवाईसी में सभी राज्यों में प्रथम.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकसित एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा प्रदेश: सांसद श्री विजय बघेल.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का रायपुर विमानतल पर किया आत्मीय स्वागत.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Breaking News : महादेव सट्टा ऐप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर की रायपुर में एंट्री, CBI टीम लेकर पहुंची’ कोर्ट में होगी पेशी
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

पीएम केयर्स योजना से बालोद की मोनिका बघेल को मिली 10 लाख रुपये की एकमुश्त सहायता.

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Health News : आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर सरकार का बड़ा एक्शन, छत्तीसगढ़ के 16 निजी अस्पताल निलंबित

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

रायपुर में Amit Shah’ ने किया दो बड़े प्रोजेक्ट का उद्घाटन, स्वास्थ्य सेवाओं और पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?