Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह समीक्षा कार्यशाला का शुभारंभ.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह समीक्षा कार्यशाला का शुभारंभ.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह समीक्षा कार्यशाला का शुभारंभ.

Hum Vatan News
Last updated: November 12, 2026 7:03 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर, 12 नवम्बर 2026/ आयुक्त वीबी – जीरामजी एवं संचालक, प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण श्री तारन प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रक्रियाओं की बेहतर समझ एवं मैदानी स्तर पर कार्यों को गति देने के उद्देश्य से कार्यपालन अभियंता (आरईएस), सहायक परियोजना अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारियों सहित योजना के अन्य अधिकारियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह समीक्षा कार्यशाला का शुभारंभ 12 नवंबर को ठाकुर प्यारेलाल सिंह राज्य ग्रामीण विकास संस्थान निमोरा में किया गया।

कार्यशाला के शुभारंभ के अवसर पर आयुक्त वीबी – जीरामजी श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने अपने उद्बोधन में कहा कि विकसित भारत @2047 के विजन को साकार करने के लिए योजनांतर्गत गुणवत्तापूर्ण एवं स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कार्यों के चयन में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने तथा जलवायु अनुकूल कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

- Advertisement -
HTML5 Icon

. श्री सिन्हा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में वीबी-जी राम जी योजना के अंतर्गत आजीविका डबरी, कंटूर ट्रेंच, बालिका शौचालय एवं मुक्तिधाम शेड जैसे नवाचारपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता के साथ क्रियान्वित किया जा रहा है, जिनके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। इन कार्यों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन के साथ-साथ स्थायी ग्रामीण परिसंपत्तियों का विकास हो रहा है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

प्रथम दिवस भारत सरकार के प्रतिनिधि के रूप में विकसित ग्राम पंचायत योजना के विशेषज्ञ भी शामिल होकर योजना निर्माण संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया। तीन दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण सह समीक्षा में वी बी जी राम जी योजना के विभिन्न आयामों, विकसित भारत ग्राम पंचायत प्लान सहित अन्य विषयों को सम्मिलित किया गया है ।
इस अवसर पर प्रतिभागियों को तकनीकी मार्गदर्शिका पुस्तिका, 375 प्रकार के अनुमेय कार्यों की सूची, विकसित ग्राम पंचायत योजना (व्हीजीपीपी), धार-अपार एवं सुघ्घर बारी पुस्तिकाओं का वितरण भी किया गया। साथ ही विभिन्न जिलों के प्रतिभागियों को अपने अनुभवों एवं उत्कृष्ट कार्यप्रणालियों को साझा करने का अवसर प्रदान किया गया।

कार्यशाला 12 से 14 नवंबर 2026 तक ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान, निमोरा, रायपुर में आयोजित होगा। इस कार्यशाला में प्रदेश के सभी 33 जिलों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 12 नवंबर को 12 जिलों के प्रतिभागी, 13 नवंबर को 11 जिलों के प्रतिभागी तथा 14 नवंबर को 10 जिलों के प्रतिभागी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

कार्यशाला में विकसित भारत–जी राम जी योजना के विभिन्न प्रावधानों, क्रियान्वयन की प्रक्रिया, तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं तथा मैदानी स्तर पर आने वाली चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही योजना के प्रभावी संचालन, कार्यों की गुणवत्ता, बेहतर निगरानी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों का क्षमता संवर्धन किया जाएगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

छत्तीसगढ़ के उत्पादों को वैश्विक बाजारों में मिलेगी नई पहचान, निर्यात की संभावनाओं को विस्तार देने राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Crime News : बिलासपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, बेटे ने पिता को जिंदा जलाने की कोशिश, अस्पताल में भर्ती
Featured छत्तीसगढ़
CG Politics : विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तारीखें फाइनल, दिसंबर में चार दिन चलेगा सदन, सचिवालय ने जारी की सूचना
Featured छत्तीसगढ़
CG Crime News : रायपुर में कानून-व्यवस्था पर सवाल, दो अलग-अलग हत्याओं से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
Featured छत्तीसगढ़
Mahadev Online Betting App Case’ में बड़ा अपडेट, सौरभ चंद्राकर की जेल अवधि बढ़ी, ED को कोर्ट से झटका
Featured छत्तीसगढ़
धान खरीदी को लेकर CM Vishnudeo Sai’ का बड़ा बयान, 15 नवंबर से शुरू होगी खरीदी, देखें VIDEO
Featured छत्तीसगढ़
UP Election 2027 : ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने मिलाया हाथ, गठबंधन का नाम रखा ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’
Featured देश - विदेश
CG NEWS : आभूषण चोरी कर जंगल में छिपा था परिवार, पुलिस ने ड्रोन से घेराबंदी कर दबोचा, भारी मात्रा में सोना जब्त
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : तीन महीने की राहत खत्म, अमित बघेल ने किया सरेंडर’ कोर्ट परिसर में समर्थकों की भारी भीड़

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : होटल कारोबारी दीपक टंडन पर एक और गंभीर आरोप, भाजपा नेत्री ने लगाए 16 लाख रुपये ऐंठने के आरोप

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CISCE Board Exam 2027 : 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर’ CISCE ने जारी की परीक्षा तारीखें, जानें कब से होंगे पेपर

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?