CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है कि प्रदेश के तीन नगरीय निकायों को राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता के क्षेत्र में सम्मान मिलने जा रहा है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए चयनित रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को President Draupadi Murmu’ सम्मानित करेंगी। 11 नवंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू भी शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ की ओर से उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्वच्छता कर्मी समारोह में हिस्सा लेंगे।
विज्ञान भवन में होगा राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कार समारोह
केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से 11 नवंबर को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नगरीय निकायों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी।
Violence in Bangladesh: ढाका से गाजीपुर तक आगजनी और बम धमाके, बस में सो रहे ड्राइवर की जलकर मौत
इस समारोह में देशभर के चयनित शहरों और नगरीय निकायों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय निकायों का चयन प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को मिलेगा सम्मान
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के राष्ट्रीय पुरस्कारों में छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा ने जगह बनाई है। इन तीनों नगरीय निकायों को राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित किया जाएगा।
इस उपलब्धि से प्रदेश के नगरीय निकायों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान मिलेगी। साथ ही स्थानीय प्रशासन, सफाई कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों के योगदान को भी सम्मान मिलेगा।
अरुण साव समेत छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल होगा शामिल
इस राष्ट्रीय समारोह में छत्तीसगढ़ की ओर से उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव शामिल होंगे। उनके साथ प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा और सूडा के सीईओ सुमीत अग्रवाल भी मौजूद रहेंगे।
इसके अलावा पुरस्कार के लिए चयनित नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्वच्छता कर्मचारी भी समारोह में भागीदारी करेंगे।


