Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CG News : कारोबारी को धमकी देकर 4 करोड़ वसूलने की कोशिश, अनवर ढेबर समेत छह के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CG News : कारोबारी को धमकी देकर 4 करोड़ वसूलने की कोशिश, अनवर ढेबर समेत छह के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : कारोबारी को धमकी देकर 4 करोड़ वसूलने की कोशिश, अनवर ढेबर समेत छह के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई

Hum Vatan News
Last updated: November 5, 2026 5:53 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चार करोड़ रुपये की कथित जबरन वसूली, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में शराब घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर समेत छह लोगों के खिलाफ गंज थाना पुलिस ने FIR दर्ज की है। कारोबारी बलिराम धरमानी ने आरोप लगाया है कि जमीन के पुराने सौदे को आधार बनाकर उनसे चार करोड़ रुपये की मांग की जा रही थी। रकम देने से इनकार करने पर फाफाडीह स्थित होटल वेलिंटन में उनके साथ मारपीट की गई और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Contents
अनवर ढेबर समेत इन 6 लोगों पर FIR2018 के जमीन सौदे से शुरू हुआ विवादहोटल वेलिंटन में कारोबारी से मारपीट का आरोप38 दिन बाद दर्ज हुई FIR, पुलिस की कार्रवाई पर सवाल

अनवर ढेबर समेत इन 6 लोगों पर FIR

कारोबारी की शिकायत पर जिन छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उनमें शामिल हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद अब रवि उप्पल पर शिकंजा, दुबई में गिरफ्तारी के बाद भारत लाने की कवायद शुरू

- Advertisement -
HTML5 Icon
  1. अनवर ढेबर

  2. कुबेर राठी

  3. संदीप अग्रवाल

  4. आसिफ मेमन

  5. नागेंद्र पांडेय

  6. विवेक जोशी उर्फ मोंटी जोशी

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि इन सभी ने मिलकर उन पर चार करोड़ रुपये देने का दबाव बनाया। रकम देने से इनकार करने पर मारपीट और धमकी दी गई।

2018 के जमीन सौदे से शुरू हुआ विवाद

शिकायत के मुताबिक, कारोबारी बलिराम धरमानी ने वर्ष 2018 में बोरड परिवार की लाभांडी स्थित करीब 2.60 लाख वर्गफुट जमीन का सौदा किया था। इसमें लगभग 40 हजार वर्गफुट जमीन की रजिस्ट्री उनके नाम हुई थी, जबकि शेष जमीन के लिए एग्रीमेंट किया गया था।

परिवार में आपसी विवाद के कारण बाकी जमीन की रजिस्ट्री नहीं हो सकी। कारोबारी का आरोप है कि वर्ष 2022 में संदीप अग्रवाल ने विवादित जमीन की रजिस्ट्री कराने के बदले चार करोड़ रुपये की मांग की थी।

बाद में धरमानी ने अपने नाम की 40 हजार वर्गफुट जमीन वापस बोरड परिवार को रजिस्ट्री कर दी। इसके एवज में उन्हें कुल 3.15 करोड़ रुपये वापस मिले। उनका कहना है कि अब जमीन के सौदे को लेकर कोई लेन-देन बाकी नहीं है। इसके बावजूद उनसे चार करोड़ रुपये मांगे जा रहे थे।

होटल वेलिंटन में कारोबारी से मारपीट का आरोप

शिकायत के अनुसार, 26 सितंबर को रहमानिया चौक स्थित कार्यालय में बैठक हुई थी। इसमें कुबेर राठी, संदीप अग्रवाल, नागेंद्र पांडेय और विवेक जोशी समेत अन्य लोग मौजूद थे। आरोप है कि यहां भी चार करोड़ रुपये देने का दबाव बनाया गया।

इसके अगले दिन यानी 27 सितंबर को फाफाडीह चौक स्थित होटल वेलिंटन में बैठक रखी गई। कारोबारी अपने परिचितों के साथ वहां पहुंचे थे। शिकायत के मुताबिक, होटल के फैमिली कैबिन में अनवर ढेबर, कुबेर राठी और अन्य आरोपी मौजूद थे।

जब कारोबारी ने चार करोड़ रुपये देने से इनकार किया और रकम मांगने का आधार पूछा, तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि अनवर ढेबर और कुबेर राठी ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। साथ ही उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।

38 दिन बाद दर्ज हुई FIR, पुलिस की कार्रवाई पर सवाल

इस मामले में एक महत्वपूर्ण बात यह भी है कि कथित मारपीट की घटना 27 सितंबर को हुई थी, जबकि गंज थाना पुलिस ने 4 नवंबर को FIR दर्ज की। यानी घटना के करीब 38 दिन बाद मामला पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(2), 351(3), 296, 115(2), 61(2) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है। फिलहाल मामले की विवेचना जारी है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG Education News : छात्रों के लिए बड़ी खबर’ राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा की नई तारीख घोषित
Featured छत्तीसगढ़
CG Transfer News : वित्त विभाग के कई अधिकारी इधर से उधर, राज्य सरकार ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट
Featured छत्तीसगढ़
Bastar Olympics 2026 : बस्तर ओलंपिक में दिखेगा खेल और जज्बे का संगम, दिव्यांगों से लेकर आत्मसमर्पित माओवादी तक लेंगे हिस्सा
Featured छत्तीसगढ़
CG Crime News : राजधानी में बेखौफ बदमाशों का आतंक, दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या से मचा हड़कंप
Featured छत्तीसगढ़
Fast Track Special Courts Scheme: रेप-पॉक्सो के लंबित मामलों पर सरकार का बड़ा एक्शन, 2031 तक जारी रहेंगी स्पेशल कोर्ट
Featured national
Virat Kohli Record: विराट कोहली के पास सुनहरा मौका, एक फिफ्टी लगाते ही बन जाएंगे नंबर-1
Featured खेल
Ramayana Movie 2026: रामायण में यश की आवाज के पीछे हैं ये अभिनेता, बाहुबली में भी मचा चुके हैं धमाल
entertainment Featured
Amit Jogi’ का बड़ा बयान, बोले- मैं भगोड़ा नहीं हूं, गुजरात पुलिस की सुरक्षा में हूं
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : दीपावली पर जंगल सफारी जाने वालों को झटका, 10 और 11 नवंबर को पर्यटकों की एंट्री पर रोक

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : गुरुजी की शर्मनाक करतूत’ शराब के नशे में स्कूल पहुंचने पर प्रधानपाठक निलंबित

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Crime News : छत्तीसगढ़ में 2 करोड़ का गांजा बरामद, तस्करों ने TI को कार से कुचलने की कोशिश कर कचरे में फेंकी बोरियां

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?