Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: UP Election 2027 : ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने मिलाया हाथ, गठबंधन का नाम रखा ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » UP Election 2027 : ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने मिलाया हाथ, गठबंधन का नाम रखा ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’

Featuredदेश - विदेश

UP Election 2027 : ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने मिलाया हाथ, गठबंधन का नाम रखा ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’

Hum Vatan News
Last updated: November 12, 2026 4:12 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

UP Election 2027 : लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की राजनीति में नया सियासी समीकरण बन गया है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद ने गठबंधन का ऐलान किया है। इस गठबंधन को ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ नाम दिया गया है। दोनों दलों ने यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

Contents
चंद्रशेखर आजाद होंगे मुख्यमंत्री का चेहरा40 प्रतिशत दलित-मुस्लिम आबादी पर गठबंधन की नजरRLD ने कहा- NDA की सफलता पर असर नहीं पड़ेगाकांग्रेस नेता ने ओवैसी पर साधा निशानायूपी चुनाव में नए समीकरण की चर्चा तेज

गुरुवार को लखनऊ में आयोजित संयुक्त प्रेसवार्ता में असदुद्दीन ओवैसी ने चंद्रशेखर आजाद को गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया। ओवैसी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) को रोकने के लिए उनका मोर्चा प्रदेश में एक मजबूत राजनीतिक विकल्प बनेगा।

- Advertisement -
HTML5 Icon

चंद्रशेखर आजाद होंगे मुख्यमंत्री का चेहरा

संयुक्त प्रेसवार्ता में ओवैसी ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन मोर्चा प्रदेश की राजनीति में बदलाव लाने के उद्देश्य से मैदान में उतरेगा। उन्होंने चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बताते हुए कहा कि गठबंधन भाजपा के खिलाफ मजबूत विकल्प पेश करेगा।

- Advertisement -
HTML5 Icon

Fertilizer Subsidy 2026-27: रबी सीजन में किसानों को मिलेगी बड़ी राहत, खाद सब्सिडी में 64% का इजाफा

वहीं, चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि यह तीसरा मोर्चा नहीं, बल्कि पहला मजबूत मोर्चा होगा। उन्होंने बताया कि बड़े गठबंधन में शामिल होने की कोशिश की गई थी, लेकिन उन्हें कमजोर समझा गया। अब दोनों पार्टियां मिलकर सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।

40 प्रतिशत दलित-मुस्लिम आबादी पर गठबंधन की नजर

उत्तर प्रदेश की राजनीति में दलित और मुस्लिम मतदाताओं की भूमिका अहम मानी जाती है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में मुस्लिम आबादी करीब 19 प्रतिशत और दलित आबादी लगभग 21 प्रतिशत है। इस तरह दोनों समुदायों की संयुक्त आबादी करीब 40 प्रतिशत बैठती है।

ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन की नजर इसी बड़े सामाजिक और राजनीतिक आधार पर है। माना जा रहा है कि इस नए मोर्चे से समाजवादी पार्टी (SP) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) के पारंपरिक वोट बैंक पर भी असर पड़ सकता है।

RLD ने कहा- NDA की सफलता पर असर नहीं पड़ेगा

ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन पर राष्ट्रीय लोकदल (RLD) नेता केसी त्यागी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस गठबंधन से NDA की सफलता या उसके एजेंडे पर कोई असर नहीं पड़ेगा। हालांकि, इससे चुनाव प्रचार में उत्साह और आक्रामकता बढ़ सकती है।

कांग्रेस नेता ने ओवैसी पर साधा निशाना

गठबंधन में चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किए जाने पर कांग्रेस नेता आसिम वकार ने ओवैसी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ओवैसी पहले अखिलेश यादव और राहुल गांधी से मुस्लिम मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की मांग करते थे, लेकिन अब अपने गठबंधन में चंद्रशेखर आजाद को CM फेस बना दिया है।

आसिम वकार ने सवाल उठाया कि अब मुस्लिम समुदाय क्या करेगा और मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा, इसका फैसला उत्तर प्रदेश का मुसलमान खुद करेगा।

यूपी चुनाव में नए समीकरण की चर्चा तेज

ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के इस गठबंधन के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में नए समीकरणों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने के ऐलान के साथ यह मोर्चा सपा, बसपा और कांग्रेस के लिए भी चुनौती बन सकता है। हालांकि, चुनाव में गठबंधन का वास्तविक प्रभाव मतदाताओं के रुख और सीटों पर उम्मीदवारों के प्रदर्शन से ही स्पष्ट होगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

धान खरीदी को लेकर CM Vishnudeo Sai’ का बड़ा बयान, 15 नवंबर से शुरू होगी खरीदी, देखें VIDEO
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : आभूषण चोरी कर जंगल में छिपा था परिवार, पुलिस ने ड्रोन से घेराबंदी कर दबोचा, भारी मात्रा में सोना जब्त
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : तीन महीने की राहत खत्म, अमित बघेल ने किया सरेंडर’ कोर्ट परिसर में समर्थकों की भारी भीड़
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : होटल कारोबारी दीपक टंडन पर एक और गंभीर आरोप, भाजपा नेत्री ने लगाए 16 लाख रुपये ऐंठने के आरोप
Featured छत्तीसगढ़
CISCE Board Exam 2027 : 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर’ CISCE ने जारी की परीक्षा तारीखें, जानें कब से होंगे पेपर
Featured छत्तीसगढ़
SSR 2026: 6 करोड़ मतदाताओं को दोबारा नाम जुड़वाने का मौका, 13 राज्यों और 3 UT में आज से प्रक्रिया शुरू
Featured national
CG NEWS : छठ पूजा के लिए रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की संख्या, रायपुर स्टेशन से गुजरेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
Featured छत्तीसगढ़
Arunachal Pradesh Fire Accident: अरुणाचल प्रदेश के पारसी-पारलो में आग का तांडव, महिला और 3 बच्चों की जिंदा जलकर मौत
Featured national

You Might Also Like Related

Featurednationalsarkari yojna

Fertilizer Subsidy 2026-27: रबी सीजन में किसानों को मिलेगी बड़ी राहत, खाद सब्सिडी में 64% का इजाफा

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredreligion

Dev Uthani Ekadashi 2026 : तुलसी विवाह में गन्ने के मंडप का क्यों है खास महत्व’ जानिए धार्मिक मान्यता

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredखेल

Sachin Tendulkar Batography Exhibition: ‘बैटोग्राफी’ में दिखेगा मास्टर ब्लास्टर का जादुई सफर, 26 यादगार बल्लों समेत ये चीजें होंगी प्रदर्शित

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?