Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता-मुख्य सचिव श्री विकासशील.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता-मुख्य सचिव श्री विकासशील.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता-मुख्य सचिव श्री विकासशील.

Hum Vatan News
Last updated: November 13, 2026 9:16 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर, 13 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से हर पात्र हितग्राही तक पहुँचाने के लिए राज्य सरकार ने आधार से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) और राज्य में आधार से संबंधित कार्यों की प्रगति को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी पात्र नागरिकों, विद्यार्थियों और आंगनबाड़ियों में दर्ज बच्चों के अभिभावकों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट के कार्यों को सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए।

*विद्यार्थियों के लिए आधार, अब विद्यालय के द्वार अभियान*

- Advertisement -
HTML5 Icon

मुख्य सचिव ने स्कूली बच्चों के आधार पंजीयन और बायोमेट्रिक अद्यतन की समीक्षा करते हुए स्कूल शिक्षा विभाग और संबंधित एजेंसियों को आपसी समन्वय से काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि छात्रों को छात्रवृत्ति और अन्य शैक्षणिक योजनाओं का लाभ बिना किसी रुकावट के मिले, इसके लिए आधार का होना अनिवार्य है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए विद्यार्थी के लिए आधार, अब विद्यालय के द्वार नामक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही, बच्चों की आयु के आधार पर अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। 0 से 5 वर्ष के बच्चों का नए आधार नामांकन, 5 और 15 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट किया जाए।

- Advertisement -
HTML5 Icon

*स्वास्थ्य और सुदूर क्षेत्रों पर विशेष फोकस*

स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि अस्पतालों में जन्मे बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज करने से पहले ही अनिवार्य रूप से प्रदान किया जाए।

*विशेष पिछड़ी जनजातियां*

राज्य के विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PGVT) के शत-प्रतिशत आधार नामांकन को सुनिश्चित करने के लिए दूरस्थ आदिवासी बसाहटों और ग्राम पंचायतों में अटल सेवा केंद्रों के माध्यम से विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। राज्य सत्यापन पोर्टल पर 18 वर्ष से अधिक आयु के नए नामांकन और 100 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के आधार डेटा के सत्यापन की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

*जिला कलेक्टरों को मॉनिटरिंग के निर्देश*

मुख्य सचिव श्री विकासशील ने सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने जिलों में लंबित आधार नामांकन और बायोमेट्रिक अपडेट के मामलों की नियमित मॉनिटरिंग करें। दूरस्थ व ग्रामीण क्षेत्रों में आधार सेवा केंद्रों की सुलभता बढ़ाई जाए ताकि किसी भी नागरिक को असुविधा न हो।

*पारदर्शी डिजिटल गवर्नेंस और योजनाओं का एकीकरण*

बैठक के अंत में आधार की उपयोगिता को शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावी ढंग से जोड़ने पर चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने कहा कि योजनाओं में आधार प्रमाणीकरण के उपयोग से प्रक्रिया पारदर्शी बनेगी और वास्तविक जरूरतमंदों तक शासकीय सहायता का त्वरित लाभ पहुँचेगा।

बैठक में नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा, गृह विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक, महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती शहला निगार, वित्त सचिव डॉ. रोहित यादव, स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, स्वास्थ्य सचिव श्री अमित कटारिया सहित विभिन्न विभागों के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

गांव, गरीब, किसान, मजदूर, माताओं-बहनों और युवाओं का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव पथ विक्रेताओं से करेंगे संवाद, नगरीय प्रशासन विभाग और सूडा द्वारा स्वनिधि महोत्सव का आयोजन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मंजूरी प्राप्त निविदा वाले कार्यों के कार्यादेश जल्द जारी करने के निर्देश.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
जनजातीय गौरव दिवस: छत्तीसगढ़ की गौरवशाली जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और अस्मिता के सम्मान का महापर्व.
education enter अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
पुलिस महकमे में तबादला आदेश जारी, अजय झा बने आमानाका के नए टीआई’ 4 निरीक्षकों की बदली पोस्टिंग
Featured छत्तीसगढ़
CG News : छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज, न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में अहम बैठक
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में पटवारियों पर प्रशासन की सख्ती, 141 निलंबित, 3912 को कारण बताओ नोटिस
Featured छत्तीसगढ़
CG News : किसानों के लिए बदला नियम, अब कम धान बेचने पर भी मिलेगी प्रति एकड़ 13,839 रुपये की सहायता
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : बस्तर फाइटर भर्ती को लेकर बवाल, 79 पदों के विरोध में युवाओं ने किया चक्काजाम

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, नक्सलियों के 3 डंप बरामद’ भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : कबरा हाथी का आतंक जारी, 6 महीने में 19 लोगों की मौत’ पकड़ने वन विभाग ने शुरू किया बड़ा ऑपरेशन

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?