Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: SSR 2026: 6 करोड़ मतदाताओं को दोबारा नाम जुड़वाने का मौका, 13 राज्यों और 3 UT में आज से प्रक्रिया शुरू
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » SSR 2026: 6 करोड़ मतदाताओं को दोबारा नाम जुड़वाने का मौका, 13 राज्यों और 3 UT में आज से प्रक्रिया शुरू

Featurednational

SSR 2026: 6 करोड़ मतदाताओं को दोबारा नाम जुड़वाने का मौका, 13 राज्यों और 3 UT में आज से प्रक्रिया शुरू

Hum Vatan News
Last updated: November 12, 2026 12:26 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

नई दिल्ली: SSR 2026: देश के 13 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में आज यानी 12 नवंबर से स्पेशल समरी रिवीजन (SSR) की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसके तहत मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, गलतियों को सुधारने और पात्र मतदाताओं को दोबारा वोटर लिस्ट में शामिल होने का मौका मिलेगा। वहीं, उत्तर प्रदेश में यह प्रक्रिया 5 दिन बाद शुरू होगी। SIR के दौरान मतदाता सूची से बाहर हुए लाखों लोगों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है।

Contents
क्या है स्पेशल समरी रिवीजन (SSR)?वोटर लिस्ट में पते दर्ज करने का भी बदलेगा तरीकापात्र मतदाता कैसे जुड़वा सकेंगे अपना नाम?

दरअसल, SIR से पहले इन 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 64.57 करोड़ मतदाता पंजीकृत थे। पुनरीक्षण के बाद जारी अंतिम मतदाता सूची में यह संख्या घटकर 58.71 करोड़ रह गई। यानी करीब 5.86 करोड़ मतदाताओं के नाम कम हो गए। अब SSR के जरिए यह पता चलेगा कि इनमें से कितने पात्र मतदाता दोबारा अपना नाम सूची में जुड़वा पाते हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

इस प्रक्रिया पर राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर नजर रहेगी। अगर बड़ी संख्या में हटाए गए नाम दोबारा जुड़ते हैं, तो पहले हुए सत्यापन पर सवाल उठ सकते हैं। वहीं, कम नाम जुड़ने की स्थिति में पात्र मतदाताओं के छूटने की आशंका की जांच जरूरी होगी।

- Advertisement -
HTML5 Icon

क्या है स्पेशल समरी रिवीजन (SSR)?

स्पेशल समरी रिवीजन यानी SSR चुनाव आयोग की ओर से मतदाता सूची को अपडेट करने की एक नियमित प्रक्रिया है। इसका उद्देश्य वोटर लिस्ट को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाना है। इसके तहत नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़े जाते हैं, पुराने रिकॉर्ड में मौजूद गलतियों को सुधारा जाता है और जरूरी बदलाव किए जाते हैं।

SSR और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) दोनों अलग-अलग प्रक्रियाएं हैं। SIR के दौरान बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करते हैं। वहीं, SSR में मौजूदा मतदाता सूची को आधार बनाकर उसमें जरूरी संशोधन किए जाते हैं।

CG NEWS : छठ पूजा के लिए रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की संख्या, रायपुर स्टेशन से गुजरेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

वोटर लिस्ट में पते दर्ज करने का भी बदलेगा तरीका

चुनाव आयोग ने मतदाता सूची में लोगों के पते दर्ज करने के लिए एक समान फॉर्मेट अपनाने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य मतदाताओं के घर और उनके मतदान क्षेत्र की पहचान को आसान बनाना है। एक समान प्रारूप से वोटर लिस्ट में पते से जुड़ी विसंगतियां कम करने और रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखने में मदद मिलेगी।

पात्र मतदाता कैसे जुड़वा सकेंगे अपना नाम?

SSR के दौरान जिन पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में नहीं है, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा मतदाता सूची में नाम, पता या अन्य विवरणों में गलती होने पर सुधार के लिए भी आवेदन किया जा सकता है।

मतदाताओं को सलाह दी जाती है कि वे अपने नाम और अन्य जानकारियों की जांच आधिकारिक मतदाता सेवा पोर्टल पर करें और जरूरत पड़ने पर निर्धारित फॉर्म के माध्यम से आवेदन करें।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG NEWS : छठ पूजा के लिए रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की संख्या, रायपुर स्टेशन से गुजरेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
Featured छत्तीसगढ़
Arunachal Pradesh Fire Accident: अरुणाचल प्रदेश के पारसी-पारलो में आग का तांडव, महिला और 3 बच्चों की जिंदा जलकर मौत
Featured national
Fertilizer Subsidy 2026-27: रबी सीजन में किसानों को मिलेगी बड़ी राहत, खाद सब्सिडी में 64% का इजाफा
Featured national
Dev Uthani Ekadashi 2026 : तुलसी विवाह में गन्ने के मंडप का क्यों है खास महत्व’ जानिए धार्मिक मान्यता
Featured religion
Sachin Tendulkar Batography Exhibition: ‘बैटोग्राफी’ में दिखेगा मास्टर ब्लास्टर का जादुई सफर, 26 यादगार बल्लों समेत ये चीजें होंगी प्रदर्शित
Featured खेल
Terrorist attack on a police team in Pakistan: पाकिस्तान में आतंकियों का खूनी खेल! पुलिस टीम पर घात लगाकर किया हमला, DSP समेत 11 सुरक्षाकर्मियों की मौत
Featured देश - विदेश
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न, पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर, न्यूनतम तापमान में होगा बदलाव
Featured छत्तीसगढ़
Kishtwar Encounter : SPO की गोली मारकर हत्या, शव बरामद: सर्विस राइफल भी गायब, आतंकी साजिश की आशंका
Featured देश - विदेश

You Might Also Like Related

entertainmentFeatured

Anirudh Ravichander-Kavya Maran Wedding: काव्या मारन के हुए म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध, 11.11 को लिए सात फेरे

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredreligion

12 November 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Swachh Survekshan 2025-26 : छत्तीसगढ़ के 3 शहरों ने बढ़ाया प्रदेश का मान, बिल्हा देश में नंबर-1; बिलासपुर और रायपुर को भी मिला सम्मान

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?