Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Kishtwar Encounter : SPO की गोली मारकर हत्या, शव बरामद: सर्विस राइफल भी गायब, आतंकी साजिश की आशंका
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Kishtwar Encounter : SPO की गोली मारकर हत्या, शव बरामद: सर्विस राइफल भी गायब, आतंकी साजिश की आशंका

Featuredदेश - विदेश

Kishtwar Encounter : SPO की गोली मारकर हत्या, शव बरामद: सर्विस राइफल भी गायब, आतंकी साजिश की आशंका

Hum Vatan News
Last updated: November 12, 2026 10:45 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Kishtwar Encounter: जम्मू। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। गुरुवार तड़के दो लापता स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) के गोलियों से छलनी शव बरामद किए गए हैं। दोनों जवान बुधवार से लापता थे। उनके शव जिले के दूरदराज दच्छन इलाके से मिले हैं। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। शुरुआती आशंका जताई जा रही है कि इस वारदात के पीछे आतंकियों का हाथ हो सकता है।

Contents
कैंप से सेना की पोस्ट जाते समय हुए थे लापतादोनों जवानों की सर्विस राइफल भी गायबआतंकियों के प्रभाव वाला इलाका है दच्छनगांदरबल में भी आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन

मृतकों की पहचान 57 वर्षीय बाबी चंद और 45 वर्षीय रशपाल कुमार के रूप में हुई है। दोनों जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) में तैनात थे। उनकी पोस्टिंग दच्छन के कियार गांव में थी।

- Advertisement -
HTML5 Icon

कैंप से सेना की पोस्ट जाते समय हुए थे लापता

अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार को दोनों SPO अपने कैंप से धरना-मरवाह स्थित सेना की पोस्ट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वे अचानक लापता हो गए। काफी तलाश के बाद गुरुवार तड़के दोनों के शव बरामद किए गए। शवों पर गोलियों के निशान मिले हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

CG Cyber Crime : पहले विधायक का WhatsApp हैक, अब परिचितों को भेज रहे पैसों की डिमांड’ आशाराम नेताम ने जारी की चेतावनी

दोनों जवानों की सर्विस राइफल भी गायब

इस घटना को और गंभीर बनाने वाली बात यह है कि दोनों जवानों के शव तो मिल गए हैं, लेकिन उनके सर्विस हथियार गायब हैं। हथियारों का नहीं मिलना सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर दोनों जवानों की राइफल भी अपने साथ ले गए होंगे। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं।

आतंकियों के प्रभाव वाला इलाका है दच्छन

जिस इलाके में दोनों जवान लापता हुए थे, उसे आतंकियों के प्रभाव वाला क्षेत्र बताया जाता है। ऐसे में इस वारदात के पीछे आतंकियों की भूमिका होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है। हालांकि, घटना के कारणों और हमलावरों को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

गांदरबल में भी आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन

इधर, श्रीनगर से सटे गांदरबल जिले में बुधवार रात आतंकियों के एक समूह को देखे जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। आतंकियों का ठिकाना होने के संदेह में कई स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। किश्तवाड़ और गांदरबल की घटनाओं के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न, पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर, न्यूनतम तापमान में होगा बदलाव
Featured छत्तीसगढ़
Anirudh Ravichander-Kavya Maran Wedding: काव्या मारन के हुए म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध, 11.11 को लिए सात फेरे
entertainment Featured
12 November 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
Featured religion
Swachh Survekshan 2025-26 : छत्तीसगढ़ के 3 शहरों ने बढ़ाया प्रदेश का मान, बिल्हा देश में नंबर-1; बिलासपुर और रायपुर को भी मिला सम्मान
Featured छत्तीसगढ़
Mahadev App Case : सौरभ चंद्राकर की 8 दिन की CBI रिमांड खत्म, 12 नवंबर को रायपुर कोर्ट में होगी पेशी; ED भी कर सकती है पूछताछ
Featured छत्तीसगढ़
राहुल गांधी पर बरसे CM Sai’ नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना
Featured छत्तीसगढ़
CG Cyber Crime : पहले विधायक का WhatsApp हैक, अब परिचितों को भेज रहे पैसों की डिमांड’ आशाराम नेताम ने जारी की चेतावनी
Featured छत्तीसगढ़
मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री श्री गजेन्द्र यादव.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

श्रीमती पार्वती चौधरी घर तक पानी पहुंचा तो बदली जिंदगी, अब परिवार के लिए ज्यादा वक्त.

By
Hum Vatan News
5 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान….. उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की तैयारियां पूरी पर्याप्त बारदाने के साथ किसानों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित.

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Transfer News : छत्तीसगढ़ के टैक्स विभाग में बड़ा बदलाव, कई अफसरों के तबादले से प्रशासनिक हलचल’ देखें पूरी सूची

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?